Posts

Showing posts from July 13, 2020

गलवान मामले में लापरवाही बरतने पर दो सेना अधिकारियों को बर्खास्त किए जाने का दावा झूठा

Image
फेक vs फैक्ट /  गलवान मामले में लापरवाही बरतने पर दो सेना अधिकारियों को बर्खास्त किए जाने का दावा झूठा सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम से वायरल हो रहा पत्र खुद सरकार ने ही वायरल हो रहे पत्र को फेक बताया दैनिक भास्कर Jul 13, 2020, 03:37 PM IST सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये पत्र रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा है। पत्र के आधार पर कुछ यूजर सोशल मीडिया पर यह दावा कर रहे हैं कि सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे और लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह, भारत-चीन सीमा विवाद में लापरवाही बरतने के दोषी पाए गए हैं। इसलिए CDS जनरल बिपिन रावत की राय में इन दो अधिकारियों को बर्खास्त किया जाना चाहिए। इस दावे से जुड़े ट्वीट फैक्ट चेक पड़ताल दावे से जुड़े अलग -अलग कीवर्ड्स को गूगल सर्च करने पर भी हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिससे साबित होता हो कि रक्षा मंत्रालय दो सेना अधिकारियों पर कार्रवाई करने जा रहा है। भारत सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट कर इस पत्र को फेक बताया है।  निष्कर्ष  :  सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्...

कंपनी ने तथ्यों के साथ दावों को नकारा

Image
फैक्ट चेक /  पोस्ट में अमिताभ को बताया रेडिएंट लाइफ केयर का बोर्ड मेंबर, कंपनी ने तथ्यों के साथ दावों को नकारा दैनिक भास्कर Jul 14, 2020, 06:07 AM IST कोरोनावायरस संक्रमण के बाद महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनके फैमिली मेंबर्स, दोस्त, कलीग्स और फैन्स लगातार उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। वहीं, एक भ्रामक पोस्ट भी वॉट्सऐप और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  क्या है वायरल:   वायरल पोस्ट में लिखा है-  अमिताभ और अभिषेक बच्चन दोनों कोरोना असिम्प्टोटिक हैं और उनकी हालत बेहतर है। उनके पास जुहू में तीन बंगले हैं, जिनमें 18 कमरे हैं। यहां तक कि एक कमरे में मिनी आईसीयू है और 2 डॉक्टर्स 24 घंटे वहां रहते हैं। लेकिन, उन्होंने खुद को नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया और सीनियर बच्चन अपने हर ट्वीट में नानावटी और इसके डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। उन्होंने रेडिएंट ग्रुप में इन्वेस्ट किया है और इसके बोर्ड मेंबर भी हैं, जो कि नानावटी का ही है। यह हॉस्पिटल भारी भरकम बिल बनाता है, 10 में से 7 को कोरोना पॉजिटिव बताता है औ...

गूगल फॉर इंडिया इवेंट

Image
गूगल फॉर इंडिया इवेंट /  गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से की वर्चुअल मीटिंग, भारत में 75,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी कंपनी पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मुझे गूगल की ओर से कई सेक्टर में किए जा रहे कामों के बारे में पता चला किसानों, युवाओं के जीवन को बदलने के लिए टेक्नोलॉजी के इस्‍तेमाल सहित कई मुद्दों पर चर्चा की मोदी ने पिचाई से डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में भी बात की दैनिक भास्कर Jul 14, 2020, 06:37 AM IST नई दिल्ली.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ आज वर्चुअल मीटिंग (वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग) की। पीएम ने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी। साथ ही, गूगल ने भारत में 75,000 करोड़ रुपए के निवेश की भी बात कही। मोदी ने ट्वीट करके लिखा, आज सुबह @सुंदरपिचाई के साथ एक सफल बातचीत हुई। हमने भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के लिए टेक्नोलॉजी के इस्‍तेमाल सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मुझे गूगल की ओर से कई सेक्टर में किए जा रहे कामों के बारे में पता चला। खासतौर पर एजुकेशन, लर्निंग, डिजिटल इंडिय...

