Posts

Showing posts from July 6, 2020

लद्दाख का पूरा इलाका भारत का; यहां न सिर्फ सेना, बल्कि देश का प्रधानमंत्री भी मौजूद है

Image
मोदी के लद्दाख दौरे के कूटनीतिक मायने /  मोदी ने चीन और दुनिया को बताया- लद्दाख का पूरा इलाका भारत का; यहां न सिर्फ सेना, बल्कि देश का प्रधानमंत्री भी मौजूद है लेह पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सेना, आईटीबीपी और वायुसेना के जवानों से बातचीत की। वहां उन्होंने मैप के जरिए सेना की स्ट्रैटजी भी समझी। प्रधानमंत्री ने चीन को संदेश दिया कि भारत इस मुद्दे को लेकर कितना गंभीर है विपक्ष को बताया कि भारत सबकुछ सोची समझी रणनीति के तहत कर रहा है प्रधानमंत्री चीन का नाम न लेते हुए भी उसे अलग-थलग करने में सफल रहे हैं नई दिल्ली.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह अचानक लेह पहुंचकर हर किसी को चौंका दिया। उनके इस दौरे को चीन और दुनिया को संदेश देने के तौर पर देखा जा रहा है। इस दौरे के कूटनीतिक, राजनीतिक और आर्थिक मायने क्या हैं? इससे क्या चीन सीमा पर तनाव और बढ़ेगा? चीन और दुनिया को इससे क्या मैसेज जाएगा? मोदी की कूटनीतिक स्ट्रेजी के मायने क्या हैं? दौरे से जुड़े ऐसे सभी मसलों पर हमने पूर्व डिप्लोमेट, रक्षा मामलों के जानकार जी. पार्...

चिंगारी ऐप पर क्रिएटर्स को मिलेगा कमाई का मौका,

देसी ऐप /  अब टिकटॉक की तरह चिंगारी ऐप पर क्रिएटर्स को मिलेगा कमाई का मौका, अपना म्यूजिक बनाकर कमा सकते हैं पैसा, फेमस कंपोजर्स के साथ होगा रेवेन्यू शेयरिंग कंपनी के को-फाउंडर और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर सुमित घोष ने मनी भास्कर से बातचीत में बताया कि देसी कंटेंट बनानेवालों के लिए चिंगारी पहले ही एक हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है, इसे देखते हुए हम इस प्लेटफॉर्म को म्यूजिक कंपोजर्स के लिए भी दे रहे हैं चिंगारी ऐप इस माह के अंत तक चार गुना बढ़ाएगी कर्मचारियों की संख्या ऐप डेवलपर्स ने नया यूएक्स अनाउंस किया है, यह अगले हफ्ते से लाइव होगा दैनिक भास्कर Jul 06, 2020, 05:32 PM IST नई दिल्ली.  चीनी ऐप टिकटॉक के बैन होने के बाद देसी ऐप चिंगारी भारतीयों के स्मार्टफोन में अपनी जगह बना रहा है। साथ ही अपने फीचर्स को लगातार अपडेट भी कर रहा है। टिकटॉक की तरह ही शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म चिंगारी ऐप पर अब क्रिएटर्स अपने टैलेंट को शोकेज कर अच्छी-खासी रकम कमा सकेंगे। ऐप डेवलपर्स का कहना है कि वह म्यूजिक क्रिएटर्स को उनके गाने की पहुंच या हिट्स के आधार पर पेमेंट करेंगे। यही नहीं, चिंगारी म्यूजिक कंपोजर्स के ह...

हर महीने 3500 रुपए बेरोजगारी भत्ते का लालच देकर फर्जी ब्लॉग पर भरवाए जा रहे

Image
फेक vs फैक्ट /  हर महीने 3500 रुपए बेरोजगारी भत्ते का लालच देकर फर्जी ब्लॉग पर भरवाए जा रहे फॉर्म, सरकार ने कहा - ऐसी कोई योजना नहीं है दैनिक भास्कर Jul 04, 2020, 06:00 AM IST क्या वायरल :  एक वॉट्सएप मैसेज। जिसमें दावा किया जा रहा है कि 'प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना' के तहत केंद्र सरकार सभी बेरोजगारों को हर महीने 3500 रुपए देने जा रही है।  दावे के साथ एक लिंक है। स्टूडेंट्स से कहा जाता है कि योजना का लाभ लेने के लिए उन्हें लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भरना होगा।  दैनिक भास्कर के एक पाठक ने हमारी फैक्ट चेक टीम के वॉट्सएप नंबर पर यह मैसेज भेजा।  पिछले महीने भी यह दावा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।  फैक्ट चेक पड़ताल  वायरल पोस्ट में फॉर्म भरने की जो लिंक दी गई है। वह एक ब्लॉग पर रीडायरेक्ट करती है।  ब्लॉग पर क्लिक करने के बाद ये पेज खुलता है यहां गौर करने वाली बात ये है कि केंद्र सरकार या राज्य सरकारें कभी भी ब्लॉग के जरिए फॉर्म नहीं भरवातीं। हर योजना की एक आधिकारिक वेबसाइट होती है। जिसपर फॉर्म भरवाए जाते हैं।  भारत सरकार के ऑफिशियल ट्विटर ह...

