सुशांत के लिए न्याय की लड़ाई:कंगना रनोट के सपोर्ट में आए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- उनके खिलाफ वे लोग ही बोल रहे, जो उनकी सफलता से जलते हैं
सुशांत के लिए न्याय की लड़ाई: कंगना रनोट के सपोर्ट में आए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- उनके खिलाफ वे लोग ही बोल रहे, जो उनकी सफलता से जलते हैं शत्रुघ्न ने एक चैनल के इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड का एक सेक्शन टैलेंटेड आउटसाइडर्स के खिलाफ गैंगबाजी करता है शॉटगन ने इंटरव्यू में चैट शो 'कॉफी विद करन' पर निशाना साधा, बोले- इन्हीं प्लांड इवेंट्स के कारण विवाद पैदा होते हैं सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहीं कंगना रनोट को बॉलीवुड के शॉटगन यानी शत्रुघ्न सिन्हा का सपोर्ट मिला है। उनकी मानें तो जो लोग कंगना के खिलाफ बोल रहे हैं, वे असल में उनकी सफलता से जलते हैं। शत्रुघ्न ने यह दावा एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में किया। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि बॉलीवुड का एक सेक्शन टैलेंटेड आउटसाइडर्स के खिलाफ गैंगबाजी करता है। कंगना से क्यों जलते हैं लोग? रिपब्लिक टीवी से बातचीत में शत्रुघ्न ने कहा, "मैंने ज्यादातर लोगों को देखा है कि वे कंगना के खिलाफ बोलते हैं। क्योंकि वे उनसे जलते हैं। हमारी दया के बिना, हमारी मर्जी के बगैर, हमारे ग्रुप्स में शामिल हुए बिना और किसी के भी आशीर्वाद ...