क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?
फेक vs फैक्ट:क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं? फर्जी अकाउंट से किया गया है ट्वीट
क्या वायरल : सचिन पायलट की पत्नी सारा सचिन पायलट के नाम से एक ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि सारा चाहती हैं कि सचिन पायलट भाजपा में शामिल हों।
राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच लगातार सचिन पायलट के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन, इसी बीच कुछ तत्व फर्जी तथ्यों के आधार पर भी इन अटकलों को जोर देने की कोशिश कर रहे हैं।
वायरल ट्वीट
फैक्ट चेक पड़ताल
- जिस ट्विटर हैंडल से भाजपा में शामिल होने वाला ट्वीट किया गया है। उसपर ब्लू टिक नहीं है। इसी से संदेह पैदा होता है कि हैंडल सही है भी या नहीं।
- हमने ऐसे ट्वीट खंगालने शुरू किए जिनमें किसी वैरिफाइड हैंडल से सचिन पायलट की पत्नि के संबंध में ट्वीट किया गया हो। ये देखने के लिए कि सारा पायलट के संबंध में ट्वीट करते समय किस हैंडल को टैग किया गया है। वहीं हैंडल असली होगा।
- सारा पायलट के पिता उमर अब्दुल्ला ने 2 मार्च, 2015 को सारा पायलट के संबंध में ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने किसी भी हैंडल को टैग नहीं किया। इससे स्पष्ट है कि सारा पायलट का ट्विटर पर अकाउंट नहीं है।
- 10 नवंबर, 2017 को भी उमर अब्दुल्ला ने अपनी बेटी सारा के संबंध में ट्वीट किया है। यहां भी उन्होंने किसी हैंडल को टैग नहीं किया।
निष्कर्ष : सचिन पायलट की पत्नि का ट्विटर पर कोई अकाउंट नहीं है। फर्जी हैंडल से ट्वीट कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।
15 घंटे पहले


Comments
Post a Comment