Posts

Showing posts from June 21, 2020

निसाबा गोदरेज बनेंगी कंपनी की एम डी और सीईओ, देश की युवा बिजनेसवुमन के तौर पर रखती हैं खास पहचान

Image
कामयाबी कदमों में /  निसाबा गोदरेज बनेंगी कंपनी की एम डी और सीईओ, देश की युवा बिजनेसवुमन के तौर पर रखती हैं खास पहचान दैनिक भास्कर Jun 12, 2020, 10:14 AM IST 42 साल की निसाबा गोदरेज ग्रुप की नई एम डी और सीईओ बन गई हैं। फिलहाल वे गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। निसाबा गोदरेज ग्रुप के चैयरमेन आदि गोदरेज की दूसरे नंबर की बेटी हैं। ग्लोबल और उद्योग जगत में उनकी पहचान एक कर्मठ युवा मैनेजर के रूप में होती है। निसाबा ‘टीच फॉर इंडिया’ फाउंडेशन की चेयरपर्सन होने के साथ-साथ गोदरेज एग्रोवेट और वीआईपी इंडस्ट्रीज के बोर्ड में भी शामिल हैं। वे वर्तमान में GCPL की कार्यकारी चेयरपर्सन हैं।  उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल, अमेरिका में पेनसिलवेनिया यूनिवर्सिटी के द व्हार्टन स्कूल, ब्रिटेन के स्टो स्कूल और भारत में कैथेड्रल स्कूल से पढ़ाई की है। निसाबा को मई 2017 में GCPL में एग्जिक्युटिव चेयरपर्सन नियुक्त किया गया था। निसाबा आदि गोदरेज और परमेश्वर गोदरेज की तीन संतानों में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी बड़ी बहन तान्या दुबाश हैं।  निसाबा ने करी...

इनकी कोरोना से जंग एक मिसाल

Image
इनकी कोरोना से जंग एक मिसाल /  न्यूजीलैंड में सदी की सर्वाधिक लोकप्रिय पीएम, बराक ओबामा से होती है इनकी तुलना जेसिंडा की लोकप्रियता का आलम यह है कि उनके लेबर पार्टी प्रमुख बनने के साथ ही न्यूजीलैंड में "जेसिंडामेनिया'' ट्रेंड करने लगा था। कॉलेज में रहते हुए जेसिंडा ने यूनिफॉर्म में लड़कियों को ट्राउजर्स पहनने की छूट के लिए कॉलेज प्रशासन से लड़ाई लड़ी। यह पहली राजनीतिक जीत थी। दैनिक भास्कर Jun 13, 2020, 04:47 PM IST 39 साल की जेसिंडा अर्डर्न को न्यूजीलैंड का प्रधानमंत्री बने महज दो साल और आठ महीने ही हुए हैं, लेकिन उनकी उपलब्धियां न्यूजीलैंड के इतिहास में अब तक रहे राष्ट्रप्रमुखों से कहीं ज्यादा हैं। न्यूजीलैंड में हाल ही में हुए न्यूज़हब रिसर्च पोल के अनुसार जेसिंडा न्यूजीलैंड की सदी की सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री बन गई हैं। न्यूजीलैंड को कोरोनावायरस से मुक्त कराकर वह अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में हैं। इससे पहले मार्च 2019 में क्राइस्टचर्च में हुए हमले के बाद जेसिंडा की पीड़ित परिवारों से गले मिलते हुए तस्वीरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हमले के बाद जेसिंडा की प्रति...

4 सेलिब्रेटी योग ट्रेनर से जानिए 4 मुख्य बीमारियों में असरदार योगासन;

Image
योग से बने निरोग /  4 सेलिब्रेटी योग ट्रेनर से जानिए 4 मुख्य बीमारियों में असरदार योगासन; फिजिकल, मेंटल स्ट्रेस की वैक्सीन योग दैनिक भास्कर Jun 21, 2020, 07:16 PM IST कोविड के इस माहौल में जहां अच्छी इम्यूनिटी की जरूरत है, वहीं मौजूदा बीमारियों पर भी रोक बहुत जरूरी है। आज योग दिवस पर सेलिब्रिटी योग ट्रेनर से जानिए 4 मुख्य बीमारियों पर रोकथाम के आसन। ये वे योग गुरु हैं, जोे मेट्रोज में कई फिल्मी, राजनीतिक हस्तियों और बिजनेस टाइकून को योग सिखा रहे हैं। 1. डायबिटीज के लिए धनुरासन कैसे करें:  कम्बल पर पेट के बल उल्टे लेट जाएं। दोनों पैर मिल हों और उन्हें घुटनों से मोड़ें। हाथों को पीछे ले जाकर पैरों को टखनों से पकड़ें। श्वास भरते हुए छाती को जमीन से उपर उठाएं और पैरों को कमर की ओर खींचें। जितना हो सके उतना सिर को पीछे लाएं। दृष्टि भी ऊपर एवं पीछे की ओर रहना चाहिए। समग्र शरीर का बोझ केवल नाभिप्रदेश के ऊपर ही रहेगा। इस आसन में शरीर की आकृति खींचे हुए धनुष जैसी बनती है। लंबी गहरी श्वास लेते हुए आसन में विश्राम करें। इसके लाभ :  धनुरासन पैंक्रियाज को एक्टिव रखने का काम करता है, जो ...

