Posts

Showing posts from June 16, 2020

डिप्रेशन में देश-दुनिया

Image
डिप्रेशन में देश-दुनिया /  हर भारतीय की मेंटल हेल्थ पर सालाना 4 रु. का खर्च; दुनियाभर में 26 करोड़ लोग डिप्रेशन में, इससे वर्ल्ड इकोनॉमी को हर साल 75 लाख करोड़ का नुकसान साइंस जर्नल द लैंसेट के मुताबिक, 19.73 करोड़ भारतीय मानसिक बीमारी से पीड़ित, इनमें से 4.57 करोड़ डिप्रेशन, तो 4.49 करोड़ एंजाइटी से जूझ रहे नेशनल मेंटल हेल्थ सर्वे 2015-16 के मुताबिक, देश में 9 हजार साइकेट्रिस्ट हैं, यानी हर एक लाख आबादी पर 0.75 दैनिक भास्कर Jun 16, 2020, 05:40 AM IST नई दिल्ली.  बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। रविवार को उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या की पुष्टि हो चुकी है। लेकिन, उन्होंने खुदकुशी क्यों की? इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। सुशांत की आत्महत्या की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर मेंटल हेल्थ को लेकर चर्चा भी होने लगी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और अपना इलाज करवा रहे थे।  भारत में 19 करोड़ लोग मानसिक बीमारी से जूझ रहे हमेशा से ही मेंटल हेल्थ ब...

कोरोना टेस्टिंग

Image
कोरोना टेस्टिंग /  31% रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दिल्ली में तीन गुना ज्यादा टेस्ट होंगे; देश के 9 और राज्यों में भी पॉजिटिविटी रेट तय सीमा से अधिक है आबादी के लिहाज से लद्दाख में सबसे ज्यादा और बिहार में सबसे कम टेस्ट हुए; पिछले हफ्ते लद्दाख में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट भी (34%) सबसे ज्यादा रहा 10 सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्यों में से 7 में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 2 महीने पहले की तुलना में बढ़ा, हरियाणा में 4 गुना इजाफा हुआ जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के डेटा के मुताबिक, ब्राजील में पॉजिटिविटी रेट (36.68%) सबसे ज्यादा है, भारत (8.73%) छठे नंबर पर है Jun 16, 2020, 05:40 AM IST नई दिल्ली.  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (14 जून) को दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ करीब डेढ़ घंटे मीटिंग की थी। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को थामने के उद्देश्य से हुई इस मीटिंग में कोरोना टेस्ट बढ़ाने का फैसला लिया गया था। बैठक में राजधानी में 2 दिन में कोरोना टेस्ट दोगुना और 6 दिन में तीन गुना किए जाने का लक्ष्य रखा गया।  यह फ...

हमारे देश में लोकतंत्र है इसलिए

Image
एनालिसिस /  हमारे देश में लोकतंत्र है इसलिए हम बता देते हैं, लेकिन चीन कभी नहीं बताएगा कि उसके कितने सैनिक मारे गए हैं रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नरसिम्हन के मुताबिक, पाकिस्तान से सटी लाइन ऑफ कंट्रोल के उलट चीन से लगी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर गोली चलने की घटनाएं आम नहीं है रिटायर्ड ले.जन. दुआ बताते हैं- महीनेभर से दोनों सेनाएं हाई एल्टीट्यूड और सख्त मौसम के बीच हैं, मुमकिन है तनाव हद पार कर गया दैनिक भास्कर Jun 16, 2020, 05:41 PM IST नई दिल्ली.  सोमवार रात लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तनाव अपनी हदें पार कर गया। 45 साल बाद सीमा पर विवाद में किसी सैनिक की जान गई है। भारत-चीन सीमा की घटना पर 2 रिटायर्ड जनरल का एनालिसिस - चीन से लगी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर गोली चलने की घटनाएं आम नहीं है- रिटायर्ड ले. जन एस एल नरसिम्हन (वे चीन से जुड़े मामलों के डिफेंस एक्सपर्ट हैं, नेशनल सिक्योरिटी एडवायजरी बोर्ड के मेंबर और सेंटर फॉर कंटेमपररी चाइना स्टडीज के डायरेक्टर जनरल भी हैं) 15 जून की शाम मामले को सुलझाने की प्रक्रिया चल रही थी। तभी झड़प हुई, जिसमें एक ऑफिसर और 2 जवानों की हत्या हो गई। सेन...

