कोरोना दुनिया में:मैक्सिको के राष्ट्रपति बोले- मास्क कोरोना से बचाता है, इसका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं; इस देश में 40 हजार से ज्यादा मौतें; दुनिया में अब तक 1.60 करोड़ संक्रमित

कोरोना दुनिया में:मैक्सिको के राष्ट्रपति बोले- मास्क कोरोना से बचाता है, इसका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं; इस देश में 40 हजार से ज्यादा मौतें; दुनिया में अब तक 1.60 करोड़ संक्रमित

मैक्सिको के एक हॉस्पिटल में कोरोना मरीज को भर्ती करते स्वास्थ्यकर्मी। देश में अब तक 3.78 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।
  • दुनियाभर में अब तक 6.43 लाख मौतें हुईं, जबकि 97 लाख से ज्यादा ठीक हुए
  • अमेरिका में 42 लाख से ज्यादा मरीज, अब तक 1.48 लाख लोगों की मौत हुई
  • दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 60 लाख 76 हजार 857 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 98 लाख 21 हजार 896 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 45 हजार 221 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

    मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर ने शनिवार को कहा कि मास्क कोरोना से बचाता है, इसके प्रमाण नहीं हैं। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मास्क न पहनने को लेकर एक रिपोर्टर ने उनसे सवाल किया था कि इससे अन्य लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इस पर राष्ट्रपति ने कहा कि अगर मास्क से बचाव होगा तो वे जरूर पहनेंगे। हालांकि, डब्ल्यूएचओ और हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना से बचाव में मास्क काफी मददगार है।

    उधर, अमेरिका (1,48,979), ब्राजील (85,562) और ब्रिटेन (45,738) के बाद मैक्सिको (42,645) चौथा देश है, जहां सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है। वहीं, यहां 3 लाख 78 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

    10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

    देश

    कितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
    अमेरिका42,82,7521,48,97920,36,769
    ब्राजील23,55,92085,56215,92,281
    भारत13,83,85432,0898,84,659
    रूस8,06,72013,1925,97,140
    द.अफ्रीका4,21,9966,3432,45,771
    पेरू3,75,96117,8432,59,423
    मैक्सिको3,78,28542,6452,42,692
    चिली3,43,5929,0203,16,169
    स्पेन3,19,50128,432उपलब्ध नहीं
    ब्रिटेन2,98,68145,738उपलब्ध नहीं

    24 घंटे में 2.84 लाख से ज्यादा मामले: डब्ल्यूएचओ

    डब्ल्यूएचओ ने शनिवार को कहा कि दुनियाभर में 24 घंटे में संक्रमण के 2 लाख 84 हजार 196 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 9,753 लोगों की जान गई है। 30 अप्रैल के बाद का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौतें पेरू (3876), ब्राजील (1284), अमेरिका (1074), मैक्सिको (790) और भारत (740) में हुईं। इससे पहले 18 जुलाई को सबसे ज्यादा 2 लाख 59 हजार 848 मामले सामने आए थे।

    फ्लोरिडा: 12 हजार नए मामले

    फ्लोरिडा में 24 घंटे में संक्रमण के 12,115 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 124 लोगों की मौत हुई है। महामारी के बाद 10वीं बार एक दिन 100 से ज्यादा लोगों की जान गई है। फ्लोरिडा में अब तक संक्रमण के 4 लाख 9 हजार 585 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 5,777 लोगों की मौ हो चुकी है।

    ब्राजील के राष्ट्रपति की रिपोर्ट निगेटिव

    ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने शनिवार को कहा कि दो हफ्तों तक चले इलाज के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 21 जुलाई को उनकी तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली थी। इससे पहले 14 जुलाई को हुए टेस्ट में भी वे पॉजिटिव मिले थे। बोल्सोनारो ने सात जुलाई को कोरोना के हल्के लक्षण पाए जाने की घोषणा की थी।

    यह फोटो ब्राजील की है। महामारी के समय एक टीचर ने हग किट बनाया है, जिसे पहनकर वे अपने एक छात्र को गले लगा रहे हैं।

    अमेरिका: एक दिन में 73 हजार से ज्यादा केस मिले

    अमेरिका में शुक्रवार को 73 हजार 715 नए मामले सामने और 1130 मौतें हुईं। यहां न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां न्यूजर्सी के लॉन्ग बीच आईलैंड पर 23 लाइफगार्ड संक्रमित मिले हैं। आइलैंड के हेल्थ डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डेनियला क्रुपिंस्की ने इसकी जानकारी दी। मिसीसिपी राज्य के गवर्नर ने बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्त पाबंदियां लागू करने का ऐलान किया है।

    ऑस्ट्रेलिया: 300 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

    ऑस्ट्रेलिया में 300 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं। ये सभी यहां के विक्टोरिया राज्य के अस्पताल में काम करते थे। विक्टोरिया के प्रिमियर डेनियल एंड्रूज ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 4 हजार मरीज हैं। इनमें से 313 स्वास्थ्यकर्मी हैं।

    ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में शुक्रवार को एक अस्पताल से बाहर निकलता एक स्वास्थ्यकर्मी। यहां पिछले महीने से नए मामले तेजी से बढ़े हैं।

