Posts

Showing posts from July 16, 2020

गुना में कीटनाशक पीने वाले किसान दंपति की मौत की खबर झूठी

Image
फेक vs फैक्ट : गुना में कीटनाशक पीने वाले किसान दंपति की मौत की खबर झूठी, गुना के सिविल सर्जन ने भास्कर को बताया- दोनों खतरे से बाहर हैं 13 घंटे पहले 14 जुलाई को प्रशासन की कार्रवाई से तंग आकर किसान दंपति ने कीटनाशक पी लिया था गुना के जिला अस्पताल में चल रहा है दोनों का इलाज Advertisement क्या वायरल:  सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के गुना में दो दिन पहले पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर जहर पीने वाले किसान दंपति की मौत हो गई है।  मंगलवार को गुना में पुलिस टीम एक सरकारी जमीन पर कब्जा छुड़ाने गई थी। दलित पति-पत्नि ने जब इस कार्रवाई का विरोध किया, तो पुलिस कर्मियों ने उनसे मारपीट की। किसान दंपति खेत में फसल को जेसीबी से उजाड़ने का विरोध कर रहे थे। घटना से दुखी होकर दोनों ने कीटनाशक पी लिया था। तभी से उनका इलाज चल रहा है। घटना के 48 घंटों के भीतर देश भर से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। इनका असर भी दिख रहा है। प्रशासनिक हल्कों में बड़े पदों पर बैठे अधिकारियों पर गाज गिरना शुरू हो गई है। गुना के कलेक्टर और एसपी हटा दिए गए हैं।  आम लोग जहां सोशल मीडिया पर पुलिस की मारपी...

यूरोपीय देशों में अनलॉक में मामले घटे तो भारत में बढ़े

Image
देश में कोरोना के केस 10 लाख पार : भारत में पहला मामला आने के 55 दिन बाद तो पेरू में 10 दिन बाद लॉकडाउन लगा, यूरोपीय देशों में अनलॉक में मामले घटे तो भारत में बढ़े नई दिल्ली 2 घंटे पहले भारत में जब 571 मामले थे, तब लॉकडाउन लगाया गया; पेरू में सिर्फ 71 मामले होने पर ही लॉकडाउन हो गया स्पेन और ब्रिटेन में लॉकडाउन के दौरान ज्यादा मरीज मिले, लॉकडाउन खुलते ही मामलों की संख्या घटने लगी Advertisement देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंच गया है। महज तीन दिन में ही हमारे देश में 1 लाख से ज्यादा मरीज मिले। इससे पहले 8 से 9 लाख मरीज होने में भी तीन ही दिन लगे थे। देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी 25 हजार के पार हो गया है। कोरोना की सबसे बुरी मार झेल रहे दुनिया के 10 देशों में से अमेरिका, ब्राजील और चिली ही ऐसे देश हैं, जहां टोटल लॉकडाउन नहीं लगाया गया। यहां के कुछ राज्यों या हिस्सों को ही लॉकडाउन किया गया। भारत में भी 67 दिन तक टोटल लॉकडाउन रहा।  10 सबसे संक्रमित देशों में लॉकडाउन कब लगा? लॉकडाउन के पहले इन देशों में कितने मामले थे? लॉकडाउन के दौरान संक्रमण कितना बढ़ा और ल...

