Posts

Showing posts from July 24, 2020

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म का रिव्यू

Image
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म का रिव्यू: जिंदगी के लिए मोहब्बत जगाती है 'दिल बेचारा', इसे देखकर दिल कहता है- सुशांत, तुम्हें भी उम्मीद नहीं छोड़ना थी! अवधि: एक घंटा, 41 मिनट 26 सेकंड स्‍टार: 3.5 तीन स्‍टार क्यों देखें: सुशांत ने अपने काम से यकीनन आखिरी सलाम अपने चाहने वालों तक पहुंचाया है। तेज कदमों से पास आ रही मौत से जूझते मैनी के रूप में सुशांत को अपने आसपास महसूस करने के लिए देखें। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का प्रीमियर शुक्रवार शाम 7.30 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हुआ। फैन्स इस फिल्म को लेकर थाेड़े रुआंसे भी हैं और थोड़े खुश भी, इसीलिए इसके रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे। इसे लेकर क्रेज ऐसा है कि ट्विटर पर शाम से ही नंबर 1 पोजिशन पर #DilBecharaDay हैशटेग ट्रेंड कर रहा है। फिल्म का प्लॉट ‘दिल बेचारा’ हॉलीवुड फिल्‍म ‘दी फॉल्‍ट इन ऑवर स्‍टार्स’ की रीमेक है। यानी ‘हमारे तारों में खरोंच है’। यह सवाल से शुरू होती है और सवाल पर ही खत्‍म कि ‘क्‍या किसी के जाने के बाद खुशी से रहा जा सकता है’? ‘क्‍या अधूरेपन के साथ जीने को मजब...

देश में कोरोना से 31,406 मौतें:एक दिन में 761 लोगों ने जान गंवाई; महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 13 हजार के पार, यहां 24 घंटे में 278 लोगों ने दम तोड़ा

Image
देश में कोरोना से 31,406 मौतें: एक दिन में 761 लोगों ने जान गंवाई; महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 13 हजार के पार, यहां 24 घंटे में 278 लोगों ने दम तोड़ा फोटो राजस्थान के अजमेर शहर की है। कोरोना संक्रमण से मरने वाले शख्स का अंतिम संस्कार करते स्वास्थ्यकर्मी। राजस्थान में अब तक 602 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को कर्नाटक में 110 मौतें, यूपी में एक दिन में अब तक की रिकॉर्ड 50 मौतें तमिलनाडु में 88 मरीजों ने जान गंवाई, पश्चिम बंगाल में 35 लोगों ने दम तोड़ा देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा शुक्रवार को 31 हजार के पार हो गया। अब तक 31 हजार 406 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 761 मरीजों ने दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 278 लोगों की मौत हुई। यहां मरने वालों का आंकड़ा 13 हजार के पार हो गया। अब तक 13,132 लोगों की जान जा चुकी है। उधर, कर्नाटक में 110 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1,726 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में 88 मरीजों ने जान गंवाई। यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 3,320 हो गया है। पिछले 24 दिनों में देश में संक्रमण से 14 हजार 89 लोगों की मौत हो...

दुनियाभर में अब तक 6.39 लाख मौतें हुईं, जबकि 96 लाख से ज्यादा ठीक हुए

Image
कोरोना दुनिया में: फ्लोरिडा में 24 घंटे में 12 हजार से ज्यादा मरीज मिले, ब्रिटेन में 3 करोड़ लोगों को फ्री में फ्लू का टीका लगाया जाएगा; दुनिया में 1.58 करोड़ केस दुनियाभर में अब तक 6.39 लाख मौतें हुईं, जबकि 96 लाख से ज्यादा ठीक हुए अमेरिका में 42 लाख से ज्यादा मरीज, अब तक 1.47 लाख लोगों की मौत हुई दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 58 लाख 47 हजार 599 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 96 लाख 51 हजार 426 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 39 हजार 951 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अमेरिका के सबसे संक्रमित राज्यों में से एक फ्लोरिडा में 24 घंटे में 12,329 मरीज मिले हैं। वहीं, 135 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही यहां संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 97 हजार 470 हो गया है, जबकि अब तक 5653 की जान जा चुकी है। उधर, ब्रिटेन में तीन करोड़ लोगों को फ्री में फ्लू का टीका लगाया जाएगा। सर्दियों के मौसम में संक्रमण के और तेजी से फैलने की आशंका है। टीका 50 साल से ऊपर के लोगों और उनके साथ रहने वालों को लगाया जाएगा। यहां पहली बार सेकंड्री स्कूल में पहले साल के बच्चे को ...

कान में भी पहुंचा कोरोना:कोरोना पॉजिटिव मृतक के कान में मिला वायरस, अमेरिकी शोधकर्ताओं ने कान का संक्रमण होने पर कोविड-19 जांच की सलाह दी

कान में भी पहुंचा कोरोना: कोरोना पॉजिटिव मृतक के कान में मिला वायरस, अमेरिकी शोधकर्ताओं ने कान का संक्रमण होने पर कोविड-19 जांच की सलाह दी अमेरिका के जॉन हॉप्किंस स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च में किया दावा कहा- कान से जुड़ा संक्रमण होने पर कोविड-19 की जांच भी जरूरी, ऐसे मामले सामने आए हैं कोरोनावायरस कान और इसके पीछे वाली मेस्टॉयड हड्डी को भी संक्रमित कर सकता है। इसके 2 मामले अमेरिकी शोधकर्ताओं के सामने आए हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, रिसर्च के दौरान 3 संक्रमित मृतक में से 2 के कान और इसके पीछे वाले हिस्से में कोरोनावायरस मिला है। रिसर्च करने वाले अमेरिका के जॉन हॉपकिंस स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं का कहना है कि जिन लोगों में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं, उनके कान की भी जांच की जानी चहिए। अब सामने आई रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि कोरोनावायरस शरीर के अंदरूनी किसी भी हिस्से तक पहुंच सकता है। यह नाक, गला और फेफड़ों को संक्रमित कर सकता है। कान में कोरोना के मिलने की बात चौंकाने वाली है। 60 साल के पुरुष और 80 साल की महिला में मिला वायरस JAMA ऑटोलैरंगोलॉजी जर्नल में प्रकाश...

