स्कूल-कॉलेज और कोचिंग इंस्टीट्यूट 31 जुलाई तक बंद रहेंगे,
अनलॉक-2 के लिए नई गाइडलाइन / स्कूल-कॉलेज और कोचिंग इंस्टीट्यूट 31 जुलाई तक बंद रहेंगे, लेकिन 15 जुलाई से सरकारी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट खुल सकेंगे मेट्रो सर्विस, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, थिएटर और बार बंद रहेंगे केंद्र और राज्य सरकार के ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट खोलने के लिए एसओपी जारी होगी दैनिक भास्कर Jun 30, 2020, 07:18 AM IST नई दिल्ली. अनलॉक-1 के बाद अनलॉक-2 की तस्वीर साफ हो गई है। चर्चा थी कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स या स्कूल-कॉलेजों पर कोई फैसला हो सकता है, लेकिन सोमवार को जारी हुई अनलॉक के दूसरे फेज की गाइडलाइन में इन्हें बंद ही रखने का फैसला लिया गया है। अनलॉक-1 की गाइडलाइन 7 पन्नों की थी। इस बार संख्या कम हो गई। मुख्य आदेश 4 पन्नों का ही है। अब सरकार के आदेश को इस नजर से देखते हैं… क्या पूरे देश में अनलॉक-2 लागू होगा? नहीं। कंटेनमेंट जोन में 31 जुलाई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। इस बार क्या नया अनलॉक हुआ? 1. ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स खुलेंगे, लेकिन सिर्फ सरकारी केंद्र और राज्य सरकारों के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स 15 जुलाई से खुल सकेंगे, लेकिन स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के साथ।...