Posts

Showing posts from July 19, 2020

कोरोना दुनिया में LIVE

Image
कोरोना दुनिया में LIVE: नाइजीरिया के विदेश मंत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव, राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा- अमेरिका की मृत्यु दर सबसे कम; दुनिया में अब तक 1.46 करोड़ संक्रमित वॉशिंगटन 15 मिनट में यह फोटो न्यूयॉर्क के एक पार्क की है। महामारी के बीच बढ़ती गरमी के बाद लोग पार्क में बैठकर इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। राज्य में अब तक 32 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया में अब तक 6.08 लाख मौतें हुईं, जबकि 87.34 लाख ठीक हुए अमेरिका में सबसे ज्यादा 38.98 लाख मरीज, अब तक 1.43 लाख मौतें दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 46 लाख 40 हजार 349 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 87 लाख 34 हजार 789 ठीक हो चुके हैं। 6 लाख 8 हजार 856 लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि देश में मृत्यु दर सबसे कम है। यहां अब तक 1 लाख 43 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, जबकि 38.98 लाख संक्रमित हैं। नाइजीरिया के विदेश मंत्री जीयोफ्फरे ओनेयामा पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी चौथी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पश्चिमी अफ्रीकी देश में अब तक 36,107 मरीज हैं, ...

'दिल बेचारा' को-एक्ट्रेस स्वास्तिका को मिली रेप और एसिड अटैक की धमकी,

Image
साइबर क्राइम: फर्जी न्यूज के चलते सुशांत की 'दिल बेचारा' को-एक्ट्रेस स्वास्तिका को मिली रेप और एसिड अटैक की धमकी, लीगल एक्शन लेने पर दो शख्स हुए गिरफ्तार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कई सेलेब्स को काफी आलोचना और आक्रोश झेलना पड़ रहा है। एक्टर की मौत के कुछ दिनों बाद ही उनकी 'दिल बेचारा' को-एक्टर स्वास्तिका मुखर्जी के नाम से एक फर्जी न्यूज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसमें स्वास्तिका के नाम से लिखा गया था कि इन दिनों सुसाइड फैशन में है। इस खबर के वायरल होते ही एक्ट्रेस को लगातार रेप और एसिड अटैक करवाए जाने की धमकियां मिल रही थीं। एक्ट्रेस ने इस बात की शिकायत कोलकाता साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में की जिसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। इसमें स्वास्तिका ने बताया,  '26 जून को मेरे दिल बेचारा को-एक्टर सुशांत की मौत के कुछ दिनों बाद मेरे नाम से एक झूठी खबर छपी जिसमें मैंने कहा है कि सुसाइड इन दिनों फैंशन बन चुका है, इसके बाद से ही रेप और एसिड अटैक समेत मु...

देश में कोरोना के मामले 11 लाख के पार

Image
देश में कोरोना के मामले 11 लाख के पार: हर 10 लाख की आबादी में 10 हजार लोगों की जांच हो रही, इनमें 787 संक्रमित मिलते हैं; पिछले 3 लाख केस महज 9 दिन में बढ़े नई दिल्ली 11 घंटे पहले भारत दुनिया का दूसरा देश बना, जहां हर रोज सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे टॉप-10 संक्रमित देशों में मैक्सिको के बाद सबसे कम टेस्टिंग दर भारत में भारत में संक्रमण का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली में देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रविवार को 11 लाख के पार हो गया है। लगातार तीसरी बार है, जब सिर्फ 3 दिन में एक लाख नए संक्रमित मिले हैं। यहां हर 10 लाख की आबादी में 787 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। आबादी के लिहाज से संक्रमण का स्तर भारत में कम है, लेकिन यहां हर 10 लाख की आबादी में टेस्टिंग की दर भी बहुत कम है। सबसे ज्यादा संक्रमित 10 देशों में होने वाली टेस्टिंग की तुलना यदि भारत से की जाए तो मैक्सिको के बाद भारत ही दूसरा देश है, जहां सबसे कम लोगों की जांच हो रही है। इस मामले में इंग्लैंड पहले नंबर पर है, जहां हर 10 लाख की आबादी में 1.93 लाख लोगों की जांच हो रही है। रूस में इतनी ही आबादी में 1.69 ला...

