स्मार्टफोन में Chingari ऐप ने बनाई जगह, 22 दिनों में 1 करोड़ दस लाख से ज़्यादा बार किया गया डाउनलोड, आनंद महिन्द्रा ने बनाया अपना अकाउंट
चीनी ऐप के बैन का असर / टिक टाॅक बंद होने के बाद स्मार्टफोन में Chingari ऐप ने बनाई जगह, 22 दिनों में 1 करोड़ दस लाख से ज़्यादा बार किया गया डाउनलोड, आनंद महिन्द्रा ने बनाया अपना अकाउंट चिंगारी के को-फाउंडर विश्वात्मा नायक का कहना है कि यह ऐप 100 फीसदी भारतीय है इसे खासतौर पर भारतीयों के लिए बनाया गया है शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए अब कई इनवेस्टर्स इस ऐप में इनवेस्ट करने में इंट्रेस्टेड दिखाई दे रहे हैं कंपनी को इस माह तक 10 करोड़ यूजर्स जुड़ने की उम्मीद, हर आधे घंटे में 10 लाख से ज्यादा व्यू मिल रहे हैं दैनिक भास्कर Jul 03, 2020, 10:56 PM IST नई दिल्ली. चाइनीज ऐप टिक टाॅक के बैन होने के बाद भारतीय ऐप Chingari App (चिंगारी ऐप) तेजी से लोगों के स्मार्टफोन का हिस्सा बनता जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, इस ऐप को 22 दिन के अंदर 1 करोड़ 10 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है। वहीं, एक हफ्ते पहले इस ऐप के डाउनलोड 25 लाख पार हो गए थे। बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा भी चिंगारी ऐप से जुड़ गए हैं। हाल ही उन्होंने इस ऐप की तारीफ की थी। कई इनवेस्टर्स इनवेस्ट करने में इंट्रेस्टेड बता दें ...