PM- Kusum योजना का रजिस्ट्रेशन करा रही वेबसाइट फर्जी,
फेक vs फैक्ट / PM- Kusum योजना का रजिस्ट्रेशन करा रही वेबसाइट फर्जी, सरकार ने कहा - इस योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होता दैनिक भास्कर Jul 11, 2020, 06:00 AM IST क्या वायरल - कुछ वेबसाइट PM- Kusum योजना के नाम पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लिंक वायरल हो रही है पीएम कुसुम योजना के नाम पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रही कुछ वेबसाइट फैक्ट चेक पड़ताल पीएम कुसुम योजना केंद्र सरकार की Ministry of New and Renewable Energy की है। मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से जुड़ा कोई अपडेट नहीं दिया गया है। लेकिन, इस योजना से जुड़ी जानकारी जरूर है। योजना का पूरा नाम है Pradhan Mantri Kisan Urja Suraksha evam Utthaan Mahabhiyan (PM- Kusum)। इसके तहत सोलर पंप इंस्टॉल किए जाते हैं या फिर पुराने पंपों और खेती को अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों को सोलर एनर्जी से जोड़ा जाता है। योजना में आर्थिक सहायता के लिए हर राज्य में एक एजेंसी को अधिकृत किया गया है। आवेदक को अपने राज्य की एजेंसी से ही संपर्क करना होता है। सरकारी की आधिकारि...