Posts

Showing posts from July 5, 2020

गलवान से जुड़ी 10 फेक खबरों का सच

Image
गलवान से जुड़ी 10 फेक खबरों का सच /  न डोभाल ने चीनी सैनिकों के भारत में घुसने की बात कही, न ही भारत ने पैंगोंग झील पर कब्जा किया दैनिक भास्कर की फैक्ट चेक टीम ने इन दावों की पड़ताल की पाठकों तक झूठ पहुंचने से रोकने की जिम्मेदारी निभाई दैनिक भास्कर Jul 05, 2020, 06:04 AM IST गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेह का दौरा करके चीन से चल रहे सीमा विवाद में भारत का रुख स्पष्ट कर दिया। मई की शुरुआत से ही भारत-चीन के सैनिकों के बीच सीमा पर झड़पें बढ़ गई थीं। 15 जून की रात झड़प ज्यादा हिंसक हो गई और 20 वीर भारतीय सैनिक शहीद हो गए।  इसी बीच, भारत-चीन सीमा विवाद से जुड़ी अफवाहों ने भी लोगों को खूब परेशान किया। कभी ये अफवाहें फर्जी वीडियो या फोटो की शक्ल में आईं। तो कभी बड़ी हस्तियों के भारत-चीना सीमा विवाद से जुड़े फर्जी बयान वायरल किए गए। इसी बीच, दैनिक भास्कर की फैक्ट चेक टीम ने इन दावों की पड़ताल कर पाठकों तक झूठ पहुंचने से रोकने की जिम्मेदारी निभाई।  पढ़ें इस विवाद से जुड़े वे 10 बड़े दावे। जो हमारी पड़ताल में फर्जी निकले।  वायरल दावा-  एक वीडियो शेयर किया गया। दावा था...

विराट के खिलाफ साजिश

 बीसीसीआई ने कहा- कोहली को परेशान करने के लिए लगातार शिकायतें की जा रहीं, हम ऐसे लोगों को कामयाब नहीं होने देंगे कोहली ने 86 टेस्ट में 53.62 की औसत से 7240 रन बनाए हैं। उन्होंने 27 शतक भी लगाए हैं। उनके नाम 248 वनडे में 11867 और 81 टी-20 में 2794 रन हैं। -फाइल फोटो बीसीसीआई के एथिक्स ऑफिसर डीके जैन को पत्र लिखकर कोहली के खिलाफ शिकायत की गई थी बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा- कुछ लोग विराट कोहली को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं दैनिक भास्कर Jul 05, 2020, 10:05 PM IST मुंबई.  भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी कंपनी के खिलाफ लगातार हो रही शिकायतों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साजिश बताया है। हाल ही में  मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के लाइफ टाइम मेम्बर संजीव गुप्ता ने बीसीसीआई के एथिक्स ऑफिसर डीके जैन को पत्र लिखकर कोहली के खिलाफ शिकायत की थी। संजीव ने कहा था कि कोहली की कंपनी ने लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों का उल्लंघन किया है। उन्होंने शिकायत में कहा कि भारतीय कप्तान कोहली दो कंपनियों स्पोर्ट्स एलएलपी और कोरटनस्टोन पार्टनर एलएलपी में डाय...

सुशांत सिंह सुसाइड केस

सुशांत सिंह सुसाइड केस /  अब टेन्सिल टेस्ट होगा; जांच होगी कि जिस कपड़े का फंदा बनाया, वह सुशांत का वजन उठा सकता था या नहीं सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर 6 जुलाई को रिलीज हो रहा है। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने घर में की थी आत्महत्या पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट में हो चुकी है आत्महत्या की पुष्टि दैनिक भास्कर Jul 06, 2020, 06:24 AM IST मुंबई.  सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े केस में अब तक जो भी रिपोर्ट्स सामने आई हैं, उसमें उनके आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। अब पुलिस ने उस कपड़े को जांच के लिए भेजा है, जिससे सुशांत ने फंदा बनाकर आत्महत्या की थी। कपड़े का टेन्सिल टेस्ट होगा ताकि यह पता चल सके कि कपड़ा सुशांत के शरीर का वजन उठाने लायक था या नहीं।  हरे नाइटगाउन से लगाया था फंदा पुलिस सूत्रों के अनुसार सुशांत के घर से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला था। सुशांत ने 14 जून को अपने घर की सीलिंग में फंदा लगाकर जान दे दी थी। फंदा बनाने के लिए उन्होंने कॉटन से बने नाइटगाउन का इस्तेमाल किया था। सुशांत की मौत के बाद पुलिस जांच के दौरान स्पॉट से...

