चाइनीज ऐप बैन के आदेश का फैक्ट चेक
चाइनीज ऐप बैन के आदेश का फैक्ट चेक / खुद सरकार ने कहा- ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ, सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे फर्जी हैं दैनिक भास्कर Jun 19, 2020, 10:59 PM IST वायरल : सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने सभी चाइनीज ऐप्स को देश से बैन कर दिया है। दावे के साथ भारत सरकार के नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर के नाम से एक आदेश की कॉपी भी वायरल हो रही है। वायरल आदेश में दिख रहा है कि गूगल इंडिया और एप्पल इंडिया को केंद्र सरकार ने अपने प्लेटफॉर्म से चाइनीज ऐप हटाने का आदेश दिया है। इस दावे से जुड़े ट्वीट https://twitter.com/DebasisJourno/status/1273889280444661761 https://twitter.com/anilRed54392854/status/1273613590403051522 फैक्ट चेक पड़ताल चूंकि दावा ऐप से जुड़ा हुआ है। इसलिए हमने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर हैंडल चेक किया। जहां ऐसा कोई भी अपडेट नहीं था। भारत सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक ने ही इस आदेश की कॉपी को फर्जी बताया है। इससे स्पष्ट होता है कि वायरल हो रहा आदेश सरकार की तरफ से जारी नहीं किय...