यादें, टेस्ट कैप मिलना जिंदगी का सबसे बड़ा लम्हा, मैं तब कुछ बोल ही नहीं पाया था

यादें /  कुलदीप यादव का खुलासा- टेस्ट कैप मिलना जिंदगी का सबसे बड़ा लम्हा, मैं तब कुछ बोल ही नहीं पाया था कुलदीप ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापट्टनम वनडे में दूसरी हैट्रिक ली थी। वे ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय हैं। -फाइल कुलदीप यादव ने कहा- भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है उन्होंने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में डेब्यू किया था, तब मैच में 4 विकेट लिए थे वे वनडे में दो हैट्रिक लेने वाले इकलौते भारतीय, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की दैनिक भास्कर Jun 19, 2020, 11:09 PM IST टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने टेस्ट डेब्यू को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा लम्हा बताया है। उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्हें टेस्ट कैप मिली थी, तो वह कुछ बोल ही नहीं पाए थे। कुलदीप ने बीसीसीआई टीवी पर मयंक अग्रवाल और युजवेंद्र चहल से बातचीत में यह कहा।  कुलदीप ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने बताया कि तब मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा है और दूसरे लोग क्या बोल रहे ह...

भारत-चीन सीमा विवाद

Image
भारत-चीन सीमा विवाद /  बीसीसीआई आईपीएल के स्पॉन्सर्स का रिव्यू करेगा, टाईटल स्पॉन्सर चीन की वीवो हर साल देती है 440 करोड़ रुपए वीवो के अलावा मोबाइल पेमेंट सर्विस कंपनी पेटीएम भी आईपीएल की स्पॉन्सरशिप डील का हिस्सा है। इसमें भी चीनी कंपनी अलीबाबा की 37 फीसदी हिस्सेदारी है। -फाइल एक दिन पहले ही बीसीसीआई के ट्रेजरर अरूण धूमल ने कहा था कि वीवो से हमारा करार 2022 तक है, इसके बाद ही स्पॉन्सरशिप का रिव्यू होगा टीम इंडिया की मौजूदा जर्सी स्पॉन्सर बायजू में भी चीनी कंपनी टेनसेंट की हिस्सेदारी, पिछले साल बोर्ड से 1079 करोड़ में करार किया था लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना से हुई झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे, इसके बाद से चीनी कंपनियों के बहिष्कार की मांग तेज हुई दैनिक भास्कर Jun 20, 2020, 12:42 AM IST भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आईपीएल स्पॉन्सरशिप को रिव्यू करने का फैसला किया है। बोर्ड ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि चीनी सेना के साथ लद्दाख में हुई हिंसक झड़प में हमारे जवानों ने शहादत दी। इसे ध्यान में रखते हुए आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने अगले हफ्ते लीग की स्पॉन्स...

छतरपुर में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड सेंटर

Image
छतरपुर में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड सेंटर /  12 लाख 50 हजार वर्ग फुट में फैला है, संक्रमितों के लिए 10 हजार बेड; ये बायोडिग्रेडिबल गत्ते के बने हैं अधिकारियों का कहना है कि जुलाई के पहले हफ्ते तक ये कोविड सेंटर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। यह कोविड सेंटर 300 एकड़ में फैले राधा स्वामी सत्संग व्यास के परिसर में बन रहा 10 हजार मरीजों की देखभाल के लिए यहां 400 डॉक्टर और 800 नर्स मौजूद रहेंगी राहुल कोटियाल Jun 22, 2020, 05:52 AM IST नई दिल्ली.  दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में राधा स्वामी सत्संग व्यास का एक विशाल परिसर है। कुल तीन सौ एकड़ में फैले इस परिसर में अब दुनिया का सबसे बड़ा कोविड सेंटर तैयार किया जा रहा है। परिसर के अंदर 12 लाख 50 हजार वर्ग फुट में फैला एक शेड है, जिसमें कोरोना संक्रमितों के लिए दस हजार बेड लगाए जा रहे हैं। इस शेड का इस्तेमाल सालों से सत्संग के लिए होता रहा है। इसके विशाल आकार का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि यहां तीन लाख लोग एक साथ बैठकर सत्संग सुन चुके हैं। राधा स्वामी सत्संग व्यास के सेवादार इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि यहां दस हजार मरीजो...

कोरोना के बाद हॉलीवुड

कोरोना के बाद हॉलीवुड /  न्यूजीलैंड में अवतार-2 की शूटिंग सेट पर जाने से पहले डायरेक्टर जेम्स कैमरन 14 दिन के लिए हुए क्वारैंटाइन फोटो जॉन लिंडाऊ के इंस्टाग्राम से साभार दैनिक भास्कर Jun 03, 2020, 06:55 PM IST साल 2009 में रिलीज हुई साइंस फिक्शन अवतार का सीक्वल जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके लिए फिल्म के राइटर और डायरेक्टर जेम्स कैमरन फिल्म के प्रोड्यूसर के साथ न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। लेकिन वर्तमान कोरोना महामारी को देखते हुए इन दोनों को सरकार के आदेश को मानते हुए खुद को 14 दिन का क्वारैंटाइन पीरियड बिताना है। View this post on Instagram Made it to New Zealand. Our 14-day government supervised self-isolation now begins. #avatarsequels #jamescameron #newzealand #airnewzealand✈️ #selfisolation A post shared by  Jon Landau  (@jonplandau) on May 30, 2020 at 6:08pm PDT जॉन ने शेयर किया था फोटो सह निर्माता जॉन लिंडाऊ ने वेलिंगटन एयरपोर्ट से दोनों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी। फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होनी थी, लेकिन दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्...