इंडोनेशिया में प्लास्टिक को ना

Image
इंडोनेशिया में प्लास्टिक को ना /  कोरोना के दौर में भी बाली को प्लास्टिक कचरे से बचाने में जुटीं विजसेन बहनें, बोलीं- अभी रुके तो मेहनत पानी में चली जाएगी मेलाती और इसाबेल, यह दोनों बहनें सरकार और लोगों से अनुरोध करती हैं कि जैसी लड़ाई वायरस के लिए लड़ रहे हैं, वैसी ही जलवायु परिवर्तन के लिए भी होनी चाहिए। 7 साल से बाली को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए मुहिम चला रही हैं मेलाती-इसाबेल इन्होंने ही इंडोनेशिया को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए अभियान शुरू किया था रिचर्ड सी पैडोक Jul 06, 2020, 06:13 AM IST इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर इन दिनों दो लड़कियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली युवा और बच्चे प्लास्टिक कचरे को जमा करते देखे जा सकते हैं। ये दो लड़कियां मेलाती और इसाबेल विजसेन हैं। इन्होंने ही इंडोनेशिया को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए अभियान शुरू किया था। मेलाती बताती हैं कि मानसून सीजन आते ही यहां पर समुद्र किनारे बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा जमा हो जाता है। इस बार कोरोनावायरस के कारण यह समस्या और भी बड़ी हो गई है। घर पर रहने की बंदिशें और डिस्टेसिंग के दौरान इस काम मे...

कोरोना दुनिया में LIVE

Image
कोरोना दुनिया में LIVE /  एक्सपर्ट्स का दावा- वायरस हवा के जरिए संक्रमण फैला सकता है, डब्ल्यूएचओ और सीडीसी को इसके बारे में लोगों को बताना चाहिए; दुनिया में अब तक 1.15 करोड़ संक्रमित न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में रॉकफेलर सेंटर में एक स्टैचू को मास्क पहनाया गया है। अमेरिका में संक्रमण के 29 लाख से ज्यादा मामले मिल चुके हैं। दुनियाभर में अब तक 5.36 लाख लोगों की जान जा चुकी है, 65.34 लाख लोग ठीक हुए हैं सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में 29.82 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 32 हजार 569 मौतें दैनिक भास्कर Jul 06, 2020, 07:55 AM IST वॉशिंगटन.  दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 15 लाख 55 हजार 414 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 65 लाख 34 हजार 456 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 36 हजार 720 की जान जा चुकी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वायरस हवा के जरिए भी संक्रमण फैला सकता है। एक्सपर्ट्स की टीम ने डब्ल्यूएचओ और सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) को पत्र लिखकर कहा है कि इसके बारे में लोगों को बताना चाहिए। एजेंसियों इसके बारे में बात करने से डरती हैं। इस जानकारी को छिपाकर नहीं रखना च...

