Posts

Showing posts from July 21, 2020

दुनिया की 3 बड़ी वैक्सीन के ट्रायल का स्टेटस:ऑक्सफोर्ड के बेहतर नतीजों के बाद दो और वैक्सीन के ट्रायल से उम्मीदें बढ़ीं, चीन सबको पीछे छोड़ने की स्थिति में

Image
दुनिया की 3 बड़ी वैक्सीन के ट्रायल का स्टेटस: ऑक्सफोर्ड के बेहतर नतीजों के बाद दो और वैक्सीन के ट्रायल से उम्मीदें बढ़ीं, चीन सबको पीछे छोड़ने की स्थिति में पहली: पहले क्लीनिकल ट्रायल में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन सुरक्षित और असरदार साबित हुई दूसरी: चीनी आर्मी और फार्मा कम्पनी कैनसिनो की वैक्सीन के ट्रायल में एंटीबॉडी के साथ टी-सेल भी विकसित हुईं तीसरी: जर्मनी की बायोएनटेक फर्म ने अमेरिकी ड्रग कम्पनी फाइज़र के साथ मिलकर तैयार की वैक्सीन, इसमें बड़े स्तर पर टी-सेल्स का रिस्पॉन्स बढ़ा सोमवार को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में कोरोना की वैक्सीन ट्रायल के नतीजे जारी किए। ट्रायल में बेहतर नतीजे सामने आने के बाद दुनिया की दो और बड़ी वैक्सीन से उम्मीदें बढ़ गई हैं। इनके भी शुरुआती ट्रायल के नतीजे उम्मीदों के मुताबिक रहे हैं। पहली वैक्सीन चीनी फार्मा कम्पनी कैनसिनो बायोलॉजिक्स की है जिसका अगले चरण का ट्रायल चल रहा है। कैनसिनो वेस्टर्न फार्मा को पीछे छोड़कर दुनिया की पहली वैक्सीन तैयार करने की कोशिश में है। तीसरी वैक्सीन जर्मन कम्पनी बायोएनटेक की है। तीन बड़ी वैक्सीन के ट्रायल का स्टेटस पह...

20 साल चली रिसर्च के नतीजे जारी:रोजाना ब्रश नहीं करते हैं तो मुंह और पेट के कैंसर का खतरा, मसूढ़ों की बीमारी होने पर 52 फीसदी तक कैंसर की आशंका

20 साल चली रिसर्च के नतीजे जारी: रोजाना ब्रश नहीं करते हैं तो मुंह और पेट के कैंसर का खतरा, मसूढ़ों की बीमारी होने पर 52 फीसदी तक कैंसर की आशंका हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ ने रिसर्च में किया दावा, जिन्होंने दांत गंवाएं उनमें भी कैंसर का खतरा ज्यादा पिछले दो दशक में महिलाओं में ईसोफेगल और गैस्ट्रिक कैंसर के 98,459 मामले और पुरुषों में 49,685 मामले सामने आए मुंह और पेट के कैंसर से बचना चाहते हैं तो रोजाना ब्रश करें। मसूढ़ों से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं तो कैंसर होने का खतरा 52 फीसदी तक है। यह दावा हार्वर्ड टीएल चेन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं ने किया है। ये नतीजे लगातार 20 सालों तक हुई रिसर्च के बाद आए हैं। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में कैंसर के दो गुना मामले शोधकर्ताओं के मुताबिक, ऐसे लोग जिनमें मसूढ़ों की बीमारी की हिस्ट्री रही है उनमें ईसोफेगल और गैस्ट्रिक कैंसर होने का खतरा भी 52 फीसदी अधिक रहता है। रिसर्च के नतीजे बताते हैं कि जिन लोगों के दांत गिर चुके हैं वो हाई रिस्क जोन में हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, पिछले दो दशक में महिलाओं में ईसोफेगल और गैस्ट्रिक कैंसर के 98,459 म...

