Posts

Showing posts from July 23, 2020

फेक vs फैक्ट:क्या बिल गेट्स ने 5 साल पहले N-95 मास्क का पेटेंट ले लिया था? पड़ताल में ये एक मजाक से फैली अफवाह निकली

Image
फेक vs फैक्ट: क्या बिल गेट्स ने 5 साल पहले N-95 मास्क का पेटेंट ले लिया था? पड़ताल में ये एक मजाक से फैली अफवाह निकली क्या वायरल:  सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने आज से पांच साल पहले ही N-95 मास्क का पेटेंट ले लिया था। बिल गेट्स के अलावा वायरल मैसेज में क्रिस्टोफर हैरिंगटन नाम के शख्स पर भी N-95 मास्क का पेटेंट लेने की कोशिश करने का आरोप है। यह सारे आरोप सिर्फ एक मीम पर आधारित हैं। यह मीम ट्विटर, फेसबुक और वॉट्सएप्प पर शेयर किया जा रहा है। वायरल मीम मीम के साथ वायरल हो रहे मैसेज का हिंदी अनुवाद 2015 में, ओबामा प्रशासन में, क्रिस्टोफर हैरिंगटन ने CV19-N95 के सीरियल नंबर के साथ फेस मास्क के एक नए डिजाइन के लिए एक पेटेंट लेने का प्रयास किया। पेटेंट से इनकार कर दिया गया था, क्योंकि एक अन्य व्यक्ति 6 महीने पहले ही N-95 का पेटेंट फाइल कर चुका था। जानते हैं यह व्यक्ति कौन था? बिल गेट्स। हमें नियंत्रित किया जा रहा है। क्या यह बरसों पहले की योजना थी ? आरोप  वायरल मैसेज के जरिए इनडायरेक्टली यह आरोप लगाया जा रहा...

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस:मुंबई पुलिस ने कंगना रनोट को भेजा नया समन, मनाली से ईमेल कर सकती हैं अपना बयान

Image
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: मुंबई पुलिस ने कंगना रनोट को भेजा नया समन, मनाली से ईमेल कर सकती हैं अपना बयान कंगना रनोट शुरुआत से ही सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के लिए बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म और कैम्पबाजी को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 3 जुलाई को पुलिस समन लेकर कंगना के मुंबई स्थित घर पर पहुंची थी कंगना की टीम की मानें तो वे खुद पुलिस से अनुरोध कर रही हैं कि उनका बयान लिया जाए सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में कंगना रनोट को नया समन भेजा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने यह समन गुरुवार को एक्ट्रेस के मनाली स्थित घर पर भेजा है, जहां वे लॉकडाउन लगने के बाद से  रह रही हैं। कहा जा रहा है कि कंगना मुंबई आने में असमर्थ हैं। हालांकि, कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल की मानें तो वे अपना स्टेटमेंट मेल के जरिए भेजेंगी।  3 जुलाई को भी भेजा गया था समन रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि इससे पहले 3 जुलाई को पुलिस समन लेकर कंगना रनोट के मुंबई स्थित घर पहुंची थी। 4 जुलाई को उन्हें स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराना था। लेकिन कंगना की मैनेजर अमृता दत्त ने लेटर स्वीकार ...

एमिरेट्स ने कहा- सफर के दौरान संक्रमित हुए तो इलाज का खर्च कंपनी उठाएगी,

Image
कोरोना दुनिया में: एमिरेट्स ने कहा- सफर के दौरान संक्रमित हुए तो इलाज का खर्च कंपनी उठाएगी, यह नीति 31 अक्टूबर तक लागू; दुनिया में अब तक 1.55 करोड़ केस एमिरेट्स यह घोषणा करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई है। यह सुविधा सभी कैटेगरी के पैसेंजर के लिए होगी। (फाइल फोटो) दुनियाभर में अब तक 6.32 लाख मौतें हुईं, जबकि 94 लाख से ज्यादा ठीक हुए अमेरिका में 41 लाख से ज्यादा मरीज, अब तक 1.46 लाख लोगों की मौत हुई दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 55 लाख 4 हजार 394 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 94 लाख 35 हजार 711 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 32 हजार 711 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। यूएई की एयरलाइंस कंपनी एमिरेट्स ने गुरुवार को घोषणा की कि अगर कोई पैसेंजर यात्रा के दौरान संक्रमित होता है, तो उसके इलाज का खर्च कंपनी उठाएगी। पैसेंजर से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा 14 दिन क्वारैंटाइन में रहने का खर्च भी दिया जाएगा। यह सुविधा सभी कैटेगरी के यात्रियों के लिए है। एमिरेट्स यह घोषणा करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई है। यह नीति 31 अक...

