Posts

Showing posts from July 25, 2020

सुशांत के लिए न्याय की लड़ाई:कंगना रनोट के सपोर्ट में आए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- उनके खिलाफ वे लोग ही बोल रहे, जो उनकी सफलता से जलते हैं

Image
सुशांत के लिए न्याय की लड़ाई: कंगना रनोट के सपोर्ट में आए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- उनके खिलाफ वे लोग ही बोल रहे, जो उनकी सफलता से जलते हैं शत्रुघ्न ने एक चैनल के इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड का एक सेक्शन टैलेंटेड आउटसाइडर्स के खिलाफ गैंगबाजी करता है शॉटगन ने इंटरव्यू में चैट शो 'कॉफी विद करन' पर निशाना साधा, बोले- इन्हीं प्लांड इवेंट्स के कारण विवाद पैदा होते हैं सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहीं कंगना रनोट को बॉलीवुड के शॉटगन यानी शत्रुघ्न सिन्हा का सपोर्ट मिला है। उनकी मानें तो जो लोग कंगना के खिलाफ बोल रहे हैं, वे असल में उनकी सफलता से जलते हैं। शत्रुघ्न ने यह दावा एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में किया। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि बॉलीवुड का एक सेक्शन टैलेंटेड आउटसाइडर्स के खिलाफ गैंगबाजी करता है। कंगना से क्यों जलते हैं लोग? रिपब्लिक टीवी से बातचीत में शत्रुघ्न ने कहा, "मैंने ज्यादातर लोगों को देखा है कि वे कंगना के खिलाफ बोलते हैं। क्योंकि वे उनसे जलते हैं। हमारी दया के बिना, हमारी मर्जी के बगैर, हमारे ग्रुप्स में शामिल हुए बिना और किसी के भी आशीर्वाद ...

कोरोना दुनिया में:मैक्सिको के राष्ट्रपति बोले- मास्क कोरोना से बचाता है, इसका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं; इस देश में 40 हजार से ज्यादा मौतें; दुनिया में अब तक 1.60 करोड़ संक्रमित

Image
कोरोना दुनिया में: मैक्सिको के राष्ट्रपति बोले- मास्क कोरोना से बचाता है, इसका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं; इस देश में 40 हजार से ज्यादा मौतें; दुनिया में अब तक 1.60 करोड़ संक्रमित मैक्सिको के एक हॉस्पिटल में कोरोना मरीज को भर्ती करते स्वास्थ्यकर्मी। देश में अब तक 3.78 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। दुनियाभर में अब तक 6.43 लाख मौतें हुईं, जबकि 97 लाख से ज्यादा ठीक हुए अमेरिका में 42 लाख से ज्यादा मरीज, अब तक 1.48 लाख लोगों की मौत हुई दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 60 लाख 76 हजार 857 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 98 लाख 21 हजार 896 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 45 हजार 221 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर ने शनिवार को कहा कि मास्क कोरोना से बचाता है, इसके प्रमाण नहीं हैं। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मास्क न पहनने को लेकर एक रिपोर्टर ने उनसे सवाल किया था कि इससे अन्य लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इस पर राष्ट्रपति ने कहा कि अगर मास्क से बचाव होगा तो वे जरूर पहनेंगे। हालांकि, डब्ल्यूएचओ और हे...

राजस्थान में सियासी ड्रामा:

Image
राजस्थान में सियासी ड्रामा: राज्यपाल से मिला भाजपा का डेलिगेशन, प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने कहा- राजभवन घेराव वाला बयान मुख्यमंत्री गहलोत को सजा दिला सकता है जयपुर 6 घंटे पहले भाजपा का 13 सदस्यों वाला दल राज्यपाल कलराज मिश्र से मिला। बताया जा रहा है कि उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश में कोरोना के हालात पर चर्चा की। सीएम अशोक गहलोत ने सुबह विधायक दल की बैठक में कहा- पीएम आवास के सामने धरना देना पड़े तो दिल्ली जाएंगे राज्यपाल बोले - सरकार के पास बहुमत है तो विश्वास मत के लिए सत्र बुलाने का क्या मतलब है? न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा- गहलोत सरकार 31 जुलाई को विधानसभा का सत्र बुलाना चाहती है

कोरोना देश में:10 राज्यों में लॉकडाउन, कहीं वीकेंड तो कहीं 7 से 14 दिन तक सबकुछ बंद; लगातार तीसरे दिन 48 हजार से ज्यादा मामले बढ़े; देश में अब तक 13.85 लाख केस

Image
कोरोना देश में: 10 राज्यों में लॉकडाउन, कहीं वीकेंड तो कहीं 7 से 14 दिन तक सबकुछ बंद; लगातार तीसरे दिन 48 हजार से ज्यादा मामले बढ़े; देश में अब तक 13.85 लाख केस फोटो मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर की है। वीकेंड लॉकडाउन के चलते शनिवार को यहां पूरा बाजार बंद रहा। मध्य प्रदेश में अब तक 26,926 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 972 मरीज जबलपुर से हैं। देश में शनिवार को रिकॉर्ड 36 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए, एक दिन में अब तक का ये आंकड़ा सबसे अधिक देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 32 हजार 96 पर पहुंचा, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 13 हजार 389 मौतें देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 13 लाख 85 हजार 494 पहुंच गया है। लगातार तीसरे दिन 48 हजार से ज्यादा मामले मिले। पिछले 24 घंटे में 48 हजार 479 केस सामने आए। हालांकि इस बीच राहत की बात है कि शनिवार को रिकॉर्ड 36 हजार 127 मरीज ठीक भी हुए। एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इसके पहले 23 जुलाई को 33 हजार 326 लोग ठीक हुए थे। इसी के साथ रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या अब 8 लाख 86 हजार 235 हो चुकी है। अभी 4 लाख 66 हजार 74...

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कोरोना ने शिवराज को घेरा, सोशल डिस्टेंसिंग न रखना भारी पड़ा; तीज-त्योहार के दिनों में रतजगे कर रही राजस्थान की राजनीति

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: कोरोना ने शिवराज को घेरा, सोशल डिस्टेंसिंग न रखना भारी पड़ा; तीज-त्योहार के दिनों में रतजगे कर रही राजस्थान की राजनीति तारीख 26 जुलाई।  हमारे गर्व और अभिमान की एक अमर तारीख। आज करगिल में पाकिस्तान पर विजय को 21 साल पूरे हो रहे हैं। दिलों में जोश है, उमंग है और इसीलिए आज का दिन रविवार की छ़ुट्टी की तरह नहीं, विजय दिवस के रूप में मनाएंगे। नमन करेंगे उन 527 शहीदों और 1363 घायल जवानों को जिनके बलिदानों ने तिरंगा झुकने नहीं दिया। शहीद परमवीर कैप्टन विक्रम बत्रा के इस उद्घोष के साथ कि  “या तो मैं लहराते तिरंगे के पीछे आऊंगा, या तिरंगे में लिपटा हुआ आऊंगा, पर मैं आऊंगा जरूर” , आज की मॉर्निंग ब्रीफ में सबसे पहले उन खबरों पर नजर जो देश का मिजाज बताती हैं। बात सबसे पहले कोरोनावायरस के विस्तार की, जिसके आगे छोटे-बड़े, नेता-अभिनेता सबके गणित फेल होते दिख रहे हैं- 1. शिवराज सिंह चौहान भी नहीं बच पाए कोरोना से कोरोना के संकट में सोशल डिस्टेंसिंग न मानने का नतीजा क्या होता है, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह के उदाहरण से सीखिए। वे संक्रमित होने वाले देश के पहले मुख्यमंत्र...