आज तक चैनल का बताकर शेयर किया जा रहा अमिताभ बच्चन की खबर से जुड़ा यह स्क्रीनशॉट पड़ताल में फर्जी निकला
फेक vs फैक्ट / आज तक चैनल का बताकर शेयर किया जा रहा अमिताभ बच्चन की खबर से जुड़ा यह स्क्रीनशॉट पड़ताल में फर्जी निकला सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 'आज तक' ने अमिताभ बच्चन के पेशाब जाने की खबर चलाई दैनिक भास्कर Jul 14, 2020, 05:11 PM IST क्या वायरल : एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे आज तक न्यूज चैनल का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि चैनल ने अमिताभ बच्चन के पेशाब करने को भी खबर की तरह पेश किया। दैनिक भास्कर के पाठक ने फैक्ट चेक टीम के वॉट्सएप्प नंबर पर ये स्क्रीनशॉट पड़ताल के लिए भेजा। सोशल मीडिया पर भी लोग इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए न्यूज चैनल पर निशाना साध रहे हैं सुपर स्टार की धज्जियां कैसे उड़ाएं... आजतक मूर्खता में इन दिनों अव्वल नम्बर..बस किसी बहाने टी.आर.'पी' आती रहे फिर चाहे हगने-मूतने की खबर ही क्यूं न हो, बाकी चैनल अब आगे निकलने की जी तोड़ कोशिश करेंगे... @aajtak #media #NEWS pic.twitter.com/RJV3WfdPWf — Harsh Chhaya (@harshchhaya) July 14, 2020 फैक्ट चेक पड़ताल गौर करने वाली बात ये है कि इस दावे के साथ सोशल...