Posts

Showing posts from July 9, 2020

फेक vs फैक्ट

Image
फेक vs फैक्ट /  क्या हिमालया कंपनी के मालिक ने कहा हम मुसलमान पहले, हिंदुस्तानी बाद में हैं? पड़ताल में भड़काऊ बयान सपा नेता का निकला दैनिक भास्कर Jul 09, 2020, 03:08 PM IST क्या वायरल  - वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति कहता दिख रहा है कि सबसे पहले हम मुसलमान हैं। हिंदुस्तानी दूसरे नंबर पर हैं। दावा किया जा रहा है कि भड़काऊ बयान देने वाला ये शख्स हिमालया कंपनी का मालिक है। वीडियो के साथ वायरल हो रहा मैसेज @Sudhir_mishr  *हिमालया* कंपनी के मालिक का बयान हम पहले *मुसलमान* हैं। हम भारत के प्रति *वफादार नहीं* हैं। हम भारत के *मालिक* हैं। दैनिक भास्कर के पाठक ने फैक्ट चेक हेल्पलाइन पर वायरल मैसेज भेजकर इसकी पड़ताल करने को कहा दावे से जुड़े ट्वीट पिछले महीने फेसबुक पर भी ये दावा खूब वायरल हुआ था  ​​​​​​ फैक्ट चेक पड़ताल दावा हिमालया कंपनी के मालिक से जुड़ा हुआ है। इसलिए हमने हिमालया की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसके मालिक से जुड़ी जानकारी चेक करना शुरू की। वेबसाइट  पर दी गई जानकारी के अनुसार, हिमालया के संस्थापक मो. मनाल का 1986 में स्वर्गवास हो गया था। उसके बाद से ही मेराज मनाल कंपनी का ...

फेक vs फैक्ट

Image
फेक vs फैक्ट /  11 और 13 जुलाई को नहीं आ रहा CBSE का रिजल्ट, बोर्ड ने भास्कर को बताया - वायरल हो रहा नोटिफिकेशन फेक दैनिक भास्कर Jul 09, 2020, 06:47 PM IST क्या वायरल :  दावा किया जा रहा है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीखों की घोषणा कर दी है। दावे के अनुसार कक्षा 12 का रिजल्ट 11 जुलाई और कक्षा 10 का रिजल्ट 13 जुलाई को आने वाला है। न्यूज एजेंसी ANI ने 9 जून शाम 4:28 बजे CBSE के नाम से एक नोटिफिकेशन ट्वीट किया था। जिसके साथ रिजल्ट की तारीखें लिखी थीं। ANI के इस ट्वीट के बाद ही लोग सोशल मीडिया पर रिजल्ट की घोषणा की खबर वायरल करने लगे। सोशल मीडिया पर इस तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं  CBSE Board Results for Classes 12 and 10 to Be Declared on July 11 and July 13: The CBSE Board results for classes 12 and 10 will be declared on July 11 and 13, respectively. The board made the announcement in a statement released on Thursday afternoon.  pic.twitter.com/w0tdSHft3e — CL SAINI (@CLSaini05)  July 9, 2020 फैक्ट चेक प...

सितंबर में होने वाला एशिया कप टला, अब जून 2021 में श्रीलंका की मेजबानी में होगा टूर्नामेंट

Image
कोरोना का असर /  सितंबर में होने वाला एशिया कप टला, अब जून 2021 में श्रीलंका की मेजबानी में होगा टूर्नामेंट   पिछली बार एशिया कप 2018 में दुबई में खेला गया था। तब भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराया था। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने कहा- खिलाड़ियों की सेहत और दूसरे पहलूओं को देखने के बाद टूर्नामेंट को टालने का फैसला लिया गया बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बुधवार को ही कहा था कि सितंबर में होने वाला एशिया कप रद्द कर दिया गया है टीम इंडिया ने अब तक 7, श्रीलंका 5 और पाकिस्तान 2 बार एशिया कप जीता है दैनिक भास्कर Jul 09, 2020, 07:30 PM IST इस साल सितंबर में होने वाला एशिया कप टल गया है। अब यह टूर्नामेंट जून 2021 में होगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि कर दी।एक दिन पहले ही बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टूर्नामेंट कैंसिल होने की बात कही थी। इसे लेकर पीसीबी की तरफ से भी गुरुवार सुबह एक बयान आया था, जिसमें पाकिस्तान बोर्ड ने कहा था कि उन्हें एशिया कप रद्द होने की कोई जानकारी नहीं है।   खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे अहम: एसीसी ए...

