मोदी और अमिताभ के नाम पर ऐंठ रहा पैसे,
फैक्ट चेक स्टिंग / यूपी के मिर्जापुर में बैठा धोखेबाज, मोदी और अमिताभ के नाम पर ऐंठ रहा पैसे, 25 लाख देने के लिए मांग रहा 15 हजार एडवांस ul 03, 2020, 06:00 AM IST मुम्बई में जहां केबीसी के 12वें सीजन की तैयारी चल रही है। वहीं मिर्जापुर में बैठे जालसाजों ने फ्रॉड का नया जाल बुन लिया है। ये जालसाज अलग-अलग लोगों के वॉट्सएप पर एक मैसेज भेजते हैं। जिसमें केबीसी लॉटरी जीतने का दावा किया जाता है। आधार और बैंक डिटेल लेने के बाद लॉटरी में जीती गई रकम का लालच देकर लोगों से एडवांस में टैक्स मांगा जाता है। भास्कर के पाठक ने हमारी फैक्ट चेक हेल्पलाइन पर एक ऐसा ही फर्जी मैसेज भेजा और इसकी पड़ताल करने को कहा। ऑडियो में खुद को विजय कुमार बताने वाला शख्स कहता है कि आपने 25 लाख रुपए का ईनाम जीता है। वीडियो के बैकग्राउंड में पीएम मोदी और अमिताभ बच्चन की फोटो है। साथ में एक वॉट्सएप्प नंबर के साथ चार अंकों का कोड लिखा हुआ है। यूजर से कहा जाता है कि - पोस्टर में लिखे हुए नंबर पर वॉट्सएप कॉल करें और वहां लॉटरी कोड बता दें। वॉटसएप पर यह वीड...