Posts

Showing posts from June 26, 2020

देश में कोरोना के मामले 5 लाख पार

Image
देश में कोरोना के मामले 5 लाख पार /  शुरुआती 125 दिन में संक्रमितों की संख्या दो लाख हुई थी; जून के 24 दिनों में तीन लाख नए केस बढ़े, 4 से 5 लाख मामले होने में बस 6 दिन लगे संक्रमितों के बढ़ने की यही रफ्तार रही तो अगले एक हफ्ते में भारत दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश हो जाएगा अमेरिका में सबसे तेज 82 दिनों में 5 लाख संक्रमित मिले, भारत में 149 दिन में इतने मरीज मिले देश में अब तक 2.97 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए, 5 लाख से ज्यादा मरीजों वाले देश रूस का रिकवरी रेट सबसे बेहतर दैनिक भास्कर Jun 27, 2020, 12:17 AM IST नई दिल्ली.  देश में कोरोनावायरस मरीजों का आंकड़ा शुक्रवार को 5 लाख के पार हो गया। सिर्फ 6 दिन में ही कोरोना मरीज 4 लाख से बढ़कर 5 लाख हो गए। 20 जून को संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार हुई थी। देश में 30 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हुई। फिर संक्रमण की रफ्तार में इतनी तेजी हो गई कि महज 15 दिनों में ही आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 लाख होने में ...

16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या,

एक और सुसाइड /  16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या, जान देने से पहले एक डांस वीडियो भी अपलोड किया था फोटो वीडियो सिया कक्कड़ के इंस्टाग्राम पेज से साभार दैनिक भास्कर Jun 25, 2020, 05:37 PM IST सितारों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद 16 साल के टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने आत्महत्या कर ली। जाने देने के कुछ घंटे पहले उन्होंने अपना एक डांस वीडियो भी अपलोड किया था। सिया के मैनेजर अर्जुन सरीन के अनुसार मौत से पहले एक वीडियो एल्बम करने को लेकर सिया से बात हुई थी। उस वक्त वह किसी तरह के डिप्रेशन में नहीं लग रही थी। फांसी लगाकर दी जान  सिया के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार उन्होंने फांसी लगाकर जान दी है। सिया दिल्ली के प्रीत विहार इलाके की रहने वाली थीं, जहां उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। सिया के टिकटॉक पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं करीब 1 लाख फैंस इंस्टाग्राम पर सिया को फॉलो करते हैं। विरल ने शेयर की खबर पैपराजी विरल भयानी ने सिया की मौत की खबर शेयर की है। सिया ने आत्महत्या ...

'रहना है तेरे दिल में' के सीक्वल को लेकर आर. माधवन का ट्वीट, बोले- काश ये खबर सच साबित हो

Image
प्रतिक्रिया /  'रहना है तेरे दिल में' के सीक्वल को लेकर आर. माधवन का ट्वीट, बोले- काश ये खबर सच साबित हो फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के एक सीन की फोटो। दैनिक भास्कर Jun 25, 2020, 08:06 PM IST हाल ही में खबरें आई थीं कि साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' का सीक्वल बनने की तैयारियां चल रही हैं। अब इस खबर को लेकर फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा चुके आर. माधवन ने प्रतिक्रिया दी है। एक ट्वीट करते हुए उन्होंने बताया कि मुझे इस बारे में कुछ जानकारी नहीं है लेकिन मैं भी चाहता हूं कि ये खबर सच हो। माधवन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दोस्तों... #RHTDM के सीक्वल को लेकर अफवाहें पढ़ रहा था... और उम्मीद कर रहा हूं कि ये सच हो, क्योंकि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बस यही प्रार्थना कर रहा हूं कि कहीं ना कहीं किसी के पास दीया और मेरी उम्र के हिसाब से उपयुक्त स्क्रिप्ट हो, वर्ना अब माधव शास्त्री बनना तो हाथी को चड्डी पहनाने के बराबर है।' सीक्वल बनने संबंधी खबरें आई थीं इससे पहले खबर आई थी कि इस फिल्म के मेकर्स ने एक स्क्रिप्ट पसंद की है और इसमें लीड रो...

