फालतू सामान से बनाई लाइट वेट मोटरसाइकिल
इनोवेशन / 9वीं में पढ़ने वाले अरशद ने पिता की ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में पड़े फालतू सामान से बनाई लाइट वेट मोटरसाइकिल एक फुल टैंक में 50 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकती है बाइक करीब 10,000 रुपये की लागत से बनी हल्की मोटरसाइकिल दैनिक भास्कर Jun 18, 2020, 10:36 AM IST कोच्चि में 9वीं कक्षा के स्टूडेंट अरशद टीएच ने अपने पिता की ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में पड़े फालतू सामान की मदद से एक हल्की मोटरसाइकिल विकसित की है। कोच्चि के पल्लुरूथी के रहने वाले टीजे हाशिम और हसीना के बेटे अरशद एसडीपीवाई स्कूल में 9वीं का स्टूडेंट है। अरशद ने स्क्रैप पार्ट (फालतू सामान) को एक साथ जोड़कर डेढ़ महीने में इस मोटरसाइकिल को तैयार किया है। इस बाइक में सीट और हैंडल से जुड़ा एक लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक भी है। अरशद का दावा है कि यह बाइक फुल टैंक में 50 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकती है। 10,000 रुपये में बनी मोटरसाइकिल स्क्रैप टायर, डिस्क ब्रेक, एलईडी लाइट,अन्य बाइक- वाहक के हैंडल और साइकिल की सीट के साथ बनी इस हल्की मोटरसाइकिल को बनाने में करीब 10,000 रुपये लागत आई है। अरशद ने बताया कि जब उन्होंने लॉक...