Posts

Showing posts from June 28, 2020

फोटो एडिटिंग ऐप Photo Lab हुआ ट्रेंड,

Image
ट्रेंडिंग ऐप /  फोटो एडिटिंग ऐप Photo Lab हुआ ट्रेंड, दुनियाभर के यूजर्स कर रहे हैं पसंद, अब तक 10 करोड़ से ज्यादा बार किया जा चुका है डाउनलोड गूगल प्ले स्टोर पर यह ऐप 21 लाख रिव्यू के साथ 4.4 स्टार रेटिंग हासिल कर चुका है गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है फोटो लैब कार्टून इफेक्ट देने के अलावा और भी कई टूल्स से लैस आता है यह ऐप नई दिल्ली.  फोटो एडिटिंग ऐप फोटो लैब (Photo Lab) भारत में काफी ट्रेंड कर रहा है। इस समय आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस ऐप का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। यह ऐप Android और iOS प्लेटफॉर्म पर लंबे समय से मौजूद है। भारत में पिछले कुछ दिनों से यह काफी लोकप्रिय हो रहा है। फोटो एडिटिंग ऐप फोटो लैब एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए गूगल प्ले और एपल यूज़र्स के लिए ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल प्ले पर Linerock Investments डेवलपर के फोटो लैब ऐप को 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। 21 लाख रिव्यू के साथ यह ऐप 4.4 स्टार रेटिंग हासिल कर चुका है। क्या है Photo Lab ऐप? Photo Lab एक फोटो एडिटिंग ऐप है। यह ऐप अन...

क्या बिल गेट्स शरीर में चिप लगा रहे और संक्रमण से मर गया दाऊद इब्राहिम? झूठी हैं वायरस के नाम पर वायरल ये खबरें

Image
फेक vs फैक्ट /  क्या बिल गेट्स शरीर में चिप लगा रहे और संक्रमण से मर गया दाऊद इब्राहिम? झूठी हैं वायरस के नाम पर वायरल ये खबरें बीते तीन महीनों में सैकड़ों फेक खबरें वायरल हुईं और लॉकडाउन में लोगों ने बिना सोचे-समझे इन्हें खूब फॉरवर्ड भी किया कुछ एक लोगों की बेवकूफी से उपजी इन खबरों ने भी खूब डर फैलाया और लोगों में भ्रम और तनाव की स्थितियां बनीं दैनिक भास्कर Jun 28, 2020, 11:52 AM IST भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 5 लाख के पार हो चुकी है। दुनिया भर में कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या 1 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। जाहिर है कि ये आंकड़े लोगों को डरा रहे हैं। हर पल लोग कोरोना से जुड़ा जरूरी अपडेट लेना चाहते हैं। मार्च में कोविड-19 के भारत में दस्तक देने के साथ ही इससे जुड़े कई भ्रामक दावों और अफवाहों का भी दौर शुरू हुआ है। ये दावे कभी कोरोना के इलाज से जुड़े तो कभी कोविड-19 के बारे में किसी बड़ी हस्ती या संस्था के नाम से बयान वायरल किया गया। दैनिक भास्कर की फैक्ट चेक टीम इन दावों की पड़ताल कर आप तक सही फैक्ट्स और सच्चाई पहुंचा रही है। जाने...

इंग्लैंड में अश्वेत क्रिकेटरों की संख्या 75% कम हुई

Image
क्रिकेट में नस्लवाद /  इंग्लैंड में अश्वेत क्रिकेटरों की संख्या 75% कम हुई, बोर्ड कमी पूरी करने अभियान शुरू करेगा इंग्लैंड टेस्ट टीम में शामिल तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ईसीबी के सिस्टम से टीम में नहीं आए। मूलत: वे बारबाडोस के हैं। उनके पिता इंग्लिश थे। आर्चर 2015 में इंग्लैंड आ गए। इंग्लैंड में 25 साल में अश्वेत खिलाड़ियों की संख्या में कमी आई 1995 में इंग्लिश काउंटी में 33 अश्वेत थे, फिलहाल सिर्फ 9 हैं दैनिक भास्कर Jun 29, 2020, 05:53 AM IST लंदन.  वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा कि जिस तरह से डोपिंग और फिक्सिंग में शामिल खिलाड़ियों को सजा मिलती है, वैसी ही सजा नस्लीय टिप्पणी करने वाले खिलाड़ियों को मिलनी चाहिए। आईसीसी के एंटी रेसिज्म कोड में मैदान पर तीन बार नस्लीय टिप्पणी करने वाले खिलाड़ी पर आजीवन बैन का प्रावधान है। इस बीच इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) अश्वेत क्रिकेटरों की कमी को दूर करने के लिए जल्द अभियान शुरू करने जा रहा है। देश में 25 साल में अश्वेत क्रिकेटरों की संख्या में 75% की कमी आई है। ईसीबी के साथ काम करने वाले अफ्रीकन कैरेबियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन...

