Posts

Showing posts from June 25, 2020

कई कंपनियां बेहद कम कीमत में दे रहीं 1 लाख रु. तक का बीमा कवर

काम की बात /  कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए ICICI लोम्बार्ड और Clinikk सहित कई कंपनियां बेहद कम कीमत में दे रहीं 1 लाख रु. तक का बीमा कवर कई कंपनियों ने कोरोना को देखते हुए ऐसे प्लान लॉन्च किए हैं जिसमें आपको बहुत कम पैसों में अच्छा खासा कवर मिल जाएगा आईसीआईसीआई लोम्बार्ड 149 में 25 हजार रुपए का कवर दे रहा है बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस 156 रुपए में 50 हजार का कवर दे रहा दैनिक भास्कर Jun 25, 2020, 07:09 PM IST नई दिल्ली.  देश में कोरोना तेजी से फैल रहा है। इससे निपटने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस एक जरूरी हथियार बन गया है। यह आपको विपरीत समय में वित्तीय सुरक्षा देता है। अगर आपने अभी तक इंश्योरेंस कवर नहीं लिया है तो आप ऐसा कवर ले सकते हैं जो कोरोना से संक्रमित होने पर आपके इलाज का खर्च उठाए। कई कंपनियों ने कोरोना को देखते हुए ऐसे प्लान लॉन्च किए हैं जिसमें आपको बहुत कम पैसों में अच्छा खासा कवर मिल जाएगा। हम आपको इन इंश्योरेंस प्लान के बारे में बता रहे हैं। ICICI लोम्बार्ड दे रहा 149 में 25 हजार रुपए का कवर आईसीआईसीआई लोम्बार्ड कोरोनावायरस (कोविड-19) से निपटने के लिए नई इंश्योरें...

भारत में बिक रहे बॉयकॉट चाइना वाले मास्क-टी शर्ट के मेड इन चाइना होने की खबर झूठी

Image
फेक vs फैक्ट /  भारत में बिक रहे बॉयकॉट चाइना वाले मास्क-टी शर्ट के मेड इन चाइना होने की खबर झूठी, चीनी ट्रेडर्स ने भी इसे झुठलाया दैनिक भास्कर Jun 24, 2020, 06:37 PM IST क्या वायरल :  सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ कुछ मैसेज वायरल हो रहे हैं कि बॉयकॉट चाइना लिखे हुए प्रोडक्ट्स का उत्पादन खुद चीन में ही किया जा रहा है। वायरल मैसेज के साथ एक वेबसाइट की खबर का स्क्रीनशॉट भी है। दावे के साथ इस तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं  https://twitter.com/search?q=China%20is%20manufacturing%20boycott%20china%20cap&src=typed_query&f=live https://twitter.com/NISHIKA26281832/status/1275660946774646788 https://twitter.com/leenasind/status/1275639501315063808 फैक्ट चेक पड़ताल  दावे के साथ वायरल रहे स्क्रीनशॉट पर   Digital Phablet Staff  लिखा हुआ है। इस नाम की वेबसाइट पर सच में ये खबर पब्लिश की गई है। यानी स्क्रीनशॉट सही है। उसमें कोई एडिटिंग नहीं है।  अब सवाल ये है कि खबर कितनी सच है। Digital Phablet की खबर को जब हमने पढ़ा, तो इसमें किसी सोर्स का जिक्र...

वीडियो को एडिट करके फर्जी फोटो वायरल की गई

Image
फेक vs फैक्ट /  लैब में वैक्सीन पर एक्सपेरिमेंट की ये फोटो तेज प्रताप यादव की नहीं है, वीडियो को एडिट करके फर्जी फोटो वायरल की गई दैनिक भास्कर Jun 25, 2020, 05:36 PM IST क्या वायरल : सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को एक लैबोरेटरी में कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए एक्सपेरिमेंट करते दिखाया जा रहा है। तेज प्रताप की इस फेक फोटो के साथ इस तरह के कटाक्ष भरे ट्वीट किए जा रहे हैं  https://twitter.com/iAshishKSingh/status/1274383016144465920 https://twitter.com/MukatiSharma/status/1272515874704912384 https://twitter.com/Mohit_ksr/status/1272490495432724480 फैक्ट चेक पड़ताल  फोटो को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करने पर dreamstime नाम की वेबसाइट पर हमें एक वीडियो मिला। इसे देखते ही समझ आता है कि वायरल हो रही फोटो इसी वीडियो का हिस्सा है। वीडियो मे लैबोरेटरी में एक वैज्ञानिक कुछ केमिकल्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहा है। वहीं दो वैज्ञानिक पीछे खड़े बात कर रहे हैं। देखने में यह एक नाटकीय वीडियो लग रहा है।...