फेक vs फैक्ट:क्या भारतीय वायुसेना ने नेपाल में घुसकर एयर स्ट्राइक की ? 9 साल पुरानी फोटो को गलत दावे के साथ किया जा रहा वायरल

Image
फेक vs फैक्ट: क्या भारतीय वायुसेना ने नेपाल में घुसकर एयर स्ट्राइक की ? 9 साल पुरानी फोटो को गलत दावे के साथ किया जा रहा वायरल क्या वायरल  : सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें जमीन पर गिरता हुआ एक लड़ाकू विमान दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना नेपाल में एयर स्ट्राइक करने जा रही थी। लेकिन, नेपाल की सेना ने विमान को ध्वस्त कर दिया। पिछले महीने नेपाल की संसद ने भारत के कुछ इलाकों को नेपाल का बताते नए नक्शे को सहमति दे दी है। भारत, नेपाल के इस नक्शे से सहमत नहीं है। क्योंकि इसमें नेपाल, लिपुलेख और अन्य तीन क्षेत्र अपनी सीमा में होने का दावा कर रहा है। भारत - नेपाल सीमा पर दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव का असर भी दिख रहा है। हालांकि, इस तनाव का फायदा उठाकर कई तत्व सोशल मीडिया पर भारत और नेपाल से जुड़ी भ्रामक खबरें फैलाने का काम भी कर रहे हैं। दावे से जुड़े ट्वीट फैक्ट चेक पड़ताल फोटो को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करने से rudaw.net नाम की वेबसाइट पर पांच साल पुराना एक  आर्टिकल  मिला। इस आर्टिकल में यही फोटो है। rudaw.net वेबसाइट पर इस फोटो को ईरानी जेट पर हुए ...

‘भाभी जी पापड़’

कोरोना के इलाज पर केंद्रीय मंत्री का दावा: अर्जुन राम मेघवाल ने ‘भाभी जी पापड़’ ब्रांड लॉन्च किया, कहा- यह महामारी से लड़ने में मददगार केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे ‘भाभीजी पापड़’ का पैकेट पकड़े हैं और दावा कर रहे हैं कि यह महामारी से लड़ने में मददगार है। उन्होंने कहा है कि पापड़ खाने से मानव शरीर में एंटीबॉडी तैयार होंगे। देश में अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने ट्वीट किया- बीकानेर के पापड़, भुजिया और रसगुल्ले फेमस हैं। मैं #VocalForLocal की मुहिम का समर्थन करता हूं और आप सभी को अपने क्षेत्र के स्थानीय उत्पादों के बारे में वोकल बनने की चेन तैयार करें ताकि इस मुहिम को आगे बढ़ाया जा सके। पापड़ एंटीबॉडी बनाने में मददगार केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भाभीजी पापड़ आत्मनिर्भर भारत के तहत बाजार में आया है। इसमें वैसे खाद्य पदार्थ हैं जो मानव शरीर में एंटीबॉडी बनाने में मदद कर सकते हैं। यह वायरस से लड़ने में मददगार साबित होंगे। हालांकि, मंत्री ने यह नहीं बताया कि पापड़ कोरोना से लड़ने वाले एंटीबॉडी बनाने में क...

एलएसी पर तनाव कम करने की कोशिश जारी:भारत और चीन जल्द से जल्द सेनाएं पीछे हटाने और शांति बनाने पर राजी, दोनों के मिलिट्री कमांडरों की जल्द बैठक हो सकती है

Image
एलएसी पर तनाव कम करने की कोशिश जारी: भारत और चीन जल्द से जल्द सेनाएं पीछे हटाने और शांति बनाने पर राजी, दोनों के मिलिट्री कमांडरों की जल्द बैठक हो सकती है भारत और चीन के बीच शुक्रवार को डब्ल्यूएमसीसी की 17वीं मीटिंग में कम्प्लीट डिसएंगेजमेंट पर सहमति बनी।- फाइल फोटो दोनों देशों के बीच शुक्रवार को डब्ल्यूएमसीसी की 17वीं मीटिंग हुई इससे पहले चीन के एलएसी पर हथियार जुटाने की बात सामने आई थी भारत और चीन के बीच एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर तनाव कम करने की कोशिश जारी है। दोनों देशों में एक बार फिर से जल्द सेनाएं पीछे हटाने और शांति बनाने पर सहमति बनी है। इसमें तेजी लाने के लिए सीनियर मिलिट्री कमांडरों की जल्द ही एक और बैठक हो सकती है। इससे पहले खबर आई थी चीन पीछे हटने को राजी नहीं है और उसने 40 हजार जवानों की तैनाती भी कर दी है। डब्ल्यूएमसीसी की 17वीं मीटिंग हुई दोनों देशों के बीच शुक्रवार को वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कांसुलेशन एंड कॉर्डिनेशन (डब्ल्यूएमसीसी) की 17वीं मीटिंग में हुई। इस मीटिंग में भारतीय डेलिगेशन की अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की। मीटिंग में दोनों देशों के ब...