कश्मीरी लड़की को परीक्षा देने जाने से रोकते सैनिकों की यह फोटो 17 साल पुरानी है. इसे हाल की घटना बताकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है

Image
फेक vs फैक्ट: कश्मीरी लड़की को परीक्षा देने जाने से रोकते सैनिकों की यह फोटो 17 साल पुरानी है. इसे हाल की घटना बताकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है 12 घंटे पहले 19 नवंबर 2003 को आतंकियों और सेना के बीच हुई मुठभेड़ के चलते लड़की को परीक्षा देने जाने से रोका गया था मुठभेड़ में सैनिक और पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिस वजह से इलाका सील किया गया था क्या वायरल  : सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जा रही है। इसमें सड़क पर बस्ता और किताब लेकर बैठी रोती हुई लड़की दिख रही है। लड़की के सामने सेना के जवान खड़े हुए हैं। फोटो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि सेना कश्मीर में इस लड़की को परीक्षा देने जाने से रोक रही है।  इस फोटो को कश्मीर के नाम से बनाए गए कई सोशल मीडिया हैंडल्स से 20 जुलाई के बाद शेयर किया गया है। जाहिर है पहली नजर में देखने पर लगता है कि घटना हाल ही की है। यही वजह है कि कई यूजर इसे हाल ही की घटना मानकर दुख व्यक्त कर रहे हैं और फोटो शेयर कर रहे हैं।  जून 2018 से जम्मू- कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू था। इसके बाद कश्मीर में कभी आतंकी गतिविधियों, कभी आतंकियों के खिलाफ चल...

बाबरी केस में जोशी के बयान दर्ज:सीबीआई कोर्ट में मुरली मनोहर जोशी से 1050 सवाल पूछे गए, ज्यादातर के जवाब में कहा- मैं निर्दोष हूं

Image
बाबरी केस में जोशी के बयान दर्ज: सीबीआई कोर्ट में मुरली मनोहर जोशी से 1050 सवाल पूछे गए, ज्यादातर के जवाब में कहा- मैं निर्दोष हूं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी की आज बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सुनवाई हुई। वे वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए अदालत से जुड़े हुए थे। सीबीआई की विशेष अदालत में उनका बयान दर्ज किया गया। -फाइल फोटो। बाबरी में विवादित ढांचा ढहाने के मामले में 6 दिसंबर 1992 को एफआईआर दर्ज हुई थी जोशी ने कहा- राजनीतिक बदले की भावना के चलते ही यह पूरा मामला चलाया गया अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को बाबरी ढांचा गिराए जाने के मामले में गुरुवार को सीबीआई कोर्ट में भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने बयान दर्ज कराया। दिल्ली में मौजूद जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने बयान दर्ज करवाए। उनसे 1050 सवाल पूछे गए थे। ज्यादातर के जवाब में जोशी ने खुद को बेगुनाह बताया। उन्होंने कहा कि मैं घटना में शामिल नहीं था। राजनीतिक कारणों के कारण मुझे फंसाया गया है। जोशी ने कहा- पूरा मामला राजनीति से प्रेरित, सही वक्त आने पर सफाई दूंगा विशेष जज एसके यादव के सामने जोशी ...

एअर इंडिया के पायलटों की चेतावनी:सैलरी में कटौती होने पर पायलटों ने कहा- सरकार के इस फैसले से हताशा बढ़ेगी, इसके नतीजे खतरनाक होंगे