डिप्रेशन की शिकार हुईं मरीना कुवर,

अवसाद में एक्ट्रेस /  सोनू-भूषण विवाद में नाम आने के बाद डिप्रेशन की शिकार हुईं मरीना कुवर, मनोचिकित्सक के पास जाकर ली सलाह मरीना एक मॉडल और टीवी एक्‍ट्रेस हैं। वे 2018 में बॉलीवुड में चल रहे मीटू कैम्पेन के दौरान चर्चा में आई थीं। दैनिक भास्कर Jun 25, 2020, 07:06 PM IST सोनू निगम और भूषण कुमार से जुड़े विवाद में अपना नाम आने के बाद मॉडल और एक्ट्रेस मरीना कुवर अवसाद में चली गई हैं। सोनू ने हाल ही में एक वीडियो जारी करते हुए मरीना का नाम लेकर टी-सीरीज के मालिक को एक्सपोज करने की धमकी दी थी। जिसके बाद परेशान मरीना डिप्रेशन की शिकार हो गई और उन्हें एक मनोचिकित्सक के पास सलाह लेने के लिए जाना पड़ा। मरीना को बुधवार शाम मुंबई में एक साइकाइट्रिस्ट के ऑफिस के बाहर देखा गया। इस बारे में जानकारी देते हुए एक सूत्र ने बताया कि वे फिलहाल काफी दबाव में हैं और वहां इलाज हेतु कंसल्ट के लिए गई थीं। सूत्र के मुताबिक स्थिति में सुधार होने पर वे इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करेंगी। पिछले दो दिनों से वे सोशल मीडिया पर जिस तरह की पोस्ट्स शेयर कर रही हैं, उससे भी उनकी मानसिक स्थिति का...

सोनू निगम के बाद अब सोना महापात्रा ने साधा निशाना,

Image
बॉलीवुड में म्यूजिक माफिया /  सोनू निगम के बाद अब सोना महापात्रा ने साधा निशाना, बोलीं- यहां उभरती प्रतिभाओं का गला घोंटा जाता है दैनिक भास्कर Jun 25, 2020, 10:27 PM IST फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और संगीत माफिया के बारे में सभी चर्चाओं के बीच, सोना महापात्रा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए सोना ने लोगों को इंडस्ट्री किए जाने वाले जरुरी बदलाव पर बात की है जिसे एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अपने बेबाक विचारों के लिए जानी जाने वाली सोना मोहपात्रा का मानना है कि पूरे म्यूजिकल इको-सिस्टम को फिर से जमीन पर उतारने की जरूरत है। भारतीय संगीत उद्योग फिल्म इंडस्ट्री का मात्र एक एक्सटेंशन है और इसीलिए फिल्म संगीत पर बहुत जोर देता है। लेकिन, हकीकत में हमारे यहां उभरती प्रतिभाओं का गला घोंटा जाता है । वह मानती हैं कि मनोरंजन उद्योग में लगभग हर कोई, चाहे वह कितना भी अमीर या सफल क्यों न हो, उसे 'संघर्षशील' मानसिकता वाला लगता है। 100 गानों में से महिला आवाज में 8 से अधिक गाने नहीं हैं। यह, उस इंडस्ट्री से जिसने लता...