सियासी संग्राम के 7वें दिन ऑडियो धमाका

Image
सियासी संग्राम के 7वें दिन ऑडियो धमाका : वायरल ऑडियो में 30 विधायकों का सौदा, पैसा श्रीनगर व दिल्ली पहुंचने और सरकार को घुटनों पर लाने की बातें जयपुर 2 घंटे पहले प्रतीकात्मक फोटो। सीएम के ओएसडी ने खरीद-फरोख्त की 3 रिकॉर्डिंग जारी की, विपक्ष के नेताओं पर लगाया आरोप सरकार का दावा- केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा व विश्वेंद्र और दलाल संजय के बीच हुई ये बातें गजेंद्र सिंह शेखावत और भंवरलाल शर्मा ने कहा- ऑडियो फर्जी हैं, बौखलाई हुई है सरकार, खुद तैयार करा रहे ऑडियो Advertisement राजस्थान की सिसायत में 7 दिन से छिड़े संग्राम के बीच गुरुवार काे ऑडियो धमाका हुआ। विधायकाें की खरीद-फराेख्त का आराेप लगाने और इसके सबूत हाेने के सीएम अशोक गहलाेत के दावे के एक दिन बाद उनके ओएसडी ने 3 ऑडियाे जारी किए। दावा है कि इनमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा व विश्वेंद्र तथा दलाल संजय साैदेबाजी कर रहे हैं। दूसरी ओर, गजेंद्र सिंह व भंवरलाल ने कहा- बगावत के कारण इस समय सरकार बौखलाई हुई है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा अपने आदमियों से ये फर्ज...

बीसीसीआई अपेक्स काउंसिल की मीटिंग आज

Image
बीसीसीआई अपेक्स काउंसिल की मीटिंग आज : भारत में क्रिकेट की वापसी जरूरी, इसलिए टीम इंडिया के फ्यूचर टूर प्रोग्राम और आईपीएल विंडो समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी 2 मिनट पहले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा- आईपीएल को लेकर सभी विकल्पों पर विचार किया जाएगा। प्राथमिकता भारत में ही टूर्नामेंट कराने की रहेगी। -फाइल फोटो बीसीसीआई सूत्र ने बताया- कई सीरीज रद्द हो चुकीं, घरेलू क्रिकेट भी शुरू करना है, इसलिए यह बैठक जरूरी अपेक्स काउंसिल की बैठक में 2021 टी-20 वर्ल्ड कप, टैक्स और चाइनीज कंपनियों से करार भी अहम मुद्दा होगा Advertisement बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल की मीटिंग शुक्रवार को होनी है। इसमें फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी), नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) और घरेलू क्रिकेट पर चर्चा होगी। इसके अलावा 2021 टी-20 वर्ल्ड कप, टैक्स से जुड़े मुद्दे, बिहार क्रिकेट, बोर्ड में कर्मचारियों की भर्ती के अलावा बीसीसीआई और आईपीएल में डिजिटल सर्विस को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। बीसीसीआई के सूत्र ने बताया, ‘‘कई सीरीज रद्द हो चुकी हैं। घरेलू क्रिकेट भी शुरू करना है, इसलिए एफटीपी पर चर्चा करना बह...

सुशांत सुसाइड केस

Image
सुशांत सुसाइड केस : रिया चक्रवर्ती ने गृहमंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की, लिखा- मैं सुशांत की गर्लफ्रेंड आपसे हाथ जोड़कर विनती करती हूं एक घंटा पहले रिया के ट्वीट के मुताबिक, वे जानना चाहती हैं कि सुशांत ने किस प्रेशर में आत्महत्या जैसा कदम उठाया पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी इस मामले में पीएम मोदी को चिट्ठी लिख चुके हैं Advertisement सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई जांच की मांग करने वालों में अब एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम भी जुड़ गया है। रिया ने इस संदर्भ में दो ट्वीट किए हैं और गृहमंत्री से मामले में दखल देने की अपील की है। ट्वीट में उन्होंने खुद को स्पष्ट रूप से सुशांत की गर्लफ्रेंड बताया है।  रिया चक्रवर्ती के ट्वीट। रिया ने अपने ट्वीट में लिखा है-  आदरणीय अमित शाह सर। मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती। उनके अकस्मात निधन को एक महीना बीत गया है। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है। हालांकि, न्याय के हित में मैं हाथ जोड़कर इस मामले में आपसे सीबीआई जांच का अनुरोध करती हूं। मैं बस यह समझना चाहती हूं कि ऐसा क्या प्रेशर थ...