सेना में भर्ती होने के बाद पढ़ाई नहीं छोड़ी थी,
दस साल दुआएं मांगने पर पैदा हुआ था अंकुश / सेना में भर्ती होने के बाद पढ़ाई नहीं छोड़ी थी, वो कमांडिंग ऑफिसर बनना चाहता था अंकुश के पिता और दादा भी सेना में रहे हैं, 19 साल की उम्र में अंकुश का हो गया था सिलेक्शन अंकुश का छोटा भाई उसके जन्म के दस साल बाद पैदा हुआ, अभी महज 12 साल का लेकिन वो भी कह चुका है कि मुझे सेना में ही जाना है परिवार से 20 मई को आखिरी बार फोन पर बात हुई थी, तब उसने बताया था कि चीन के साथ थोड़ी टेंशन चल रही है, फिर सीधे शहीद होने का ही पता चला अक्षय बाजपेयी Jun 24, 2020, 06:52 AM IST हमीरपुर. शादी के दस साल बाद तक हम मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे तक में गए। खूब पूजा-पाठ किया। मन्नतें कीं। एक ही कामना था कि कैसे भी घर में बच्चा आ जाए। लोग हमें अलग-अलग जगह जाने की सलाह देते थे। कोई किसी मंदिर का पता बताता था तो कोई इबादत के लिए मस्जिद में जाने को बोलता था। हमने सब किया तब कहीं जाकर शादी के दस साल बाद अंकुश पैदा हुआ था। मां-बाप ने खूब मन्नतें की थीं, तब कहीं जाकर उनके घर किलकारियां गूंजी थीं। यह कहते हुए गलवान में शहीद हुए अंकुश ठाकुर के पिता और रिटा...