Posts

Showing posts from June 19, 2020

एक्सप्लेनर: चीन के साथ विवाद की पूरी कहानी

Image
एक्सप्लेनर: चीन के साथ विवाद की पूरी कहानी /  58 साल में चौथी बार एलएसी पर भारतीय जवान शहीद हुए, 70 साल में बतौर पीएम मोदी सबसे ज्यादा 5 बार चीन गए भारत-चीन सेना के बीच गलवान घाटी में हिंसक झड़प से पहले 1975 में अरुणाचल के तवांग में विवाद हुआ था, तब 4 सैनिक शहीद हुए थे 1967 में सिक्किम बॉर्डर के पास दोनों सेनाएं आमने-सामने आई थीं, तब भारत के 80 सैनिक शहीद हुए थे, चीन के 400 सैनिक मारे गए थे 1962 की जंग में भारत के 1383 सैनिक शहीद हुए थे, 1696 लापता और 3968 सैनिक बंदी बनाए गए थे, चीन के 722 सैनिक मारे गए थे दैनिक भास्कर Jun 18, 2020, 02:49 PM IST भारत और चीन के बीच विवाद का इतिहास जमे हुए पानी की तरह है, जिस पर बस उम्मीद फिसलती है, नतीजे नहीं। चीन ने 58 साल में चौथी बार भारत के साथ बड़ा विश्वासघात किया है। वजह- फिर वही सीमा विवाद, जो 4056 किमी लंबी है और यह हिमालय रेंज में पश्चिम से पूरब की ओर जाती है। दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित है। जहां सबसे मुश्किल हालातों में सैनिक तैनात रहते हैं। जहां कई जगहों पर सालभर तापमन शून्य से नीचे रहता है। यह दुनिया की ऐसी सबसे बड़ी सीमा भी मानी जा...

चीन की इलाके हथियाने की नीति

Image
चीन की इलाके हथियाने की नीति /  6 देशों की 41.13 लाख स्क्वायर किमी जमीन पर चीन का कब्जा, ये उसकी कुल जमीन का 43%, भारत की भी 43 हजार वर्ग किमी जमीन उसके पास 1949 में कम्युनिस्ट शासन आते ही चीन ने तिब्बत, पूर्वी तुर्किस्तान और इनर मंगोलिया पर कब्जा किया; हॉन्गकॉन्ग 1997 और मकाउ 1999 से कब्जे में देश, जमीन के अलावा समंदर पर भी चीन की दावेदारी, 35 लाख स्क्वायर किमी में फैले दक्षिणी चीन सागर पर हक जताता है, यहां आर्टिफिशियल आइलैंड भी बना चुका दैनिक भास्कर Jun 19, 2020, 02:59 PM IST नई दिल्ली.  रूस और कनाडा के बाद सबसे बड़ा देश है चीन। चीन का कुल एरिया 97 लाख 6 हजार 961 वर्ग किमी में फैला हुआ है। चीन की 22 हजार 117 किमी लंबी सीमा 14 देशों से लगती है। ये दुनिया का पहला ऐसा देश है, जिसकी सीमाएं सबसे ज्यादा देशों से मिलती हैं और इन सभी देशों के साथ चीन का किसी न किसी तरह का सीमा विवाद चल रहा है। चीन के नक्शे में 6 देश पूर्वी तुर्किस्तान, तिब्बत, इनर मंगोलिया या दक्षिणी मंगोलिया, ताइवान, हॉन्गकॉन्ग और मकाउ देखे ही होंगे। ये वो देश हैं, जिन पर चीन ने क...

लेह से लाइव-पहली रिपोर्ट

Image
लेह से लाइव-पहली रिपोर्ट /  आसमान में घूमते फाइटर प्लेन उन्हें करगिल युद्ध की याद दिलाते हैं, कहती हैं- घर के बेटे सरहद पर तैनात हों तो माओं को नींद कैसे आएगी देश का दूसरा सबसे बड़ा वीरता पदक महावीर चक्र पाने वाले रिटायर्ड कर्नल सोनम वांगचुक की मां कहती हैं- करगिल युद्ध जैसा महसूस हो रहा है, बड़ी चिंता हो रही है। तीन दिन पहले जब गलवान के शहीदों का शव लेह पहुंचा तो उसे सलाम करने कई माएं सड़क पर खड़ी इंतजार कर रहीं थी इन दिनों लद्दाख के घरों में बस यही बातें होती हैं- क्या होगा, कहीं फिर युद्ध तो नहीं होगा? सभी को चिंता है और क्यों न हो, उनके बेटे जो फॉरवर्ड पोस्ट पर तैनात हैं उपमिता वाजपेयी Jun 19, 2020, 11:32 PM IST लेह.  कुशोक बकुला रिम्पोचे एयरपोर्ट की छोटी सी हवाई पट्‌टी से एयरक्राफ्ट के पहिए अभी बुहत दूर ही थे कि केबिन क्रू ने अनाउंसमेंट किया- ‘लेह एक डिफेंस एयरपोर्ट है यहां तस्वीरें लेना मना है, जय हिंद’। 30 मिनट तक बर्फ से ढके पर्वतों के ऊपर मंडराने के बाद स्पाइस जेट का ये विमान आखिर लैंड हुआ। एयरक्राफ्ट के अंदर ही थे कि फाइटर प्लेन की आवाजें आने लगीं। यात्री खिड़कियों से बा...