कोरोना के दौर में क्रिकेट और लापरवाही:इंग्लैंड के ओपनर सिबली ने फील्डिंग के दौरान गेंद चमकाने के लिए थूक का इस्तेमाल किया, वह पहले खिलाड़ी बने जिसने यह नियम तोड़ा

कोरोना के दौर में क्रिकेट और लापरवाही: इंग्लैंड के ओपनर सिबली ने फील्डिंग के दौरान गेंद चमकाने के लिए थूक का इस्तेमाल किया, वह पहले खिलाड़ी बने जिसने यह नियम तोड़ा वेस्टइंडीज पहली पारी में 287 रन पर ऑल आउट इंग्लैंड ने पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 469 रन पर घोषित की थी मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन खेल को कुछ देर के लिए रोका गया। अंपायर्स ने बॉल को सैनिटाइज किया। इसके बाद खेल फिर से शुरू हुआ। दरअसल, वेस्टइंडीज की बैटिंग के दौरान इंग्लैंड के ओपनर डॉम सिबली ने गेंद चमकाने के लिए थूक का इस्तेमाल किया। इसके बाद उन्होंने अंपायर को बताया कि यह उन्होंने गलती से किया है।  इसके बाद अंपायर ने गेंद को केमिकल से डिसइंफेक्ट किया। बता दें कि नए नियम के तहत गेंदबाजी टीम को ऐसा करने पर दो बार चेतावनी दी जाएगी और अगर इसके बाद भी गेंदबाज थूक का इस्तेमाल करता है, तो सजा के तौर पर गेंदबाजी टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगाई जाएगी। यह रन बल्लेबाजी कर रही टीम के स्कोर में जुड़ जाएंगे।  इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 37 रन बनाए इससे पहले वेस्टइंडीज की पूरी टीम चौथे दिन पहली प...

सौरव गांगुली का कार्यकाल बढ़ने की संभावना:गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष रहेंगे या कूलिंग ऑफ पीरियड में जाएंगे, इस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

Image
सौरव गांगुली का कार्यकाल बढ़ने की संभावना: गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष रहेंगे या कूलिंग ऑफ पीरियड में जाएंगे, इस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट बोर्ड के 5 साल 3 महीने तक अध्यक्ष रह चुके हैं। इस लिहाज से बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर उनका 9 महीने का कार्यकाल जुलाई में ही खत्म होगा। -फाइल फोटो कोई भी व्यक्ति को राज्य क्रिकेट संघ या बीसीसीआई में 6 साल के कार्यकाल के बाद 3 साल का कूलिंग ऑफ पीरियड लेना अनिवार्य नियम के मुताबिक, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का कार्यकाल जुलाई और सचिव जय शाह का कार्यकाल जून में खत्म हो जाएगा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह का कार्यकाल बढ़ाने और बोर्ड के संविधान में संशोधन करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर आज फैसला आना है। पिछले साल अक्टूबर में पदभार संभालने वाले गांगुली का जुलाई और शाह का जून में कार्यकाल खत्म हो रहा है। दोनों को तीन साल के अनिवार्य ब्रेक (कूलिंग ऑफ पीरियड) पर जाना होगा। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा बीसीसीआई के सपोर्ट में आ गए हैं।...

सुशांत केस में नया दावा:

Image
सुशांत केस में नया दावा: दिशा सलियन की मौत के बाद और बिगड़ गई थी सुशांत की हालत, डिप्रेशन की दवाई लेनी बंद कर दी थी सुशांत सिंह राजपूत का काम देखने वाली दिशा सलियन ने उनसे 6 दिन पहले 9 जून को आत्महत्या कर ली थी। सुशांत परेशान रहने लगे थे, क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स में दिशा और उनका कनेक्शन जोड़ा जा रहा था सुशांत के स्टाफ और करीबी दोस्तों के मुताबिक, उन पर निगेटिव खबरों का बहुत बुरा प्रभाव पड़ता था सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में नया दावा सामने आया है। यह शुरुआत से ही कहा जा रहा है कि सुशांत डिप्रेशन से जूझ रहे थे और मौत से कुछ दिन पहले उन्होंने दवाई लेनी बंद कर दी थी। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुशांत की हालत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सलियन के सुसाइड के बाद ज्यादा खराब हो गई थी।  दिशा की मौत के बाद परेशान रहने लगे थे सुशांत इंडिया टुडे ने पुलिस सूत्रों के हवाले से लिखा है कि दिशा सलियन की मौत की खबर आने के बाद सुशांत ज्यादा परेशान रहने लगे थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दिशा के साथ सुशांत के एसोसिएशन को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे।  9 जून को दिशा ने 14वें माले के फ्लैट से कूद...

करारा जवाब:पाकिस्तानी यूजर बोला- भारतीय 5 हजार साल तक गुलाम रहे, अदनान सामी ने कहा- तमीज से उनका जिक्र करो बेटा वो तुम्हारे पूर्वज हैं

Image
करारा जवाब: पाकिस्तानी यूजर बोला- भारतीय 5 हजार साल तक गुलाम रहे, अदनान सामी ने कहा- तमीज से उनका जिक्र करो बेटा वो तुम्हारे पूर्वज हैं भारतीय नागरिकता लेने के बाद से ही सिंगर अदनान सामी पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर रहते हैं। वे अक्सर सामी को लेकर कुछ ना कुछ टिप्पणियां करते रहते हैं, हालांकि अदनान भी उन्हें करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर देते हैं। ऐसा ही कुछ एकबार फिर हुआ जब एक पाकिस्तानी यूजर ने भारतीयों को 5 हजार सालों से गुलाम बताया। तो सामी ने उससे कहा कि वो तुम्हारे भी पूर्वज थे बेटा। इस सारे विवाद की शुरुआत तब हुई जब सामी ने सोमवार को एक ट्वीट करते हुए अपने घर बनी 'निहारी' डिश की तारीफ की। उन्होंने उसे बेहद लजीज बताते हुए उसका फोटो शेयर कर लिखा, 'म्म्म्म.... रोया जान ने प्यार के साथ 'निहारी' बनाई है, लजीज' यूजर ने निहारी को पाकिस्तान की राष्ट्रीय डिश बताया उनके शेयर किए 'निहारी' के उस फोटो पर कमेंट करते हुए एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा, 'पाकिस्तान का राष्ट्रीय पकवान खाने के लिए आपका धन्यवाद'। उसे जवाब देते हुए सामी ने लिखा, ...

सुशांत सुसाइड केस:मुंबई पुलिस ने राजीव मसंद से 8 घंटे तक पूछताछ की, फिल्म क्रिटिक पर किसी के इशारे पर सुशांत के खिलाफ निगेटिव आर्टिकल लिखने का आरोप

Image
सुशांत सुसाइड केस: मुंबई पुलिस ने राजीव मसंद से 8 घंटे तक पूछताछ की, फिल्म क्रिटिक पर किसी के इशारे पर सुशांत के खिलाफ निगेटिव आर्टिकल लिखने का आरोप सुशांत सुसाइड केस में लगभग 8 घंटे लंबी पूछताछ के बाद राजीव मसंद पुलिस स्टेशन से बाहर निकले तो मीडिया ने उनसे सवाल करने चाहे। लेकिन वे बिना कोई रिस्पॉन्स दिए रवाना हो गए। सुशांत के करीबियों ने पूछताछ में यह कहा है कि राजीव उनकी की फिल्मों को निगेटिव रिव्यू दिया करते थे शनिवार को कंगना रनोट ने मुंबई पुलिस से पूछा था कि वे राजीव मसंद को पूछताछ के लिए क्यों नही बुलाते सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में मंगलवार को फिल्म क्रिटिक और वरिष्ठ पत्रकार राजीव मसंद से लगभग 8 घंटे तक पूछताछ हुई। वे सुबह करीब 11:50 बजे बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे थे और रात 8 बजे के बाद वहां से बाहर निकले। सूत्रों की मानें तो मामले की जांच में लगे तीन पुलिस ऑफिसर ने उनसे पूछताछ की। हालांकि, उनके स्टेटमेंट की डिटेल अभी आनी बाकी है। मसंद पर सुशांत के खिलाफ निगेटिव आर्टिकल लिखने का आरोप सूत्रों के मुताबिक,  सुशांत के करीबियों ने पूछताछ में आरोप लगाया है कि...

