क्या पीएम मोदी के दौरे के लिए लेह में कॉन्फ्रेंस हॉल को अस्पताल का रूप दिया गया? पड़ताल में सामने आया पूरा सच
फेक vs फैक्ट / क्या पीएम मोदी के दौरे के लिए लेह में कॉन्फ्रेंस हॉल को अस्पताल का रूप दिया गया? पड़ताल में सामने आया पूरा सच कोरोना संक्रमण बढ़ने से आर्मी अस्पताल को क्वारेंटाइन सेंटर में बदल दिया गया था इसलिए गलवान से आए सैनिकों के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल को वॉर्ड में बदला गया दैनिक भास्कर Jul 07, 2020, 06:17 AM IST प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जुलाई को अचानक लद्दाख का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारत-चीन की सेनाओं की झड़प में घायल भारतीय सैनिकों का हाल-चाल भी लिया। पीएम ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत से सेना की आगामी स्ट्रैटेजी के बारे में समझा। इसके बाद जवानों को संबोधित किया। पीएम मोदी के लेह दौरे के बाद से ही सोशल मीडिया पर उस अस्पताल को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। जहां जाकर वे घायल सैनिकों से मिले थे। एमएस धोनी की फोटो के आधार पर ये दावा किया जा रहा है कि मोदी जिस अस्पताल में गए थे, वह असल में कॉन्फ्रेंस हॉल है। पीएम मोदी के दौरे के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल को अस्पताल में बदला गया। वायरल मैसेज में दोनों फोटो में लोकेशन की कु...