सुशांत की मौत को एक महीना बीता; मुंबई पुलिस जल्द ही जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप देगी,

Image
सुशांत सुसाइड केस /  सुशांत की मौत को एक महीना बीता; मुंबई पुलिस जल्द ही जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप देगी, दावा- अभी तक कुछ भी सनसनीखेज नहीं मिला दैनिक भास्कर Jul 13, 2020, 10:06 PM IST 14 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए एक महीना हो जाएगा। सुशांत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस की जांच आखिरी चरण की ओर पहुंच रही है। सोमवार को सुशांत सुसाइड केस में लेटेस्ट अपडेट आया है कि शनिवार को मुंबई पुलिस के अधिकारी जांच से जुड़ी फॉरेन्सिक टीम के 5 सदस्यों से मिले थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फॉरेन्सिक जांच रिपोर्ट अगले 15 दिन में पुलिस को सौंप दी जाएगी।  डीएनए की खबर के अनुसार पुलिस ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ती है तो कुछ और लोगों के बयान रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। इतना ही उन्हें पुलिस अगले 15 से 20 दिनों के भीतर पुलिस स्टेशन भी बुला सकती है। इसके अलावा जांच और फॉरेन्सिक सबूतों से ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है जिसे सनसनीखेज कहा जा सकता हो। सुशांत के आत्महत्या करने के बाद से उनके फैन्स, सेलेब्स और नेताओं ने इस केस की सीबीआई जांच की मांग उठाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की...

डब्ल्यूएचओ चीफ ने कहा- कोरोना महामारी अब बद से बदतर होती जाएगी,

Image
कोरोना दुनिया में LIVE /  डब्ल्यूएचओ चीफ ने कहा- कोरोना महामारी अब बद से बदतर होती जाएगी, पुराने हालात नहीं लौटने वाले; दुनिया में 1.31 करोड़ केस ब्राजील के साओ पोलो में एक हॉस्पिटल के आईसीयू में कोरोना मरीजों की देखभाल करते मेडिकल वर्कर। ब्राजील लैटिन अमेरिका का सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। कोरोना से दुनिया में अब तक 5.73 लाख लोगों की मौत, 76.59 लाख ठीक हुए अमेरिका में सबसे ज्यादा 34.41 लाख संक्रमित, 1 लाख 37 हजार 947 मौतें दैनिक भास्कर Jul 13, 2020, 11:23 PM IST वॉशिंगटन.  दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 31 लाख 34 हजार 479 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 76 लाख 59 हजार 76 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 73 हजार 299 की मौत हो चुकी है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के चीफ टेड्रोस गेब्रेयेसस ने कहा है कि कोरोना महामारी अब बद से बदतर होती जा रही है। पुराने हालात अब नहीं लौटने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यूरोप और एशिया के कुछ देश ऐसे हैं, जिन्होंने महामारी पर काबू पाया है और कुछ देश अभी भी गलत दिशा की ओर जा रहे हैं।  10 देश जहां कोरोना क...

अपने आप सैनेटाइज होने वाला मास्क,

Image
दुनिया का पहला पारदर्शी मास्क /  अपने आप सैनेटाइज होने वाला मास्क, फोन से इसमें हवा की क्वालिटी और वेंटिलेशन चेक कर सकते हैं अमेरिका के मिशिगन स्थित रेडक्लिफ मेडिकल डिवाइस कंपनी ने बनाए पारदर्शी मास्क, नाम रखा लीफ मास्क को 3 साल से अधिक उम्र के लोग इस्तेमाल कर सकते हैं, इसकी कीमत 3,673 रुपए से शुरू है दैनिक भास्कर Jul 10, 2020, 04:58 PM IST अमेरिका के मिशिगन स्थित रेडक्लिफ मेडिकल डिवाइस कंपनी ने पारदर्शी मास्क बनाए हैं। इसका नाम लीफ रखा गया है। यह दुनिया का पहला पारदर्शी मास्क है जिसे एफडीए ने अप्रूव किया है। यह मास्क अपने आप सैनेटाइज होता है। इसे 3 साल से अधिक उम्र के लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। मास्क की कीमत 3,673 रुपए से शुरू है।  मास्क 6 खासियतें  बैट्री पावर्ड इस मास्क में अंदर के हिस्से में एंटी फॉग परत है, जिससे ये मास्क हमेशा साफ दिखता है। यह मास्क तीन रूप में आता है। लीफ यूवी और लीफ प्रो में यूवी - सी लाइट फिल्टर भी हैं, जिससे रोगाणु नष्ट हो जाते हैं यानी यह खुद-ब-खुद सैनेटाइज हो जाता है। एंटी माइक्रोबियल और जल रोधी परत के कारण 99.9 प्रतिशत रोगाणुओं को खत्म करने मे...