भारत-चीन सीमा पर तनाव का असर

Image
भारत-चीन सीमा पर तनाव का असर /  चीनी सामान पर सख्ती की तैयारी, ऑनलाइन सामान बेचने से पहले कंपनी को बताना होगा कि सामान भारतीय है या नहीं अब ई-कॉमर्स कंपनियों काे अनिवार्य रूप से यह बताना हाेगा कि वे जाे सामान बेच रही हैं, वह भारत में बना है या नहीं। -प्रतीकात्मक फोटो आत्मनिर्भर भारत के लिए कमर कसी, ई-काॅमर्स पाॅलिसी में अहम प्रावधान जोड़ने पर विचार इस चेकमार्क से ग्राहक के पास मेड इन इंडिया सामान खरीदने का विकल्प हाेगा दैनिक भास्कर Jun 20, 2020, 05:45 AM IST नई दिल्ली.  लद्दाख में भारत की सीमा पर चीन की हरकत और 20 भारतीय जवानाें की शहादत के बाद देशभर में चीन में बने उत्पादाें के बहिष्कार की आवाज उठ रही है। इस बीच, केंद्र सरकार भी चीन से आयात कम करने के रास्ते तलाश रही है। वाणिज्यिक एवं उद्याेग मंत्रालय ई-काॅमर्स पाॅलिसी में अहम प्रावधान करने जा रहा है। अब ई-कॉमर्स कंपनियों काे अनिवार्य रूप से यह बताना हाेगा कि वे जाे सामान बेच रही हैं, वह भारत में बना है या नहीं। मसाैदे से जुड़े मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘हम इसे लागू करने पर सक्रियता से विचार कर रहे हैं। इससे चीन के आयात...

डिप्रेशन का इलाज

Image
डिप्रेशन का इलाज /  देश की 20% आबादी मानसिक रूप से बीमार; एक्सपर्ट्स की सलाह- ऐसे लोग अकेले और अंधेरे में न रहें, रूटीन को फॉलो करें, क्योंकि डिप्रेशन का अंत है मौत डिप्रेशन के शिकार व्यक्ति को सीधे सलाह न देने लगें, पहले उनकी बात सुनें ताकि वो कनेक्टेड महसूस करे एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डिप्रेशन को खत्म करने का बेहतर उपाय है स्विमिंग, म्यूजिक सुनें, अपनों से बात करें निसर्ग दीक्षित Jun 20, 2020, 05:54 AM IST 14 जून, दिन रविवार। खबर आती है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसने भी सुना, हर कोई दंग रह गया। हर किसी के जेहन में बरबस कुछ सवाल आए? आखिर हुआ क्या? कामयाब सुशांत ने ऐसा किया क्यों? फिर पता चलता है कि सुशांत डिप्रेशन का शिकार थे। खैर, यह पहला वाकया नहीं है, जब किसी सेलिब्रिटी ने डिप्रेस्ड होकर अपनी जान दी हो। इस फेहरिस्त में कई और नाम भी हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट बताती है कि दुनियाभर में 26.4 करोड़ से ज्यादा लोग डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 7.5% भारतीयों को किसी न ...

मोरारी बापू पर हमला

मोरारी बापू पर हमला /  द्वारकाधीश मंदिर में कृष्ण के दर्शन करने आए मोरारी बापू पर भाजपा के पूर्व विधायक का हमला, भाजपा की ही सांसद ने बचाया सांसद पूनम माडम ने पहले बीच-बचाव किया। इसके बाद वे मोरारी बापू को कमरे से बाहर ले गईं। द्वारका के स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक माणेक की इस हरकत का विरोध किया। पूर्व विधायक का आरोप- मोरारी बापू ने श्रीकृष्ण और बलराम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी बापू ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में रामकथा के दौरान कहा था- श्रीकृष्ण के भाई बलराम मदिरापान करते थे दैनिक भास्कर Jun 18, 2020, 08:31 PM IST द्वारका.  कथा वाचक मोरारी बापू पर गुरुवार को गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में हमला हुआ। वे यहां मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में शीश नवाने आए थे। वे मंदिर परिसर में जिस जगह बैठकर मीडिया से बात कर रहे थे, वहां भाजपा के पूर्व विधायक पबुभा माणेक अचानक पहुंचे और उनकी ओर हाथ बढ़ाने लगे। तभी दाहिनी ओर बैठीं जामनगर से भाजपा सांसद पूनम माडम तुरंत बीच में आ गईं और बापू को बचा लिया। दरअसल, पूर्व विधायक माणेक का कहना था कि मोरारी बापू ने भगवान श्रीकृष्ण और बलरा...