देश में कोरोना से 24,915 मौतें
देश में कोरोना से 24,915 मौतें : 24 घंटे में 600 लोगों की मौत; यूपी और पश्चिम बंगाल में मरने वालों की संख्या 1000 के पार, महाराष्ट्र में आज सबसे ज्यादा 233 लोगों ने दम तोड़ा नई दिल्ली 6 घंटे पहले मंगलवार को लगातार छठवें दिन 500 से ज्यादा लोगों की संक्रमण से मौत हुई राजधानी दिल्ली में 41 लोगों ने दम तोड़ा, कर्नाटक में 87 लोगों की जान गई Advertisement देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बुधवार को 24 हजार 915 हो गई। पिछले 24 घंटे में 600 लोगों ने दम तोड़ा। लगातार छठवें दिन 500 से ज्यादा संक्रमितों ने जान गंवा दी। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 233 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। राजधानी दिल्ली में कोरोना से 41 लोगों की जान गई। उधर, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी मरने वालों की संख्या एक हजार को पार कर गई है। यूपी में बुधवार को 29 और पश्चिम बंगाल में 20 लोगों की जान चली गई। यूपी में मरने वालों की संख्या 1012 और पश्चिम बंगाल में 1000 हो गई है। 20 राज्यों में लोगों ने जान गंवाई बुधवार को 20 राज्यों में कोरोना के चलते 600 लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक में 87, तमिलनाडु में ...