करिश्मा कपूर को 46वें जन्मदिन पर सोनम ने दी बधाई

हैप्पी बर्थडे /  करिश्मा कपूर को 46वें जन्मदिन पर सोनम ने दी बधाई, कहा-'फिल्मों में कपूर गर्ल्स की एंट्री की राह बनाने के लिए धन्यवाद' दैनिक भास्कर Jun 26, 2020, 11:37 AM IST बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर 25 जून को अपना 46 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें इंडस्ट्री फ्रेंड्स और कलीग्स से सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। करिश्मा की दोस्त सोनम कपूर भी उन्हें बधाई देने में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने करिश्मा के लिए खास इंस्टाग्राम पोस्ट लिखी।  सोनम ने करिश्मा के साथ अपनी कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी हैप्पी बर्थ डे करिश्मा कपूर। भले ही कितनी चुनौतियां क्यों ना आएं, आप कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम करने के लिए हमारी प्रेरणा हैं। साथ ही फिल्मों में कपूर गर्ल्स की एंट्री के लिए राह बनाने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आप यह नहीं करतीं तो हम यहां नहीं होते। लव यू। करिश्मा ने सोनम की इस प्यारी सी पोस्ट के जवाब में लिखा, सो स्वीट डार्लिंग सोनम थैंक यू। लव यू टू। करीना ने भी दी बधाई:  करिश्मा को छोटी बहन करीना से भी सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई मिली। इस खास ...

'दिल बेचारा' की रिलीज तय

'दिल बेचारा' की रिलीज तय /  सुशांत की आखिरी फिल्म के निर्देशक ने उनके लिए लिखा इमोशनल नोट, बोले- हमने कई सपने एक साथ मिलकर देखे थे फिल्म 'दिल बेचारा' के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ सुशांत सिंह राजपूत। (फोटो/वीडियो मुकेश छाबड़ा की इंस्टाग्राम वॉल से साभार) दैनिक भास्कर Jun 26, 2020, 04:04 PM IST सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस बात की घोषणा होने के बाद फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने अपने दिवंगत दोस्त के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि सुशांत ने हर वक्त में मेरा साथ दिया और मैंने कभी ये नहीं सोचा था कि मैं उनके बिना इस फिल्म को रिलीज करूंगा। मुकेश छाबड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'सुशांत सिर्फ निर्देशक के रूप में मेरी पहली फिल्म का हीरो ही नहीं था, बल्कि वो एक प्यारा दोस्त भी था, जिसने हर अच्छे और बुरे वक्त में मेरा साथ दिया। 'काई पो चे' से लेकर 'दिल बेचारा' तक हम बेहद करीबी रहे।' 'कई सपने साथ मिलकर देखे थे' आगे ...

मूवी माफिया पर भड़के शेखर सुमन

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस /  मूवी माफिया पर भड़के शेखर सुमन, बोले- ये लोग युवा टैलेंट को अंदर से खोखला कर देते हैं दैनिक भास्कर Jun 26, 2020, 05:33 PM IST पिछले दिनों अभिनेता और कॉमेडियन शेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की सीबीआई जांच की मांग की थी। इस बावत उन्होंने #JusticeforSushantForum नाम से एक फोरम भी बनाया है। अब उन्होंने बॉलीवुड के ऐसे लोगों को लताड़ लगाई है, जो टैलेंटेड एक्टर्स का बायकॉट करते हैं और उन्हें मानसिक रूप से तोड़ देते हैं और अंदर ही अंदर से खोखला कर देते हैं।  बेटे के चलते सुशांत की मौत से कनेक्टेड हैं सुमन सुमन ने एनबीटी से बातचीत में कहा कि वे सुशांत की मौत से इसलिए कनेक्ट हैं, क्योंकि उनके बेटे अध्ययन सुमन की जिंदगी में भी एक ऐसा ही टर्निंग प्वॉइंट आया था, जिसके चलते वे सुशांत की तरह ही डिप्रेशन में चले गए थे।  वे कहते हैं, "सुशांत सिंह राजपूत हमारे साथ नहीं हैं। लेकिन मैं उन बातों को समझ सकता हूं, जो उनकी मौत के बाद सामने आ रही हैं। क्योंकि यह सब मेरे बेटे अध्ययन के साथ भी हुआ था और आज भी हो रहा है। जिस तरह सुशांत पहले मानसिक रूप से कमजो...