एक दिन में सबसे ज्यादा 632 नए केस मिले,

Image
राजस्थान में कोरोनावायरस /  एक दिन में सबसे ज्यादा 632 नए केस मिले, 9 मरीजों की मौत; 20 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या यह तस्वीर बीकानेर के कोविड केयर सेंटर की। जहां रोगी गाते-बजाते, भजन गाते कोरोना को मात देने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। राज्य के पुरातत्व विभाग द्वारा स्मारकों को खोलने के बाद अब 6 जुलाई से जयगढ़ फोर्ट भी खोलने का निर्णय भरतपुर जिले में पीएनबी बैंक की नई मंडी स्थित शाखा में महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई, ब्रांच बंद की गई दैनिक भास्कर Jul 06, 2020, 04:50 AM IST जयपुर.  राजस्थान में रविवार को कोरोना के 632 नए मामले सामने आए। यह एक दिन में राज्य में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। इनमें प्रतापगढ़ में 65, जोधपुर और बीकानेर में 57-57, जयपुर और अलवर में 47-47, पाली में 46, जालौर में 41, राजसमंद में 37, भरतपुर में 34, अजमेर में 31, नगौर में 30, धौलपुर में 28 संक्रमित मिले। वहीं, सिरोही में 27, झुंझुनू में 15, सीकर में 12, उदयपुर में 10, कोटा में 8, बाड़मेर और दौसा में 7-7, चूरू में 5, बारां में 4, भीलवाड़ा, झाला...

भारत ने जवाबी कार्रवाई में उसके सूबेदार समेत 2 जवान ढेर किए

Image
पाकिस्तान को सेना ने दिया जवाब /  एलओसी पर पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा, भारत ने जवाबी कार्रवाई में उसके सूबेदार समेत 2 जवान ढेर किए राखचिकरी में ही 3 जुलाई को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस दौरान भी भारत ने उसके 2 सैनिकों को ढेर कर दिया था। -फाइल फोटो एलओसी पर निकिआल सेक्टर में राखचिकरी, देवास और बगसार में पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा 3 जुलाई को राखचिकरी में ही भारतीय सेना ने पाकिस्तानी पोस्टों पर जवाबी फायरिंग की थी, उसके 2 जवान मारे गए थे दैनिक भास्कर Jul 05, 2020, 11:15 PM IST श्रीनगर.  पाकिस्तानी फौजों ने रविवार को लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास कई जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन किया। सूत्रों के मुताबिक, निकिआल सेक्टर में राखचिकरी, देवास और बगसार में पाकिस्तानी फौजों ने सीजफायर तोड़ा। भारतीय सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सूबेदार समेत 2 सैनिक ढेर हो गए। राखचिकरी में ही 3 जुलाई को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस दौरान भी भारत ने उसके 2 सैनिकों को ढेर कर दिया था। दो दिन पहले ही ढेर किए थे दो पाक सैनिक सेना के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को...

जब कोरोना वैक्सीन तैयार हो,

Image
दैनिक भास्कर का देशभर में सर्वे /  60% माता-पिता बच्चोंं को तभी स्कूल भेजना चाहेंगे, जब कोरोना वैक्सीन तैयार हो, 56% ने कहा- स्कूल खुले तो बच्चों को खुद ही स्कूल छोड़ेंगे फाइल फोटो। 53% ने कहा यदि स्कूल न खुलें, ऑनलाइन क्लास ही हो तो पूरे स्कूल के समय की तरह ही क्लासेज लगें 45% बोले 9-12वीं तक खुलें स्कूल, शेष ऑनलाइन ही 56% पैरेंट्स बोले, डिस्टेंसिंग वाले गेम हों, योग भी हो दैनिक भास्कर Jul 06, 2020, 06:14 AM IST भोपाल.  कोरोना के चलते स्कूल/कॉलेज और कोचिंग संस्थान बंद हैं। ऐसे में पैरेंट्स की मंशा क्या है? वे बच्चों को कब स्कूल भेजना चाहते हैं? स्कूल खुलता है तो बच्चे जाएंगे कैसे? ऐसे तमाम सवालाें के जवाब जानने के लिए दैनिक भास्कर ने 21 जून से 28 जून तक एक राष्ट्रव्यापी सर्वे किया। इसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, बिहार, झारखंड व दिल्ली के 73 हजार से ज्यादा पाठकों ने हिस्सा लिया। इनमें 55 हजार से ज्यादा पुरुष व 17 हजार से अधिक महिलाएं शामिल थीं। इनमें सर्वाधिक 24,352 लोग 36-45 वर्ष की आयुवर्ग के थे। जबकि 25-36 वर्ष के 16,909 और ...