कानपुर हत्याकांड फैक्ट चेक

Image
कानपुर हत्याकांड फैक्ट चेक /  दावा- सिपाही ने मरने से पहले हाथ पर लिखा विकास दुबे के गुंडे की गाड़ी का नंबर, पड़ताल में हरियाणा का निकला केस हरियाणा के मामले की फोटो को कानपुर हत्याकांड के आरोपी विकास दुबे के केस से जोड़कर लोगों को गुमराह किया जा रहा गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें आईपीएस अधिकारी पंकज नयन के ट्वीट से खबर झूठी होने का पुख्ता सबूत मिला दैनिक भास्कर Jul 06, 2020, 05:50 PM IST क्या वायरल :  कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या से जुड़ी एक खबर। खबर के मुताबिक, हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने जिन पुलिसकर्मियों की हत्या की। उनमें से एक ने मरने से पहले अपने हाथ पर अपराधियों का गाड़ी नंबर लिख लिया था। अब पुलिस इस गाड़ी नंबर के आधार पर अपराधियों को पकड़ने में लगी है।  इस दावे से जुड़ी खबरें  न्यूज वेबसाइट अमर उजाला पर 4 जुलाई को एक फोटो के साथ खबर पब्लिश की गई है। https://rb.gy/y1wzzd खबर के एक हिस्से में लिखा है -  पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को एक जांबाज पुलिस वाले के हाथ में कुछ लिखा मिला। डॉक्टरों ने जब हाथ पर लगे खून को हटाया तो एक गाड़ी का नंबर सामन...

सितंबर के अंत तक फाइनल ईयर की परीक्षा कराने के दिए निर्देश

Image
हायर एजुकेशन /  UGC ने जारी की नई गाइडलाइन, सितंबर के अंत तक फाइनल ईयर की परीक्षा कराने के दिए निर्देश ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरह से परीक्षा आयोजित कर सकते हैं संस्थान 29 अप्रैल को जारी एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक पहले जुलाई में आयोजित होनी थी परीक्षा दैनिक भास्कर Jul 07, 2020, 12:56 AM IST यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने ग्रेजुएट और पोस्‍ट ग्रेजुएट फाइनल ईयर की परीक्षाएं रद्द न करने का फैसला लिया है। इस बारे में आयोग ने अपनी गाइडलाइन जारी कर जानकारी दी। आयोग के मुताबिक रिजल्‍ट जारी करने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन, किसी भी संभव तरीके से परीक्षाएं आयोजित होनी चाहिए। इसके बाद गृह मंत्रालय ने हायर एजुकेशन सेकेट्री को पत्र लिखकर कॉलेज और यूनिवर्सिटी की फाइनल ईयर की परीक्षाएं आयोजित करने की अनुमति दे दी है। पत्र में कहा गया है कि कॉलेज के रिजल्‍ट तैयार करने के लिए परीक्षाएं आयोजित करना जरूरी है। पहले जुलाई में होनी थी परीक्षा सोमवार शाम यूजीसी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा आयोजित करने का समर्थन किया। आयोग की तरफ से जारी गाइडलाइन में यूजीसी ने सितं...

सुशांत की आखिरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Image
सुशांत की आखिरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज /  दो घंटे में करीब 5 लाख लोगों ने देखा दिल बेचारा का ट्रेलर, कैंसर पेशेंट को हंसाते नजर आए सुशांत 'दिल बेचारा' की स्ट्रीमिंग 24 जुलाई को डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी। Next 1 2 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी दिल बेचारा अंग्रेजी उपन्यास 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' पर आधारित है फिल्म की कहानी दैनिक भास्कर Jul 06, 2020, 06:25 PM IST दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया। उनके फैंस इसका इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। इसे लेकर इतनी दीवानगी थी कि यूट्यूब अपलोड होने के शुरुआती दो घंटे में ही करीब 5 लाख लोगों ने इसे देख लिया। ये फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। करीब ढाई मिनट के फिल्म के इस ट्रेलर में सुशांत छाए हुए हैं। ट्रेलर में उनके कई बेहतरीन डायलॉग्स हैं, जिसके जरिए वे फिल्म में कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस संजना सांघी को हंसाने और उनका दुख कम करने की कोशिश करते हैं। ' कैसे जीना है वो ...