TECH and AUTO

टेक / सैमसंग ने लॉन्च की नई फ्रेम टीवी 2020 लाइनअप, साथ में उतारे पर्सनल कंप्यूटर मोड समेत कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस स्मार्ट टीवी

इन्हें अमेजन, फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप से खरीदे जा सकेगा

  • भारत में सैमसंग फ्रेम टीवी 2020 के 50 इंच डिस्प्ले वाले बेस मॉडल की कीमत 74,990 रुपए है
  • स्मार्ट टीवी के एचडी-रेडी और फुल-एचडी मॉडल के 32-इंच स्क्रीन मॉडल की कीमत 14990 रुपए

Jun 16, 2020, 11:41 PM IST

नई दिल्ली. सैमसंग ने फ्रेम टीवी 2020 लाइनअप को भारत में तीन अलग-अलग साइज में लॉन्च कर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी स्मार्ट टीवी रेंज का भी बढ़ाया है, जिसमें 4K UHD, फुल-एचडी और एचडी-रेडी ऑप्शन में 10 मॉडल उतारे गए हैं। नया फ्रेम टीवी 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच मॉडल में उपलब्ध है, सभी सैमसंग की QLED टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं और प्री-लोडेड आर्ट मोड के साथ आते हैं। वहीं दूसरी ओर, नए स्मार्ट टीवी मॉडल्स 32 इंच से 65 इंच तक की स्क्रीन साइज में उपलब्ध हैं। सैमसंग ने अपने नए टीवी मॉडल में क्वांटम प्रोसेसर और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट दिया है। इनकी बिक्री 19 जून से शुरू होगी।

सैमसंग फ्रेम टीवी 2020, नए स्मार्ट टीवी: भारत में कीमत और उपलब्धता

  • भारत में सैमसंग फ्रेम टीवी 2020 के 50 इंच डिस्प्ले वाले बेस मॉडल की कीमत 74,990 रुपए है।
  • 55-इंच मॉडल की कीमत 84990 रुपए और 65 इंच मॉडल की कीमत 1,39,990 रुपए है।
  • नए टीवी मॉडल 10 साल की नो स्क्रीन बर्न-इन वारंटी, एक साल की "कॉम्प्रीहेन्सिव" वारंटी, पैनल पर एक साल की एडिशनल वारंटी के साथ आते हैं।
  • इन्हें फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप से खरीदा जा सकेगा।
  • वहीं नए सैमसंग स्मार्ट टीवी एचडी-रेडी और फुल-एचडी मॉडल के 32-इंच स्क्रीन वाले मॉडल की कीमत 14990 रुपए और 43 इंच मॉडल की कीमत 31990 रुपए है।
  • इसमें 4K UHD स्मार्ट टीवी भी है, जिसके 43 इंच मॉडल की कीमत 36,990 रुपए और 65 इंच मॉडल की कीमत 89,990 रुपए है।
  • ये सभी नए मॉडल एक साल की "कॉम्प्रीहेन्सिव" वारंटी और पैनल पर एक साल की एडिशनल वारंटी के साथ आते हैं।
  • इन्हें अमेज़न, फ्लिपकार्ट और सैमसंग शॉप के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।

सैमसंग फ्रेम टीवी 2020, नए स्मार्ट टीवी: लॉन्चिंग ऑफर

  • लॉन्चिंग ऑफर के तहत सैमसंग फ्रेम टीवी 2020 और नए स्मार्ट टीवी मॉडल पर इस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। ऑफर के तहत बिक्री शुरू होने के पहले 48 घंटों में प्रीपेड ट्रांजेक्शन करने वाले ग्राहकों को 1,500 रुपए तक का कैशबैक दिया जाएगा।
  • इसके अलावा अमेजन के माध्यम से नए सैमसंग स्मार्ट टीवी मॉडल खरीदने वाले SBI क्रेडिट कार्ड धारकों को 1,000 रुपए तक का इंस्टेंट कैशबैक दिया जाएगा। ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI के ऑप्शन भी मिलेंगे।
  • फ्रेम टीवी 2020 लाइनअप में सैमसंग आर्ट स्टोर के लिए तीन महीने की फ्री सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी, जिसकी कीमत 897 रुपए है।
  • फ्रेम टीवी 2020 या स्मार्ट टीवी खरीदने वाले ग्राहक ओवर-द-टॉप (ओटीटी) ऐप पर ऑफर भी दिए जाएंगे, जिनकी कीमत 1,095 रुपए है।
  • ओटीटी ऐप के सब्सक्रिप्शन पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी, जिसमें Eros Now और Zee5 भी शामिल हैं।
  • टीवी के साथ एक साल के लिए गाना प्लस और तीन महीने के लिए एपल म्यूजिक का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

