फटे दूध से इम्युनिटी बढ़ने का फैक्ट चेक
फटे दूध से इम्युनिटी बढ़ने का फैक्ट चेक / दावा- फटे दूध से कोरोना से लड़ने की इम्युनिटी मिलती है, एक्सपर्ट बाेले- कोई सबूत नहीं दैनिक भास्कर Jun 28, 2020, 05:30 AM IST क्या वायरल: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फटा दूध पीने से इम्युनिटी बढ़ती है और ऐसा करना कोरोना से लड़ने के लिए फायदेमंद है। इंटरनेट पर कुछ वेबसाइट्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए इन दिनों ये दावा किया जा रहा है कि फटे दूध का पानी पीने से इम्युनिटी बढ़ाई जा सकती है। ऐसे पैदा हुई इम्युनिटी कोरोना से लड़ने के लिए काफी है। इस दावे को लोग सही मानकर अन्य लोगों को शेयर कर रहे हैं। फटे दूध से इम्युनिटी बढ़ने से जुड़े दावे https://twitter.com/looknewsindia/status/1276597739762020352 https://www.thehealthsite.com/hindi/diet/sour-milk-water-benefits-and-how-to-use-it-in-hindi-phate-hue-doodh-aur-pani-ke-fayde-in-hindi-754208/ फैक्ट चेक पड़ताल healthsite.com वेबसाइट पर फटे दूध से इम्युनिटी बढ़ने वाली जो खबर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। उसकी हैडिंग है - इम्युनिटी बूस्ट करे फटे हुए द...