विकास दुबे केस को जातिवाद का रंग देने की कोशिश,
फेक vs फैक्ट / विकास दुबे केस को जातिवाद का रंग देने की कोशिश, अधिकारियों के झूठे सरनेम वाला मैसेज वायरल किया जा रहा लखन यादव, रूबी यादव और प्रदीप यादव के नामों वाला मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा मैसेज में विकास को थप्पड मारने वाले पुलिसकर्मी और महाकाल थाना प्रभारी का नाम गलत है दैनिक भास्कर Jul 11, 2020, 07:53 PM IST क्या वायरल: विकास दुबे केस से जुड़ा एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें तीन नामों लखन यादव, प्रदीप यादव और रूबी यादव का जिक्र है। मैसेज में दावा किया गया है कि- विकास की पहचान करने वाले का नाम लखन यादव, उसे थप्पड़ मारने वाले पुलिसकर्मी का नाम प्रदीप यादव और गिरफ्तार करने वाली उज्जैन की थाना प्रभारी का नाम रूबी यादव था। मैसेज को जाति वाले एंगल से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। दावे से जुड़े ट्वीट फेसबुक पर भी इस दावे से जुड़े पोस्ट किए जा रहे हैं फैक्ट चेक पड़ताल वायरल मैसेज की सत्यता जांचने के लिए हमने सबसे पहले विकास दुबे केस से जुड़ी खबरों को पढ़ा। इन खबरों से ही वायरल मैसेज में किए गए तीन दावों की सच्चाई सामने आ गई। पहला द...