वीगन वाला होर्डिंग हटने का फैक्ट चेक
वीगन वाला होर्डिंग हटने का फैक्ट चेक / लखनऊ पुलिस के अधिकारी ने भास्कर को बताया - होर्डिंग हटाने से पहले PETA से नहीं पूछा गया था सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि PETA ने होर्डिंग लगाने के बाद खुद हटा लिया PETA ने कहा - हम लखनऊ से होर्डिंग हटने पर सहमत नहीं हैं दैनिक भास्कर Jul 08, 2020, 09:01 PM IST क्या वायरल : सोशल मीडिया पर लोग PETA (पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल) इंडिया से पूछे रहे हैं कि लखनऊ में वीगन बनने की अपील करता हुआ होर्डिंग संस्था ने किसके डर से हटा लिया? दावा किया जा रहा है कि PETA और लखनऊ पुलिस ने यह होर्डिंग हटा लिया है। क्या है पूरा मामला ? पिछले महीने पशुओं के हित में काम करने वाली संस्था PETA ने अलग-अलग शहरों में वीगन बनने की अपील करते हुए कुछ होर्डिंग लगाए थे। होर्डिंग में बकरे की फोटो थी। नीचे लिखा था : हमारे प्रति नजरिया बदलें, वीगन बनें। लखनऊ में भी ऐसा ही एक होर्डिंग लगा था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। यह बहस छिड़ गई कि ईद से पहले इस तरह का होर्डिंग लगाना कितना सही है और कितना गलत। सोशल मीडिया पर होर्डिंग वायरल होने के बाद ...