    अमेरिका: ट्रम्प ने दवा सस्ती करने का आदेश दिया

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को चार एग्जीक्यूटिव आर्डर साइन किए। इनमें दवाओं की कीमत कम करने और इलाज के खर्च को किफायती बनाने से जुड़े आदेश शामिल थे। इससे अमेरिका के कई राज्यों को कनाडा से सस्ती दवाएं मंगाने में मदद मिलेगी। ट्रम्प के नए आदेशों से इंसुलिन जैसी दवाएं मरीजों को कम दामों पर मिल सकेंगी। दवाओं से जुड़े यह नए आदेश शनिवार से लागू हो जाएंगे। इन आदेशों पर चर्चा के लिए ट्रम्प 28 जुलाई को दवा कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

    अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित एक इमिग्रेशन सेंटर पर गुरुवार को पहुंचे लोग मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आए।

    दक्षिण कोरिया: मार्च के बाद सबसे ज्यादा मामले

    दक्षिण कोरिया में मार्च के बाद पहली बार सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोरिया सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (केसीडीसी) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। शुक्रवार को यहां 86 नए मामले सामने आए। इनमें से 27 में डोमेस्टिक इंफेक्शन था। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि विदेश से पहुंचने वाले लोगों के पॉजिटिव मिलने पर संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। दूसरे देशों से लौटने वाले सभी लोगों की टेस्टिंग की जा रही है।

    फ्रांस: लोगों से कैटालोनिया न जाने की अपील

    फ्रांस सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे कैटालोनिया इलाके न जाएं। प्रधानमंत्री ज्यां कास्ते ने कहा कि सरकार स्पेन से लगी सीमा पर निगरानी बढ़ा रही है। बॉर्डर से संक्रमितों के देश में आने पर संक्रमण बढ़ने का खतरा है। खासतौर देश के उत्तर-पूर्वी बॉर्डर पर सरकार की नजर हैं। देश में पिछले 15 दिन में 16 हजार 410 मामले सामने आए हैं। इनमें से ज्यादातर इसी इलाके में मिले थे। फ्रांस ने बीते दिनों देश में सभी इंडोर प्लेस पर मास्क जरूरी किया है।

    फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टावर के पास मास्क पहनकर टहलते लोग। यहां सरकार ने सभी सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना जरूरी कर दिया है।

    पाकिस्तान: 103 साल का संक्रमित ठीक हुआ

    पाकिस्तान में एक 103 साल के संक्रमित बुजुर्ग ने महामारी को हराया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बुजुर्ग का नाम अजीज अब्दुल अलीम है। वे देश के उत्तरी जिले चित्राला के रहने वाले हैं। अजीज को बीते महीने के आखिर में पॉजिटिव पाया गया था। ठीक होने के बाद इसी हफ्ते उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। देश में अब तक 2 लाख 70 हजार 400 संक्रमित मिले हैं और 5763 मौतें हुई हैं।

    पाकिस्तान के कराची स्थित एक टेस्टिंग सेंटर पर 17 जुलाई को लोगों का स्वैब सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।

    इंडोनेशिया: राष्ट्रपति विडोडो की रिपोर्ट निगेटिव
    इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनके सेक्रेटरी हेरू बुडी हर्टोनो ने शनिवार को कहा- भगवान का शुक्र है। राष्ट्रपति स्वस्थ हैं। विडोडो ने गुरुवार को सोलो सिटी के मेयर एचमंड पुर्नोमो से मुलाकात की थी। एचमंड बाद में संक्रमित मिले थे। इसके बाद राष्ट्रपति विडोडो ने शुक्रवार को अपना टेस्ट कराया था। उनके सभी स्टाफ का भी टेस्ट किया गया था।

    ब्रिटेन: 5 देशों के लोगों को क्वारैंटाइन में राहत
    ब्रिटेन ने शुक्रवार को नया ट्रेवल गाइडलाइन जारी किया। नए नियम के मुताबिक पांच देशों से ब्रिटेन आने वाले लोगों को 14 दिन तक क्वारैंटाइन में रहने की जरूरत नहीं होगी। इन देशों में इस्तोनिया, लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवानिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडा इन शामिल हैं। इससे पहले बीते हफ्ते ब्रिटेन सरकार ने 74 ऐसे देशों का लिस्ट जारी किया था, जिन्हें ऐसी राहत दी गई थी। यहां मार्च में इंटरनेशनल ट्रेवल करके आने वाले लोगों के लिए 14 दिनों का क्वारैंटाइन जरूरी किया गया था।

    नॉर्वे: स्पेन से आने वाले 10 दिन के लिए क्वारैंटाइन होंगे

    नॉर्वे ने शुक्रवार को यात्रा पाबंदियों से जुड़ी नए गाइडलाइन्स जारी की। नए नियमों के मुताबिक, स्पेन से पहुंचने वाले लोगों के लिए 10 दिन का क्वारैंटाइन जरूरी होगा। हालांकि, स्वीडन से आने वालों पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं होगी। देश में अब तक 9 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। यहां 255 मौतें हुई हैं और 8674 लोग ठीक भी हुए हैं। नॉर्वे ने संक्रमण के खतरे को देखते हुए सभी एयरपोर्ट पर लोगों के लिए टेस्टिंग जरूरी की है।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण