दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड सेंटर
दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड सेंटर / छतरपुर में 12 लाख 50 हजार वर्ग फुट में फैला है, संक्रमितों के लिए 10 हजार बेड; ये बायोडिग्रेडेबल गत्ते के बने हैं अधिकारियों का कहना है कि जुलाई के पहले हफ्ते तक ये कोविड सेंटर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। यह कोविड सेंटर 300 एकड़ में फैले राधा स्वामी सत्संग व्यास के परिसर में बन रहा है 10 हजार मरीजों की देखभाल के लिए यहां 400 डॉक्टर और 800 नर्स मौजूद रहेंगी राहुल कोटियाल Jun 22, 2020, 07:50 PM IST नई दिल्ली. दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में राधा स्वामी सत्संग व्यास का एक विशाल परिसर है। कुल तीन सौ एकड़ में फैले इस परिसर में अब दुनिया का सबसे बड़ा कोविड सेंटर तैयार किया जा रहा है। परिसर के अंदर 12 लाख 50 हजार वर्ग फुट में फैला एक शेड है, जिसमें कोरोना संक्रमितों के लिए दस हजार बेड लगाए जा रहे हैं। इस शेड का इस्तेमाल सालों से सत्संग के लिए होता रहा है। इसके विशाल आकार का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि यहां तीन लाख लोग एक साथ बैठकर सत्संग सुन चुके हैं। राधा स्वामी सत्संग व्यास के सेवादार इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि यहां...