भावुक हुए अमिताभ:पोलैंड के स्टूडेंट्स ने दी बाबूजी हरिवंश राय बच्चन की 'मधुशाला' को आवाज, वीडियो शेयर कर बिग बी ने लिखा- मेरे आंसू बह निकले

Image
भावुक हुए अमिताभ: पोलैंड के स्टूडेंट्स ने दी बाबूजी हरिवंश राय बच्चन की 'मधुशाला' को आवाज, वीडियो शेयर कर बिग बी ने लिखा- मेरे आंसू बह निकले मंगलवार शाम बिग बी ने यूनेस्को द्वारा सिटी ऑफ लिट्रेचर का दर्जा प्राप्त पोलैंड के व्रोकलॉ शहर का एक वीडियो साझा किया जिसमें यूनिवर्सिटी के कुछ स्टूडेंट उनके बाबूजी डॉ. हरिवंश राय बच्चन की फेमस रचना मधुशाला गाते दिखाई दे रहे हैं महानायक अमिताभ बच्चन 11 दिन से नानावटी हॉस्पिटल के कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। बावजूद इसके वे सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं। मंगलवार शाम बिग बी ने यूनेस्को द्वारा सिटी ऑफ लिट्रेचर का दर्जा प्राप्त पोलैंड के व्रोकलॉ शहर का एक वीडियो साझा किया, जिसमें यूनिवर्सिटी के कुछ स्टूडेंट उनके बाबूजी डॉ. हरिवंश राय बच्चन की फेमस रचना मधुशाला गाते दिखाई दे रहे हैं। बिग बी की मानें तो वे इस वीडियो को देखने के बाद इतने इमोशनल हो गए कि अपने आंसू नहीं रोक पाए।  अमिताभ ने लिखा- मेरे आंसू बह निकले अमिताभ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "मेरे आंसू बह निकले। व्रोकलॉ, पोलैंड को यूनेस्को सिटी ऑफ लिट्रेचर से सम्मान...

डब्ल्यूएचओ के पूर्व वैज्ञानिक की रिसर्च:कोरोना से होने वाली मौतों को घटाना है तो खाने में खीरा, पालक और पत्तागोभी खाएं, दावा- जिन देशों में इन सब्जियों का सेवन अधिक वहां मौतें कम हुईं

डब्ल्यूएचओ के पूर्व वैज्ञानिक की रिसर्च: कोरोना से होने वाली मौतों को घटाना है तो खाने में खीरा, पालक और पत्तागोभी खाएं, दावा- जिन देशों में इन सब्जियों का सेवन अधिक वहां मौतें कम हुईं video रिसर्च के मुताबिक, जिन सब्जियों में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक वो कई तरह से सुरक्षा देती हैं शोधकर्ताओं का दावा, हरी सब्जियों में सल्फोराफेन है जो Nrf2 को एक्टिवेट करता है, यही Nrf2 कोविड-19 की गंभीरता से सुरक्षा देता है कोरोना संक्रमण के बाद मौत की दर को घटाना है तो खाने में खीरे, पालक और पत्तागोभी की मात्रा को बढ़ाएं। एक ग्राम सब्जी की मात्रा भी मौत को दर को घटा सकती है। यह दावा विश्व स्वास्थ्य संगठन के ग्लोबल एलायंस अंगेस्ट क्रॉनिक रेस्पिरेस्ट्री डिसीज के पूर्व चेयरमैन डॉ. जियन बूस्क्वैट ने अपनी रिसर्च में किया है। शोधकर्ता डॉ. जियन का कहना है कि कोरोना से होने वाली मौत की दर उन देशों में कम है जहां सब्जियां और फर्मेंटेड फूड का सेवन अधिक किया जाता है।  शोधकर्ताओं का कहना है कि ब्रेसीकेसी फैमिली की इन सब्जियों में सल्फोराफेन होता है जो शरीर में Nrf2 को एक्टिवेट करता है। यही Nrf2...