सैमसंग फ्रेम टीवी 2020: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • सैमसंग फ्रेम टीवी 2020 लाइनअप QLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम और HDR 10+ सपोर्ट प्रदान करता है।
  • टीवी सैमसंग के क्वांटम प्रोसेसर 4K से लैस हैं और इसमें आसपास के लाइट के अनुसार स्क्रीन लाइट और कंट्रास एडजस्ट करने के लिए कई सेंसर दिए गए हैं।
  • इसके अलावा आसपास के वातावरण के हिसाब से ऑडियो को बढ़ाने और वॉल्यूम को एडजस्ट करने के लिए एक्टिव वॉयस एम्पलीफायर दिया गया है।
  • सही और उचित मात्रा में साउंड की पहचान कर उसे प्रस्तुत करने के लिए टीवी रियल टाइम सीन एनालिसिस करता है
  • सैमसंग ने दुनिया भर से 1200 से अधिक कलाकृतियों के साथ आर्ट स्टोर प्रदान किया है, जिन्हें आर्ट मोड का उपयोग करके फ्रेम टीवी मॉडल की आइडल स्क्रीन पर लागू किया जा सकता है।
  • फ्रेम टीवी का डिजाइन इसे रेगुलर स्मार्ट टीवी से अलग बनाता है। यह एक फोटो फ्रेम की तरह दिखता है। इसमें कस्टम नो-गैप वॉल माउंट और एक इनविजिबल कनेक्शन भी मिलता है, जिसकी मदद से टीवी को वास्तविक फ्रेम की तरह दीवार पर लटकाया जा सकता है।
  • फ्रेम टीवी मॉडल अमेजन एलेक्सा, बिक्सबी और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट करता है। इसके अलावा SmartThings ऐप और वन रिमोट कंट्रोल के माध्यम से स्मार्ट होम एक्सेस किया जा सकता है।
  • टीवी में AirPlay 2 सपोर्ट भी है, जिससे अपने कंटेंट को सीधे एपल डिवाइस से स्ट्रीम कर सकते हैं। एपल यूजर्स को एपल टीवी ऐप भी मिलता है।
  • सैमसंग का फ्रेम टीवी कई सेंसर से लैस है। यह सेंसर न सिर्फ मोशन डिटेक्ट और आर्ट मोड में एम्बिएंट लाइट ऑन करने में मदद करते हैं बल्कि स्क्रीन ब्राइटनेस को बैलेंस कर कलर टोन एडजस्ट करने जैसे काम भी करते हैं।
  • इसमें मल्टी व्यू सपोर्ट भी मिलता है, जिससे एक ही स्क्रीन पर दो अलग अलग चीजें देखी जा सकती हैं।

सैमसंग स्मार्ट टीवी: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स













टेक / बुधवार को लॉन्च होगी ओप्पो फाइंड X2 स्मार्टफोन सीरीज, लॉन्चिंग से पहले ही सामने आई कीमत

ओप्पो फाइंड X2 और ओप्पो फाइंड X2 प्रो ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं, यह दोनों कंपनी के प्रीमियम हैंडसेट हैं

  • ग्लोबल मार्केट में फाइंड X2 के 12GB+256GB वैरिएंट की कीमत 999 यूरो यानी लगभग 85,900 रु. है
  • फाइंड X2 प्रो के 12GB+512GB वैरिएंट की कीमत 1199 यूरो यानी लगभग 1,67,300 रुपए

दैनिक भास्कर

Jun 16, 2020, 07:22 PM IST

नई दिल्ली. भारत में ओप्पो फाइंड X2 सीरीज़ बुधवार यानी 17 जून को लॉन्च होगी। सीरीज में दो स्मार्टफोन फाइंड X2 और फाइंड X2 प्रो शामिल हैं। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही फाइंड X2 कीमत सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में फाइंड X2 के 12 जीबी रैम और 256 जीबी वैरिएंट की कीमत 60,000 रुपए से 65,000 रुपए के बीच होगी। ग्लोबल मार्केट में फाइंड X2 स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च किया जा चुका है, जहां इसके 12 जीबी + 256 जीबी वैरिएंट की कीमत 999 यूरो यानी लगभग 85,900 रुपए थी। फिलहाल फाइंड X2 प्रो की कीमत अभी तक सामने नहीं आई है
 
ओप्पो फाइंड X2 सीरीज: भारत में संभावित कीमत

  • रिपोर्ट की मुताबिक, भारत में ओप्पो फाइंड X2 के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 60,000 रुपए से 65,000 रुपए तक के बीच होगी। पिछले महीने इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया की लिस्टिंग में भी लीक हुई थी, जहां कीमत 69,990 रुपए के साथ लिस्ट की गई थी।
  • हालांकि ओप्पो फाइंड X2 प्रो की कीमत अभी तक सामने नहीं आई है। यह फोन फाइंड X2 के साथ ही लॉन्च हुआ था, यूरोपीय बाजार में इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट की कीमत 1199 यूरो यानी लगभग 1,67,300 रुपए है। 

 
ओप्पो फाइंड X2 प्रो स्पेसिफिकेशन

  • ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुके फाइंड X2 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7.1 पर काम करता है।
  • इसमें 6.7-इंच क्यूएचडी+ अल्ट्रा विज़न डिस्प्ले शामिल है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ तक टच सैंपलिंग रेट से लैस है।
  • ओप्पो फाइंड X2 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट मिलता है।
  • फोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी IMX689 सेंसर शामिल है। इसके अलावा सेटअप में एक 48-मेगापिक्सल सेंसर और पेरिस्कोप के आकार का 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस
  • सेल्फी के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है।
  • ओप्पो फाइंड X2 प्रो में 4260 एमएएच बैटरी, जो 65W SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है।

 
ओप्पो फाइंड X2 स्पेसिफिकेशन

  • फाइंड X2 प्रो की तरह ही इस स्मार्टफोन में भी एक समान सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले दिया गया है।
  • साथ ही यह स्मार्टफोन भी लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करता है। हालांकि फाइंड X2 प्रो और फाइंड X2 के कैमरा में कुछ अंतर हैं।
  • ओप्पो फाइंड X2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल सोनी IMX586 सेंसर के साथ आता है।
  • इसके साथ ही सेटअप में 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सोनी IMX708 सेंसर और 13-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है
  • फ्रंट में फाइंड X2 प्रो के समान 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • ओप्पो फाइंड X2 में 4,200 एमएएच बैटरी दी गई है, जो प्रो वैरिएंट के समान 65W SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण