बंगाल में नस्लीय भेदभाव /
बंगाल में नस्लीय भेदभाव / यू फॉर अगली पढ़ाने पर 2 महिला शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग ने कहा- ऐसी हरकत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा- महिला शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। -फाइल फोटो अंग्रेजी अल्फाबेट को समझाने के लिए जिस किताब से पढ़ाया जा रहा था, उसमें यू फॉर अगली लिखा था और फोटो सांवले रंग के बच्चे की लगी थी शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा- यह किताब शिक्षा विभाग के पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं है, स्कूल ने खुद ही इसे अपने सिलेबस में शामिल किया है कोलकाता. पश्चिम बंगाल सरकार ने दो महिला शिक्षकों को प्री-प्राइमरी के छात्रों को यू फॉर अगली पढ़ाने के मामले में निलंबित कर दिया है। शिक्षकों पर आरोप है कि उन्होंने बच्चों को इस तरह से पढ़ाकर रंगभेद नियम का उल्लंघन किया है। मामला पूर्वी बर्दवान जिले के एक स्कूल का है। यहां शिक्षकों द्वारा प्री-प्राइमरी के छात्रों को अंग्रेजी अल्फाबेट्स की किताब से यू फॉर अगली पढ़ाया गया। यहां फोटो सांवले रंग के एक बच्चे की लगी थी। मामला सामने आने पर शिक्षा विभाग ने ...