फिल्ममेकर शेखर कपूर ने अपना बयान पुलिस को ईमेल से भेजा,

Image
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस /  फिल्ममेकर शेखर कपूर ने अपना बयान पुलिस को ईमेल से भेजा, कहा- वह टूट गया था और उसके साथ सौतेला बर्ताव हो रहा था सुशांत सिंह राजपूत को लेकर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर मेगा बजट मूवी 'पानी' बनाने वाले थे, लेकिन यशराज फिल्म्स के साथ सहमति नहीं बन पाने पर ये फिल्म बंद हो गई। इसी वजह से सुशांत डिप्रेशन में चले गए थे। मुम्बई पुलिस के सूत्रों की मानें तो शेखर कपूर ने इन सबके अलावा कई और अहम जानकारियां भी अपने ईमेल में शेयर की हैं हालांकि, पुलिस चाहती है कि शेखर कपूर मुंबई आए और पूछताछ में सहयोग कर अपना बयान दर्ज करवाए ज्योति शर्मा Jul 09, 2020, 07:40 PM IST मुंबई.  सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में मुंबई पुलिस ने फिल्मेमकर शेखर कपूर को भी समन जारी करते हुए अपना बयान रिकॉर्ड कराने के लिए कहा था। हालांकि, उन्होंने खुद ना पेश होकर अपना जवाब ईमेल के जरिए विभाग को भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक, अपने बयान में कपूर ने बताया कि फिल्म 'पानी' के बंद हो जाने की वजह से सुशांत को काफी सदमा लगा था और वो टूटकर डिप्रेशन में चले गए थे।  शेखर के मुताबिक, इसे लेकर स...

चीन की मुश्किल बढ़ाएगा अमेरिका

चीन की मुश्किल बढ़ाएगा अमेरिका /  व्हाइट हाउस ने कहा- राष्ट्रपति ट्रम्प जल्द ही चीन पर सख्त कार्रवाई करेंगे, हमारे एक्शन का इंतजार कीजिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रेस सेक्रेटरी कैले मैकनेनी ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका चीन पर कार्रवाई की योजना बना रहा है। फोटो इस साल 22 मई की है जब ट्रम्प और मकनेनी ने व्हाइट हाउस में काेरोना से जुड़े सवालों के जवाब दिए थे।- फाइल फोटो व्हाइट की प्रेस सेक्रेटरी कायली मैकनेनी ने कहा- चीन पर होने वाली कार्रवाई के बारे में राष्ट्रपति से पहले नहीं बता सकती लेकिन, जल्द आप इस बारे में सुनेंगे व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टॉफ रॉबर्ट ओ ब्रिन, एनएसए ओ ब्रिन और विदेश मंत्री पोम्पियो भी चीन पर कार्रवाई करने की बात कही है दैनिक भास्कर Jul 09, 2020, 05:59 PM IST वॉशिंगटन.  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जल्द ही चीन पर सख्त कार्रवाई करने की घोषणा कर सकते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रेस सेक्रेटरी कायली मैकनेनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘ चीन पर होने वाली कार्रवाई के बारे में मैं राष्ट्रपति से पहले कुछ नहीं बता सकती लेकि...

नेपाल में भारतीय चैनल बैन

Image
नेपाल में भारतीय चैनल बैन /  नेपाल में दूरदर्शन को छोड़ बाकी सभी न्यूज चैनल बैन, सूचना मंत्री ने कहा- ये चैनल हमारे नेताओं के चरित्र पर सवाल उठा रहे प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अपनी पार्टी एनसीपी में अकेले पड़ गए हैं लेकिन इस्तीफे को तैयार नहीं हैं। फाइल फोटो राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी, पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल से मिल चुकीं हैं चीनी राजदूत प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अपनी पार्टी एनसीपी में अकेले पड़ गए हैं, लेकिन इस्तीफे को तैयार नहीं हैं अनिल गिरी, काठमांडू से Jul 09, 2020, 11:25 PM IST नेपाल में दूरदर्शन को छोड़कर बाकी न्यूज चैनलों को बैन कर दिया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्री युबराज खाटीवाडा ने गुरुवार को इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा कि ये चैनल हमारे खिलाफ प्रोपोगैंडा फैला रहे हैं और हमारे नेताओं पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच, खबर है कि चीनी राजदूत होउ यांगकी और नेपाल के शीर्ष नेताओं के बीच बैठकों का दौर बढ़ता जा रहा है। चीनी राजदूत ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के चेयरमैन पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड से मुलाकात की।  भारतीय मीड...

