नई वायरल थ्योरी में सूरज पंचोली पर एक्टर की हत्या कराने का आरोप,
सुशांत सुसाइड केस / नई वायरल थ्योरी में सूरज पंचोली पर एक्टर की हत्या कराने का आरोप, पिता आदित्य बोले- यह क्या पागलपन है दैनिक भास्कर Jul 04, 2020, 06:06 PM IST सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में कई थ्योरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन्हीं में से एक में आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पर सुशांत की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। इतना ही नहीं, उन्हें सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियन की हत्या का दोषी भी बताया जा रहा है। हालांकि, पूरे मामले में आदित्य ने अपनी बात रखी है और बेटे पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। पहले नजर वायरल थ्योरी पर कहा जा रहा है कि दिशा और सूरज रिलेशनशिप में थे। दिशा प्रेग्नेंट हो गई थीं, पर सूरज उनसे शादी नहीं करना चाहते थे। यह बात सुशांत का पता चली तो उन्होंने स्टैंड लेने की कोशिश की। सूरज का पर्दाफाश करने की कोशिश करने लगे। इस पर सूरज के साथ उनकी हाथापाई भी हुई। फिर बदले की भावना से सूरज के परिवार ने सलमान खान और अंडरवर्ल्ड के साथ मिलकर सुशांत की हत्या करवा दी और अब पावर का इस्तेमाल कर इसे आत्महत्या का रंग दे रहे हैं। इस थ्योरी की मानें म...