अगर मुंबई पुलिस निष्पक्ष जांच करती है तो अफसरों को जान का खतरा है- रूपा गांगुली

Image
सुशांत केस /  अगर मुंबई पुलिस निष्पक्ष जांच करती है तो अफसरों को जान का खतरा है- रूपा गांगुली दैनिक भास्कर Jun 26, 2020, 05:00 AM IST अमित कर्ण. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही रह किसी के मन में उनकी मौत से जुड़े कई सवाल उठ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूत सुशाइड की तरफ इशारा कर रहे हैं मगर कुछ लोग अब इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसी बीच महाभारत एक्ट्रेस और सांसद रूपा गांगुली ने भी मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। भास्कर से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने सुसाइड के एंगल को पूरी तरह ठुकराया है सुशांत पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, मैं अपनी बात बतौर बीजेपी एमपी नहीं रख रही हूं बल्कि एक कलाकार और सुशांत के काम की फैन के तौर पर रख रही हूं। एक कंसर्न्ड नागरिक के तौर पर रख रही हूं। सभी परिजनों से मेरी गुजारिश है। अपने बच्चों में सुशांत का चेहरा देखें, जो उज्जवल भविष्य के लिए घर से दूर हैं। मुंबई पुलिस ने पहले ही दिन से कह दिया कि यह सुसाइड है। रिपोर्ट में यह तक कहा गया कि मौत सांस रोकने की वजह से हुई है। गले पर मार्क सुसाइड वाले नहीं थे पुलिस ने फोटोग्राफ्स ...

भारत ने कहा- चीन ने मई से ही जवान भेजे

Image
पूर्वी लद्दाख में तनाव /  भारत ने कहा- चीन ने मई से ही जवान भेजे, हमें भी जवाब में जवान तैनात करने पड़े; गलवान के बाद दोनों तरफ सेना की भारी तैनाती यह फोटो 16 जून का है। लद्दाख रवाना होने से पहले भारतीय सेना अपने वाहनों के साथ कुछ देर के लिए श्रीनगर के दक्षिणपूर्व इलाके में बालटाल के पास ठहरी थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा- मौजूदा गतिविधियां जारी रहीं, तो आगे हालात और बदतर होंगे चीन ने जो किया है, वह दोनों देशों के बीच हुए समझौतों के खिलाफ है- विदेश मंत्रालय दैनिक भास्कर Jun 26, 2020, 06:19 AM IST नई दिल्ली.  पूर्वी लद्दाख में चीन ने मई की शुुरुआत से ही बड़ी तादाद में जवानों की तैनाती शुरू कर दी थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि जब चीन ने जवान भेजने शुरू किए, तो हमें भी जवाब में अपने जवान तैनात करने ही थे। गलवान झड़प के बाद दोनों ही देशों ने इस इलाके में भारी तादाद में जवानों की तैनाती कर दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने कभी भी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर पहले के हालात बदलने की कोशिश की। चीन की हरकतों से साफ जाहिर है कि वह एलएसी के लिए हुए स...

चीन ने फिर भारत पर आरोप लगाया, कहा- झड़प के लिए भारत जिम्मेदार,

गलवान विवाद /  चीन ने फिर भारत पर आरोप लगाया, कहा- झड़प के लिए भारत जिम्मेदार, उनके सैनिकों ने समझौते तोड़े और हमारी सीमा में घुस आए कश्मीर के गांदरबल जिले में लद्दाख की ओर जाते भारतीय सैनिकों की यह फोटो 17 जून की है। चीन ने कहा कि भारतीय सैनिक एलएसी पार कर चीन की सीमा में घुस आए थे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वु क्यान ने कहा- भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को उकसाया चीनी विदेश मंत्रालय ने दावा किया- दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प चीन की सीमा में हुई दैनिक भास्कर Jun 25, 2020, 11:28 PM IST नई दिल्ली/बीजिंग.  चीन ने पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के लिए भारत को फिर से जिम्मेदार ठहराया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वु क्यान ने गुरुवार को कहा कि भारत के धोखा देने और उसके एकतरफा उकसावे की वजह से यह घटना घटी। भारतीय सैनिकों ने दोनों देशों के बीच हुए समझौते को तोड़ा। वे गलवान घाटी में एलएसी पार कर चीन की सीमा में घुस गए और सैनिकों को उकसाया। सब कुछ एलएसी के पार चीन की सीमा में हुआ। 15 जून की रात लद्दाख की गलवान घाटी में भारती...