परमाणु हथियार बढ़ाने की कोशिश

Image
परमाणु हथियार बढ़ाने की कोशिश /  अमेरिका फिर परमाणु बम बनाने में जुटा, 2 लाख एकड़ में 30 साल से बंद पड़ी फैक्ट्री में होगा निर्माण, 70 हजार करोड़ रु. खर्च किए जाएंगे स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक अमेरिका के पास 7550 परमाणु हथियार हैं। उसने 1750 परमाणु बमों को मिसाइलों और बमवर्षक विमानों में तैनात कर रखा है। अमेरिका और रूस के बीच शीत युद्ध के दौरान सवाना नदी की फैक्ट्री अमेरिकी परमाणु हथियारों के लिए ट्रिटियम और प्लूटोनियम का उत्पादन करती थी 2 लाख एकड़ में फैली इस फैक्ट्री में हजारों लोग काम करते थे, अब यहां 3 करोड़ 70 लाख गैलन रेडियोएक्टिव तरल कचरा इकट्‌ठा हो चुका है एरी नैटर/चाॅर्ली मैक्जी Jul 10, 2020, 06:07 AM IST वॉशिंगटन.  रूस और चीन से बढ़ते खतरे को देखते हुए अमेरिका एक बार फिर नए सिरे से परमाणु बम बनाने में जुट गया है। आने वाले 10 सालों में इसके औद्योगिक उत्पादन पर करीब 70 हजार करोड़ रुपए खर्च करने का प्रस्ताव है। यह उत्पादन दक्षिण कैरोलिना में सवाना नदी के तट पर स्थित एक फैक्ट्री में और न्यू मैक्सिको के लॉस एल्मोस में हाेगा। अमेरिका और रूस के बीच शीत य...

राजस्थान में 500 रोगी मिले,

Image
कोरोना का कहर /  राजस्थान में 500 रोगी मिले, जोधपुर में लगातार तीसरे दिन सौ से ऊपर मरीज, जयपुर में 48 मरीज और 1 मौत प्रतीकात्मक फोटो। प्रदेश में नौ मौतें भी, जोधपुर में सर्वाधिक 112 संक्रमित ठीक होने वाले मरीज भी 17 हजार के पार दैनिक भास्कर Jul 10, 2020, 04:18 AM IST जयपुर.  प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से कोरोना का तांडव जारी है...गुरुवार को 500 नए रोगियों के साथ कुल मरीज 22,563 हो गए। वहीं, नौ मौतें हुईं और मरने वालों का आंकड़ा 491 तक पहुंच गया। मृतकों मेंं जोधपुर और पाली के 3-3, जयपुर-नागौर और उदयपुर का एक-एक शामिल है। एक्टिव रोगी 5,002 हो गए। जोधपुर में सर्वाधिक 112 रोगी मिले, यहां लगातार तीसरे दिन सौ से ज्यादा मरीज मिले। इससे पहले जोधपुर में 7 जुलाई को 143 और 8 जुलाई को 183 रोगी सामने आए थे। नए रोगियों में बाड़मेर के 53, जयपुर के 48, बीकानेर के 43, अजमेर के 34, भरतपुर के 29, अलवर के 21, सीकर के 16, उदयपुर के 15, चूरू के 13, दौसा के 11, झुंझुनूं के 8, करौली, पाली और सिरोही के 7-7, धौलपुर के 6, राजसमंद-बारां के 3-3, कोटा के 2, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, जालौर, टोंक और प्रतापगढ़ का ...

गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार

Image
गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार /  विकास को 8 घंटे पूछताछ के बाद उज्जैन पुलिस ने यूपी एसटीएफ के सुपुर्द किया, लखनऊ में उसकी पत्नी और बेटा भी हिरासत में विकास दुबे की पत्नी और उसके बेटे को लखनऊ में पुलिस ने हिरासत में लिया। विकास दुबे को महाकाल मंदिर में सुबह करीब 9 बजे गिरफ्तार किया गया, यहां वह चिल्ला रहा था- मैं विकास हूं, कानपुर वाला यूपी एसटीएफ को सौंपने से पहले विकास को उज्जैन के 3 थानों में ले जाया गया, इसके बाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पूछताछ हुई उज्जैन.  गिरफ्तारी के करीब 12 घंटे बाद उज्जैन पुलिस ने साफ किया कि विकास दुबे को यूपी एसटीएफ के हवाले कर दिया गया है। लेकिन, इस बात की जानकारी देने के लिए सामने आए उज्जैन के एसपी मनोज कुमार उस वक्त सवालों के घेरे में आ गए, जब उन्होंने कहा कि विकास के खिलाफ उज्जैन में केस दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरी कार्रवाई पारदर्शी तरीके से की गई है। हमने कानपुर पुलिस और एसटीएफ से बातचीत और तस्दीक के बाद विकास को उनके सुपुर्द किया है। हमने 8 घंटे उससे पूछताछ की है और चार्जशीट बनाकर यूपी एसटीएफ को सौंप दी है। पहले यह खबर ...