सोना महापात्रा ने साधा सोनू निगम पर निशाना, बोलीं- 'इन्होंने मीटू मूमेंट में अनु मलिक का बचाव किया था

म्यूजिक इंडस्ट्री में बहस /  सोना महापात्रा ने साधा सोनू निगम पर निशाना, बोलीं- 'इन्होंने मीटू मूमेंट में अनु मलिक का बचाव किया था अब खुद दूसरे केस के सबूत दबा रहे हैं' दैनिक भास्कर Jun 26, 2020, 05:32 PM IST सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जहां एक तरफ बॉलीवुड माफिया और कैंप चलाने के बड़े मुद्दे सामने आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सोनू निगम ने भी संगीत माफिया के खिलाफ आवाज उठाई है। सोनू ने टी-सीरीज के भूषण कुमार पर कई संगीन आरोप लगाए जिसके बाद से दोनों तरफ से बयानबाजी की जा रही है। इसी बीच अब सोना महापात्रा ने भी सोनू पर निशाना साधा है। सोनू ने हाल ही में भूषण कुमार को मीटू मामले में एक्सपोज करने की बात कहते हुए मॉडल मरीना का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि उनके पास पुराने वीडियो हैं जिनके बाहर आने से उनपर लगे मीटू के आरोप सिद्ध हो जाएंगे। इस बात पर सोना ने उनपर सवाल खड़े किए हैं। सोना ने ट्विटर पर लिखा, 'क्या किसी को फर्क पड़ा कि सोनू निगम सार्वजनिक तौर पर कई तरह से आरोपी रहे दरिंदे अनु मलिक का बचाव कर रहे थे और अब खुद किसी और केस के दोष साबित करने वाले वीडियो को दबा कर बैठने...

लग्ज़री एसयूवी सेगमेंट में GLE व GLS का दबदबा

Image
फीचर आर्टिकल /  लग्ज़री एसयूवी सेगमेंट में GLE व GLS का दबदबा एक से बढ़कर एक फीचर्स से संपन्न हैं दोनों कारें लगज़री सेगमेंट एसयूवी में दोनों हैं एकदम जुदा दैनिक भास्कर Jun 27, 2020, 06:01 AM IST देश के लग्ज़री बाजार की सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली मर्सिडीज बेंज इंडिया ने हाल फिलहाल में अपनी दो एसयूवी GLE व GLS को बाजार में पेश किया है। पुराने मॉडल की तुलना में इन एसयूवी कारों में काफी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जहां एक ओर GLS को 99 लाख रुपये की कीमत में कंपनी ने पेश किया तो वहीं GLE को 73 लाख 70 हजार रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इन गाड़ियों में क्या है खास। ये आलेख आपको पसंद आएगा अगर शौक रखते हैं लगज़री कारों का। मर्सिडीज बेंज GLS GLS को दो वेरिएंट में बाजार में उपलब्‍ध है जिनमें से एक है GLS 400 डी और दूसरी है GLS 450। इसके पहले वाले मॉडल की तुलना में ये ज्‍यादा लंबी व चौड़ी है साथ ही इसका अंदाज भी अलग है। नई GLS एसयूवी मॉड्यूलर हाई आर्किटेक्चर (एमएचएए) पर बेस्ड है। इसकी कुल लंबाई 5207 मिम...

सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई सोनू सिंह का दावा- 'यह सुसाइड नहीं, मर्डर है;

परिवार की प्रतिक्रिया /  सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई सोनू सिंह का दावा- 'यह सुसाइड नहीं, मर्डर है; उन्हें ऐसा करने के लिए उकसाया गया' सोनू बोले - हम किसी पर उंगली अभी तो नहीं उठा सकते, लेकिन यह जरूर है कि उन्हें उकसाया गया और तब ऐसा कदम सामने आया पुलिस इंवेस्टिगेशन में अभी तक कोई मोटिव समझ नहीं आया है क्योंकि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, सिर्फ डिप्रेशन ही कारण बताया जा रहा अमित कर्ण Jun 15, 2020, 04:14 PM IST लॉकडाउन के कारण सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार आज मुम्बई में हो रहा है। पुलिस इंवेस्टिगेशन शुरू हो गया है और अभी तक सुसाइड का कोई मोटिव समझ नहीं आया है क्योंकि कोई नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने को असली वजह बताया गया है। गले पर फंदे के निशान को छोड़कर सुशांत के शरीर पर किसी घाव या चोट का कोई निशान नहीं है। सोमवार को सुशांत के फ्लैट पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची है। पुलिस पहले से ही घर पर मौजूद है। आज सुशांत के दोस्तों के बयान दर्ज किए जाएंगे। सुशांत की बहन मीतू सिंह का स...

गोविन्दा की कार को यशराज की कार ने टक्कर मारी

Image
मुम्बई /  अभिनेता गोविन्दा की कार को यशराज की कार ने टक्कर मारी; अंदर बैठे थे उनके बेटे यशवर्धन; रजामंदी से सुलझा केस दैनिक भास्कर Jun 24, 2020, 11:57 PM IST बुधवार रात करीब 8:30 बजे मुम्बई के जुहू इलाके में अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की कार का एक्सीडेंट हो गया।  पुलिस सूत्रों के मुताबिक उनकी कार को आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्म्स से अटैच एक कार ने टक्कर मार दी। हालांकि दुर्घटना में दोनों ही कारों में सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है।  गोविंदा की कार में उनके बेटे यशवर्धन आहूजा और ड्राइवर मौजूद थे। यशराज की कार को उनका कोई ड्राइवर  चला रहा था। जूहू पुलिस के मुताबिक़ इस मामले को कोई शिकायत भी दर्ज नहीं हुई है। मामले को दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से सुलझा लिया है। बॉलीवुड में एंट्री कर सकते हैं यश 56 साल के गोविंदा के दो बच्चे हैं - बेटी टीना और बेटा यशवर्धन। टीना फिल्मों में किस्मत आजमा चुकी है और अब गोविंदा को यश से बड़ी उम्मीदें हैं। यश ने लंदन से फिल्म मेकिंग का कोर्स किया है। इसके बा...

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्मों को लागत से डेढ़-दो गुना ज्यादा रकम मिल रही,

Image
लॉकडाउन के दौर में नया ट्रेंड /  डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्मों को लागत से डेढ़-दो गुना ज्यादा रकम मिल रही, यहां डूबने का चांस नहीं लेकिन मुनाफा तयशुदा जान्हवी कपूर की ‘गुंजन सक्सेना- द करगिल गर्ल’ जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। 30 करोड़ की ‘गुलाबो सिताबो’ डिजिटल पर 60 करोड़ रु. में बिकी, 20 करोड़ टीवी के अलग आने वाले महीनों में छह से ज्यादा फिल्में ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर रिलीज होने जा रही हैं अमित कर्ण Jun 27, 2020, 06:24 AM IST मुंबई.  ‘गुलाबो सिताबो’ पहली हिंदी फिल्म है, जो सिनेमाघर के बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। आने वाले महीनों में छह से ज्यादा फिल्में ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर रिलीज होने जा रही हैं, जिनमें विद्या बालन की ‘शकुंतला देवी’ और जान्हवी कपूर की ‘गुंजन सक्सेना- द करगिल गर्ल’ शामिल हैं। ट्रेड एनालिस्टों का कहना है कि ‘गुलाबो सिताबो’ की मेकिंग काॅस्ट 30 करोड़ रुपए की है। इसे अमेजन ने 60 करोड़ रुपए में खरीदा है। दो गुना दाम दिया है। डिजिटल के अलावा सैटेलाइट पर सोनी के साथ फिल्म की डील 20 करोड़ रुपए में हुई है। फिल्म सिनेमा घर में रिलीज हुए बिना 50 से 55 करो...