सामने आई सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट,

Image
सुशांत सुसाइड केस /  सामने आई सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट, 5 डॉक्टरों के पैनल ने मौत की वजह फांसी बताई; विसरा रिपोर्ट आना बाकी 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। मुंबई पुलिस ने डीजी फोरेंसिक को विसरा रिपोर्ट के लिए लेटर भी लिखा है सुशांत के सीए का स्टेटमेंट ले रही है पुलिस, अब तक 25 लोगों से हो चुकी है पूछताछ दैनिक भास्कर Jun 24, 2020, 07:08 PM IST मुंबई.  अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामलें में फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामेन आ गई है, जिसमें पुलिस को पता चला है कि फांसी लगाने की वजह से ही सुशांत की मौत हुई है। 5 डॉक्टरों की टीम ने फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट को एनालिसिस किया है, हालांकि अभी विसरा रिपोर्ट आना अभी बाकी है। मुंबई पुलिस ने डीजी फोरेंसिक को विसरा रिपोर्ट के लिए लेटर भी लिखा है।   शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान मुंबई पुलिस के अनुसार, यह सवाल खड़े हो रहे थे कि किसी ने सुशांत को गला दबाकर मारा गया है। इस पर जांच में ऐसा कुछ नहीं आया है। सुशांत के शरीर पर भी कोई स्ट्रगलिंग मार्क्स (जोर जबरदस्ती के निशान) नहीं मिले ह...

महाराष्ट्र में इस साल नहीं होगा दही हांडी उत्सव,

Image
कोरोना का असर /  महाराष्ट्र में इस साल नहीं होगा दही हांडी उत्सव, संक्रमण को देखते हुए समन्वय समिति का फैसला दही हांडी उत्सव के दौरान आम सालों में इस तरह की भीड़ मुंबई में नजर आती है। ऐसे में अगर यह आयोजन होता तो संक्रमण फैलने का खतरा काफी बढ़ जाता।- फाइल फोटो पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (अष्टमी पूजा) को सरल तरीके से मनाने का निर्देश दिया है दही हांडी समन्वय समिति के बाला पडेलकर ने बताया कि इसमें भारी संख्या में लोग एक जगह जमा होते हैं इससे संक्रमण का खतरा दैनिक भास्कर Jun 25, 2020, 08:12 PM IST मुंबई.  कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राज्य में भव्य तरीके से होने वाला दही हांडी उत्सव रद्द कर दिया गया है। यह फैसला दही हांडी समन्वय समिति की ओर से लिया गया है। हालांकि, कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा सादे तरीके से की जाएगी। संभागीय पुलिस अधिकारियों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (अष्टमी पूजा) को सरल तरीके से मनाने का निर्देश दिया है।  दही हांडी समन्वय समिति के बाला पडेलकर ने बताया कि कोरोना के खतरे को देखते हुए इस साल दही हांडी उत्सव नहीं मनाने का फैसला लिया गया है। बाला पडेलकर ने बताया कि इ...

संदीप सिंह ने पुलिस को दिया बयान, बिना बुलाये गए थे पुलिस स्टेशन

Image
सुशांत सुसाइड केस /  एक्टर के साथ फिल्म बनाने का दावा करने वाले संदीप सिंह ने पुलिस को दिया बयान, बिना बुलाये गए थे पुलिस स्टेशन सुशांत की मौत के बाद संदीप सिंह (बाएं) ने खुलासा किया था कि वे सुशांत के साथ फिल्म 'वंदे भारतम' बनाने वाले थे। अभिनेत्री पायल रोहतगी का आरोप है कि सुशांत के ट्विटर से कमेंट डिलीट किए जा रहे हैं मुंबई पुलिस ने फॉरेंसिक डिपॉर्टमेंट से सुशांत के बिसरे की जांच तेजी से पूरी करने का आग्रह किया है दैनिक भास्कर Jun 25, 2020, 08:53 PM IST मुंबई.  सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में पुलिस ने उनके करीबी दोस्त संदीप सिंह से गुरुवार को पूछताछ की। संदीप करीब 2 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। संदीप बिहार से हैं। सुशांत की आत्महत्या की खबर सामने आने के बाद संदीप ने इंस्टाग्राम पर एक फिल्म का पोस्टर डाला था, जिसे सुशांत की अनफिनिश्ड फिल्म करार दिया गया था। इसका नाम संदीप ने 'वंदे भारतम' बताया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि सुशांत ने उनसे वादा किया था कि हम बिहारी भाई एक दिन इंडस्ट्री पर राज करेंगे और सपने देखने वाले सभी युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे। ...