सैनिक स्कूल में पढ़े आतंकवादी का एनकाउंटर

Image
सैनिक स्कूल में पढ़े आतंकवादी का एनकाउंटर /  आर्मी अफसर ने एक साल पहले आतंकी के घरवालों से कहा था कि बेटे को वापस बुला लें, घर वाले भी यही चाहते थे; लेकिन बेटे ने हिजबुल का साथ नहीं छोड़ा सुरक्षाबलों ने मंगलवार को हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी कामरान को मार गिराया। कामरान सैनिक स्कूल में पढ़ा हुआ था, वह इंडियन आर्मी ज्वॉइन करना चाहता था। दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को मार गिराया, इसमें आतंकी कामरान भी शामिल है कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एके सिंह मई 2019 में कामरान के घर गए थे, परिवार वालों से कहा था- बेटे को घर आने के लिए मनाएं जफर इकबाल Jun 16, 2020, 09:28 PM IST श्रीनगर.  सैनिक स्कूल में पढ़ा कामरान कुछ लोगों के संपर्क में आया और फिर हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी बन गया। सुरक्षाबलों ने मंगलवार को उसे दो अन्य आतंकियों के साथ मार गिराया। तीन आतंकियों में से सिर्फ कामरान का जिक्र यहां इसलिए किया जा रहा है क्योंकि ठीक एक साल पहले एक आर्मी अफसर ने कामरान के घर जाकर परिवारवालों से उसे वापस घर बुलाने का निवेदन किया था। कमांडिंग अफसर कर्नल एके सिंह मई...

कोरोना की एक कहानी ऐसी भी

Image
कोरोना की एक कहानी ऐसी भी /  देश में 9 लाख सेक्स वर्कर, जो इसी पेशे के बूते बच्चों की पढ़ाई के लोन, बूढ़ी मां का इलाज कराती थीं अब आर्थिक तंगी से जूझ रहीं एआईएनएसडब्लू के मुताबिक यौनकर्मियों को सबसे ज्यादा परेशानी लॉकडाउन खत्म होने के बाद आएगी। क्योंकि प्रवासी मजदूर जो शहरों में रह रहे थे, वो अपने घर जा चुके होंगे। ज्यादातर इनके क्लाइंट वही थे। एआईएनएसडब्लू के अमित कुमार कहते हैं- कोविड ने देश के 95% सेक्स वर्कर को बेरोजगार कर दिया, फिजिकल डिस्टेंसिंग के मानक ने इनका काम ठप कर दिया लॉकडाउन में भी एनजीओ के जरिए इन तक सूखा राशन, सैनिटाइजर और मास्क पहुंचाया जा रहा, लेकिन यह मदद नाकाफी साबित हो रही मो. असग़र खान Jun 17, 2020, 05:52 AM IST 9वीं स्टोरी रांची से.  लॉकडाउन के बाद भुखमरी की कगार पर आ चुका एक तबका है सेक्स वर्कर का। इनके पास न सरकारी सुविधाएं हैं, न कानून, न योजनाएं। यहां तक की समाज की सहानुभूति भी इनके हिस्से नहीं आती। यौनकर्मियों के लिए काम करने वाले संगठन ‘ऑल इंडिया नेटवर्क ऑफ सेक्सवर्कर्स’ (एआईएनएसडब्लू) की अध्यक्ष कुसुम का कहना है कि ‘यौनकर्मियों को सबसे ज्...

कूटनीति या मूकनीति

Image
कूटनीति या मूकनीति /  एलएसी पर चीन से विवाद के 44 दिन; दोनों देशों में 4 मीटिंग हुईं; विदेश मंत्री जयशंकर ने 75 से ज्यादा ट्वीट किए, पर एक बार भी चीन का नाम नहीं लिया, प्रधानमंत्री भी चुप चीनी विदेश मंत्रालय ने भारतीय सेना के बयान के एक घंटे के अंदर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, पूरी जिम्मेदारी भी भारत पर डाल दी एक्सपर्ट्स के मुताबिक- जिस तरह चीन का रिएक्शन आया है, उससे नहीं लगाता कि सीमा पर वह डी-एस्केलेशन चाह रहा भारत के डिप्लोमेटिक स्टैंड पर दुनिया की नजर, भारत-रूस-चीन के विदेश मंत्रियों की ट्राईलेटरल मीटिंग रद्द हो सकती है गौरव पांडेय Jun 17, 2020, 05:51 AM IST चीन के नामचीन जनरल सुन जू ने 'द आर्ट ऑफ वॉर' नाम की किताब में लिखा है कि, 'जंग की सबसे बेहतरीन कला है कि बिना लड़े हुए ही दुश्मन को पस्त कर दो।' चीनी सेना इस वक्त अपने जनरल की बातों जैसी ही हरकत कर रही है।   भारतीय सेना ने मंगलवार दोपहर को एलएसी पर अपने तीन सैनिकों के शहीद होने का बयान जारी किया। रात होते-होते 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने की खबर आ गई। भारतीय सेना के पहले बयान के घंटेभर के अंदर ही चीन के विदेश मंत्रा...