कोरोना दुनिया में:कोरोना के कारण नोबेल पुरस्कार समारोह रद्द, दुनिया में 60 हजार से ज्यादा मरीजों की हालत गंभीर, 6.15 लाख मौतें; अब तक 1.49 करोड़ केस

Image
कोरोना दुनिया में: कोरोना के कारण नोबेल पुरस्कार समारोह रद्द, दुनिया में 60 हजार से ज्यादा मरीजों की हालत गंभीर, 6.15 लाख मौतें; अब तक 1.49 करोड़ केस फोटो 2018 में हुए नोबेल पुरस्कार समारोह की है। इस भव्य समारोह में दुनियाभर के 1400 से ज्यादा लोगों ने शिरकत की थी। दुनिया में हर दिन करीब दो लाख नए केस मिल रहे, ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी एक लाख अमेरिका में सबसे ज्यादा 39.61 लाख मरीज, यहां कोरोना से अब तक 1.43 लाख लोगों की मौत दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 49 लाख 38 हजार 697 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 89 लाख 37 हजार 9 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 15 हजार 350 की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में अभी 63,721 मरीजों की हालत गंभीर है। ये आंकड़े  www.worldometers.info/coronavirus  के मुताबिक हैं।  इस बीच, कोरोना के कारण 10 दिसंबर को होने वाला नोबेल पुरस्कार समारोह रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी नोबेल फाउंडेशन ने मंगलवार को दी। नोबेल फाउंडेशन के डायरेक्टर लार्स हेकिंस्टन ने कहा कि कोरोना संकट में नोबेल वीक आयोजित करना सही नहीं होगा। यह हर किसी के लिए ...

एक दिन में 39 हजार से ज्यादा केस बढ़े

Image
कोरोना देश में: एक दिन में 39 हजार से ज्यादा केस बढ़े, रिकॉर्ड 27 हजार लोग ठीक भी हुए, 671 की मौत; देश में अब तक 11.94 लाख केस फोटो महाराष्ट्र के मुंबई शहर की है। यहां सड़क पर आने-जाने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग से शरीर का तापमान चेक करते स्वास्थ्यकर्मी। महाराष्ट्र में अब तक 3.27 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। देश में सोमवार को 596 मरीजों ने दम तोड़ा, कोरोना से अब तक 28 हजार 99 लोगों की मौत हो चुकी है सोमवार को देश में सबसे ज्यादा 8240 मरीज महाराष्ट्र में मिले और राज्य में 176 लोगों की मौत हुई देश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 94 हजार 85 हो चुकी है। मंगलवार को लगातार चौथे दिन 35 हजार से ज्यादा केस बढ़े। पिछले 24 घंटे में 39 हजार 172 नए मरीज मिले। हालांकि राहत की बात है कि 27 हजार 589 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हो गए। ये एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसके पहले 20 जुलाई को सर्वाधिक 24 हजार 303 लोग ठीक हुए थे। अब तक 7 लाख 52 हजार 393 लोग ठीक हो चुके हैं।  बुरी खबर ये है कि पिछले 24 घंटे में 671 लोगों की संक्रमण से जान भी चली गई। मौत का यह आंकड़ा हर...