टीवी से फिल्मों का सफर

Image
टीवी से फिल्मों का सफर /  फिल्मों में जाने से पहले सुशांत का उदाहरण दिया करती थीं राधिका मदान, बोलीं- 'सबने कहा था टीवी एक्टर्स को कोई नहीं लेता' दैनिक भास्कर Jun 28, 2020, 07:04 PM IST इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म में नजर आ चुकीं राधिका मदान अपनी बेहतरीन एक्टिंग के चलते खूब तारीफें बटोर चुकी हैं। फिल्मों में एंट्री लेने से पहले राधिका टीवी शो 'मेरी आशिकी तुमसे ही' शो का हिस्सा रही हैं। सुशांत की मौत के बाद राधिका ने बताया कि वो फिल्मों में आने से पहले हर किसी को उन्हीं का उदाहरण दिया करती थीं। हाल ही में स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में जब राधिका से उनके टीवी से बॉलीवुड के सफर के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा, 'सुशांत वो हैं जिन्होंने मुझे इंस्पायर किया है। मैंने टीवी से बॉलीवुड का सफर तय किया क्योंकि उन्होंने इसे पॉसिबल होता दिखाया। जब भी लोग मुझसे कहते थे कि टीवी से ही जुड़े रहो क्योंकि टीवी एक्टर को कोई नहीं लेता तो मैं सुशांत का उदाहरण दिया करती थी। मैं उन्हें उनके काम के लिए याद रखूंगी'। नेपोटिज्स, लॉबी कल्चर और ग्रुपिज्म पर राधिका...

नेपोटिज्म के मुद्दे पर स्वरा ने किए थे करन जौहर से तीखे सवाल

Image
नेपोटिज्म पर बहस /  नेपोटिज्म के मुद्दे पर स्वरा ने किए थे करन जौहर से तीखे सवाल, अब पुराना वीडियो वायरल होने पर एक्ट्रेस ने खुद किया सपोर्ट दैनिक भास्कर Jun 28, 2020, 07:18 PM IST सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार बॉलीवुड में नेपोटिज्म, लॉबी कल्चर और ग्रुपिज्म के मुद्दे गर्म हैं। नेपोटिज्म का मामला बढ़ते ही करन जौहर पर स्टारकिड्स को लॉन्च कर आउटसाइडर्स को मौका ना देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी बीच लगातार एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें स्वरा ने करन से स्टारकिड्स से उनके कनेक्शन पर तीखे सवाल किए थे। अब मामला बढ़ने के बाद एक्ट्रेस ने खुद उनका बचाव किया है। वीडियो वायरल होते देख स्वरा ने अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा, 'चलो थोड़ा समय निकालकर ये स्वीकार करें कि करन जौहर ने बिना भड़के इस सवाल को बखूबी लिया और इमानदारी से स्पष्ट जवाब दिया। और साथ ही ये भी स्वीकार करें कि उन्होंने नेपोटिज्म पर किए गए अपने कमेंट को अपने चैट शो से नहीं हटाया, जो वो कर सकते थे'। वायरल हुआ वीडियो साल 2016 का है जब करन जौहर इनयूथ के एक इवेंट में पहुंचे थे। इस इवेंट में स...

सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर, परिजन से मिलकर भावुक हुए

Image
पटना /  सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर, परिजन से मिलकर भावुक हुए फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर दो दिनों के बिहार दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने राजीव नगर स्थित सुशांत के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। नाना ने सुशांत के पिता को सांत्वना दी और संयम रखने को कहा नाना ने कहा-सुशांत नेक दिल इंसान थे, उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा दैनिक भास्कर Jun 29, 2020, 04:55 AM IST पटना.  फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर रविवार को सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे। परिजन से मिलकर नाना पाटेकर भावुक हो गए। उन्होंने सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह को सांत्वना दी और उन्हें संयम रखने को कहा। नाना ने कहा कि सुशांत एक नेक दिल इंसान थे। उन्हें जरूर इंसाफ मिलेगा। सुशांत की मौत से पूरा देश दुखी है। सुशांत के परिजनों से मुलाकात करते फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर। दरअसल, नाना पाटेकर दो दिन के बिहार दौरे पर हैं। वे एक एनजीओ के कार्यक्रम में मोकामा गए थे। इसके बाद वे पटना पहुंचे जहां राजीव नगर स्थित सुशांत के घर जाकर उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और परिवार को हिम्मत बंधाई। 14 जू...