कोरोना की पहली वैक्सीन रूस में बनी

कोरोना की पहली वैक्सीन रूस में बनी /  मॉस्को की यूनिवर्सिटी सारे ट्रायल पूरे करने में सबसे आगे, सितंबर तक Gam-COVID वैक्सीन बाजार में आ सकती है रूस के सेचेनोव यूनिवर्सिटी का दावा, वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल सफल रहा, पहला परीक्षण 18 जून और दूसरा परीक्षण 23 जून से शुरू हुआ था रशिया की फार्मा कम्पनी आर-फार्म ने हाल ही में कोविड-19 की दवा कोरोनाविर भी तैयार की, इंसानों पर इस्तेमाल की मंजूरी मिली दैनिक भास्कर Jul 14, 2020, 06:37 AM IST मॉस्को.  रूस के सेचेनोव यूनिवर्सिटी का दावा है कि दुनिया की सबसे पहली कोरोना वैक्सीन तैयार करने वह सबसे आगे निकल रही है। इसका नाम Gam-COVID-Vac Lyo रखा गया है। यूनिवर्सिटी के मुताबिक, इंसानों पर वैक्सीन का ट्रायल सफल रहा है। सेचनोव यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल पैरासिटोलॉजी ट्रॉपिकल एंड वेक्टर-बॉर्न डिसीज के डायरेक्टर अलेक्जेंडर लुकाशेव का कहना है, हमारा मकसद इंसानों को सुरक्षा देने के लिए कोविड-19 की वैक्सीन को सफलतापूर्वक तैयार करना था। अलेक्जेंडर के मुताबिक, सुरक्षा के लिहाज से वैक्सीन की जांच की जा चुकी है। उम्म...

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बोले- वो सो रहे हैं और भारत इसकी कीमत चुका रहा है

सीमा विवाद पर राहुल गांधी का तंज /  पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बोले- वो सो रहे हैं और भारत इसकी कीमत चुका रहा है, योजना के तहत चीन ने सीमा पर सेना बढ़ाई थी कोरोना और भारत-चीन के मुद्दे पर राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते रहे हैं। (फाइल फोटो) राहुल गांधी ने ट्विटर पर मीडिया रिपोर्ट शेयर कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना कोरोना के बढ़ते ग्राफ पर भी राहुल ने पूछा- क्या कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में है दैनिक भास्कर Jul 14, 2020, 06:36 AM IST नई दिल्ली.  भारत-चीन विवाद पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर फिर से निशाना साधा। राहुल ने सोमवार को बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए कहा कि वो सो रहे हैं और भारत इसकी कीमत चुका रहा है। ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर करते हुए राहुल ने केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। मीडिया रिपोर्ट में दावा- चीन ने योजना के तहत कदम उठाया था मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सीमा पर चीन ने जो कुछ भी किया, उसके लिए उसने पहले से ही योजना बना ...

सुलह का रास्ता खुला होने के संकेत /

Image
सुलह का रास्ता खुला होने के संकेत /  पायलट ने दिनभर चुप्पी साधे रखी, गहलोत ने एक बार भी पायलट का नाम नहीं लिया, रेजोल्यूशन में भी डिप्टी सीएम का जिक्र नहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के रवैये से भी ऐसा लग रहा है कि पार्टी पायलट को मनाने की कोशिश में जुटी हुई है।- फाइल फोटो राजस्थान में दिनभर की उठापटक में सचिन का कोई बयान सामने नहीं आया गहलोत ने भी एक बार भी सचिन पायलट का नाम सावर्जनिक तौर पर नहीं लिया दैनिक भास्कर Jul 13, 2020, 09:06 PM IST जयपुर.  राजस्थान का सियासी संकट दिलचस्प मोड़ पर है। सचिन पायलट के रुख को देखकर माना जा रहा था कि अब वे कांग्रेस से बगावत के रास्ते पर आगे बढ़ चुके हैं। लेकिन, सोमवार की शाम तक नजारा कुछ बदलता नजर आया। अब इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस आलाकमान पायलट और गहलोत के बीच सुलह का रास्ता तलाश रहा है। इसके तीन संकेत नजर आए।   1- पायलट चुप रहे, गहलोत भी कुछ नहीं बोले सोमवार को दिनभर राजनीतिक सरगर्मी चलती रही। लेकिन, न तो पायलट का कोई बयान सामने आया और न ही गहलोत ने सार्वजनिक तौर पर सचिन पायलट का नाम लिया। यह साफ था कि पायलट विध...