रिम्स में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत, कुल पॉजिटिव 5555; राज्य की सभी सीमाएं सील

Image
झारखंड: अनलॉक-2 का 19वां दिन: रिम्स में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत, कुल पॉजिटिव 5555; राज्य की सभी सीमाएं सील रांची/जमशेदपुर/धनबाद 9 घंटे पहले गढ़वा में लॉकडाउन के बाद बाजार बंद रहे। केवल फल-सब्जी और किराना दुकान खोलने की अनुमति दी गई है। रांची के सुखदेव नगर निवासी 65 वर्षीय व धनबाद के 68 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज ने तोड़ा दम आज से 31 जुलाई तक गढ़वा शहर नगर परिषद क्षेत्र में लाॅकडाउन लगा, ग्रामीण क्षेत्रों से यात्री वाहनों के आवागमन पर रोक झारखंड में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोकने के लिए गांव के बाहर भी बैरिकेडिंग की गई कोराेना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रिम्स में आज दो संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही अब राज्य में कोरोना संक्रमितों के मौत का आंकड़ा 62 पहुंच गया है। इधर, कोरोना संक्रमण के विस्तार पर ब्रेक लगाने के उद्देश्य से झारखंड की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। बिहार, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सीमा पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद यहां मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गई है। पास वाले व...

राजस्थान का सियासी ड्रामा

Image
राजस्थान का सियासी ड्रामा: भंवरलाल की तलाश में फिर मानेसर पहुंची एसओजी की टीम, चुरू और जयपुर स्थित निवास पर भी कार्रवाई; संजय जैन से पूछताछ जारी जयपुर 7 घंटे पहले विधायक भंवरलाल शर्मा की तलाश में राजस्थान पुलिस हरियाणा के मानेसर स्थित रिजॉर्ट पर पहुंची। उन्हें यहां विधायक के होने की सूचना मिली थी। कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुड़ा ने कहा- संजय जैन की तरह और भी एजेंट तब थे, पर वे अपनी कोशिशों में कामयाब नहीं हो पाए अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमे की नजर अब हाईकोर्ट के फैसले पर, स्पीकर के अयोग्य ठहराने के नोटिस पर सोमवार को सुनवाई गहलोत अब विधानसभा सत्र बुलाने के लिए रणनीति बना रहे हैं, बीटीपी के दो विधायकों ने उन्हें समर्थन पत्र सौंपा राजस्थान में सियासी उठापटक का रविवार को 10वां दिन था। देर रात भंवरलाल की तलाश में फिर मानेसर पहुंची एसओजी की टीम। इससे पहले भंवरलाल के चुरू और जयपुर स्थित निवास पर भी कार्रवाई की गई। वहीं, संजय जैन से पूछताछ जारी है। महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं। इससे पहले, कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुड़ा ने दावा किया है कि हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों में गिरफ्...

कहीं बारिश, कहीं अलर्ट:

Image
कहीं बारिश, कहीं अलर्ट: दिल्ली में भारी बारिश से नाले में बह गए घर, मिंटो ब्रिज पर डूबकर व्यक्ति की मौत; यूपी-बिहार समेत 6 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट नई दिल्ली 6 घंटे पहले वीडियो दिल्ली में मिंटो रोड पर अंडर ब्रिज के नीचे से गुजर रही डीटीसी की बस पानी में डूब गई। गनीमत रही कि इसमें यात्री नहीं थे। बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल और यूपी में भारी बारिश की चेतावनी यूपी के 30 से ज्यादा शहरों में और बिहार के 11 जिलों में 3 दिन में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अनुमान असम के कांजीरंगा नेशनल पार्क का 85% हिस्सा बाढ़ में डूबा, यहां 96 जानवरों की मौत देशभर में मानसून एक्टिव हो गया है। अगले दो दिन तक बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल में भारी बारिश और उत्तर प्रदेश, बिहार में तेज बारिश का अनुमान है। उधर, दिल्ली में रविवार सुबह जोरदार बारिश हुई। अन्ना नगर इलाके में बारिश से उफनाए नाले में मकान बह गए। वहीं, मिंटो रोड पर अंडर ब्रिज के नीचे से गुजर रही डीटीसी की बस पानी में डूब गई। बस में यात्री नहीं थे। कंडक्टर और ड्राइवर को सीढ़ी लगाकर बाहर निकालना पड़ा। इसी ब्रिज के पास 60 स...