सुशांत केस में कंगना रनोट का बड़ा बयान
सुशांत केस में कंगना रनोट का बड़ा बयान: एक्ट्रेस ने ऑन कैमरा फिर कहा- 'मेरा एक भी दावा झूठा निकला है तो मैं अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटी दूंगी' 16 घंटे पहले वीडियो कंगना ने सुशांत की मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि प्लान मर्डर बताया और इसके लिए करन जौहर को जिम्मेदार बताया था हाल ही में रिपब्लिक टीवी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने फिर अपने दावों को सही बताया सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना रनोट लगातार बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ नामी हस्तियों को लेकर खुलासे कर रही हैं। कंगना ने सबसे पहले वीडियो शेयर करके करन जौहर और महेश भट्ट पर निशाना साधा था। उन्होंने कुछ ऐसी रिपोर्ट भी दिखाई हैं जिनमें सुशांत की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। अब फिर एक बार एक्ट्रेस ने ऑन कैमरा आकर कहा है कि, अगर सुशांत के मामले में उनका एक भी दावा झूठा निकलता है तो वह अपना गौरवपूर्ण पद्मश्री अवॉर्ड वापस कर देंगी। कंगना ने कुछ पुराने आर्टिकल दिखाते हुए वीडियो के जरिए कहा था कि सुशांत को इंडस्ट्री में लगातार रिजेक्शन और दबाव महसूस हो रहा था। सुशांत की मौत को एक्ट्रेस ने आत्म...