Image
एअर इंडिया के पायलटों की चेतावनी: सैलरी में कटौती होने पर पायलटों ने कहा- सरकार के इस फैसले से हताशा बढ़ेगी, इसके नतीजे खतरनाक होंगे एअर इंडिया के पायलटों ने सरकार का फैसला भेदभाव वाला और मनमाना बताया है। - फाइल फोटो सरकार ने पायलटों की सैलरी में 40% और कर्मचारी भत्तों में 50% तक की कटौती की है कोरोना के चलते विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने में एअर इंडिया की बड़ी भूमिका रही है सरकारी एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया में कर्मचारियों की सैलरी में कटौती के मामले पर पायलटों ने अब चेतावनी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से पता चला है कि एयरलाइन की तरफ से सरकार को एक लेटर लिखकर बताया गया है कि सरकार के इस फैसले से पायलटों में हताशा बढ़ेगी। इसके नतीजे खतरनाक होंगे।  एयरलाइन के सीनियर पायलटों ने लिखा कि वेतन में कटौती पर पायलटों और उनके परिवार पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है। सरकार का फैसला भेदभाव वाला और मनमाना है। इससे पायलटों पर खतरनाक मनोवैज्ञानिक असर पड़ सकता है। इसके नतीजे खतरनाक हो सकते हैं। कई बार यह साबित भी हुआ है।  विदेशों से भारतीयों को निकालने में 60 पायलट संक्रमित कोरोन...

नासा की चेतावनी:आज पृथ्वी के करीब से निकलेगा 170 मीटर के आकार का एस्टेरॉयड, 48 हजार किमी प्रति घंटे की होगी रफ्तार; नासा ने इसे खतरनाक माना

Image
नासा की चेतावनी: आज पृथ्वी के करीब से निकलेगा 170 मीटर के आकार का एस्टेरॉयड, 48 हजार किमी प्रति घंटे की होगी रफ्तार; नासा ने इसे खतरनाक माना 30 मीटर से बड़े एस्टेरॉयड से पृथ्वी को नुकसान पहुंचने का खतरा होता है।- फाइल फोटो एस्टेरॉयड '2020 एनडी' की रफ्तार 48 हजार किलोमीटर प्रति घंटा है 1 मीटर के आकार वाले लगभग 1 अरब एस्टेरॉयड मौजूद हैं अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार को एक बड़ा ऐस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रह) पृथ्वी के पास से निकलेगा।  '2020 एनडी' नाम का यह ऐस्टेरॉयड करीब 170 मीटर (करीब 557 फीट) लंबा है और पृथ्वी से  .034 एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट (50 लाख 86 हजार 328 किलोमीटर) दूर से होकर गुजरेगा। नासा ने कहा कि इतने करीब से गुजरने वाले ऐस्टेरॉयड को संभावित खतरे वाली लिस्ट में रखा जाता है। ऐस्टेरॉयड की रफ्तार 48 हजार किलोमीटर प्रति घंटा है।  नासा ने कहा कि 0.05 एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट या उससे कम दूसरी से गुजरने वाले ऐस्टेरॉयड के पृथ्वी के करीब आने का खतरा होता है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि इसका असर पृथ्वी पर पड़ेगा।  हर साल 30 ऐस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराते ह...

कोरोना देश में:एक दिन में रिकॉर्ड 48 हजार से ज्यादा केस बढ़े, 33 हजार लोग ठीक भी हुए, 755 की मौत; देश में अब तक 12.88 लाख केस

Image
कोरोना देश में: एक दिन में रिकॉर्ड 48 हजार से ज्यादा केस बढ़े, 33 हजार लोग ठीक भी हुए, 755 की मौत; देश में अब तक 12.88 लाख केस नई दिल्ली के सीडब्ल्यूजी कोविड केयर सेंटर में संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों को रखा गया है। दिल्ली में अब तक 1.27 लाख से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 9,895 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, आंध्र प्रदेश में 7,998 संक्रमित मिले देश में बुधवार को 1130 मरीजों ने दम तोड़ा, अब तक 30 हजार 645 लोगों की मौत हुई देश में कोरोना मरीजों की संख्या 12 लाख 88 हजार 130 हो चुकी है। गुरुवार को रिकॉर्ड 48 हजार 446 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अब तक एक दिन में संक्रमितों के मिलने का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इसके पहले बुधवार को ही 45 हजार 601 लोग संक्रमित मिले थे। गुरुवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 9,895, आंध्र प्रदेश में 7,998, तमिलनाडु में 6,472 और कर्नाटक में 5,030 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।  इस बीच, राहत की बात है कि ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 8 लाख के पार हो गया। अब तक 8 लाख 16 हजार 205 लोग रिकवर हो चुके हैं। गुरुवार को रिकॉर्ड 33 हजार 326 लोग ठ...