राजस्थान: अनलॉक-1 का 15वां दिन

राजस्थान: अनलॉक-1 का 15वां दिन / 287 नए केस सामने आए, 219 लोग रिकवर और 277 डिस्चार्ज हुए; राज्य में 300 के पार हुआ मौत का आंकड़ा

तस्वीर जयपुर की है। यहां जयपुर में आने जाने वालों को रोक कर फार्म भरा सैम्पल लिए जा रहे हैं।तस्वीर जयपुर की है। यहां जयपुर में आने जाने वालों को रोक कर फार्म भरा सैम्पल लिए जा रहे हैं।

  • राज्य में अब तक कुल 5 लाख 98 हजार से ज्यादा सैंपल जांचे गए, इनमें कुल 12,772 पॉजिटव मिले
  • सरकार का ऐलान- पड़ोसी राज्य भी राजस्थान में रोज 5 हजार तक कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं

दैनिक भास्कर

Jun 15, 2020, 09:20 PM IST

जयपुर. राजस्थान में सोमवार को कोरोना के 287 नए मामले सामने आए। इनमें पाली में 46, जयपुर में 41, अलवर में 38, धौलपुर में 33, जोधपुर में 20, सीकर में 19, झुंझुनू में 18, सिरोही और बाड़मेर में 10-10, जालौर में 9, हनुमानगढ़ में 7,  श्रीगंगानगर में 6, सवाई माधोपुर में 5, कोटा और चूरू में 3-3, अजमेर में 5, नागौर, करौली, बीकानेर, भीलवाड़ा और भरतपुर में 2-2, बूंदी, दौसा, टोंक और उदयपुर में 1-1 संक्रमित मिला।

इसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 12981 पहुंच गया। वहीं, 9 व्यक्तियों की मौत हो गई। इनमें जयपुर में 4, राज्य के बाहर से आए 3, भरतपुर और उदयपुर में 1-1 संक्रमित मरीज की मौत हुई। इसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 301 पहुंच गया। राहत की बात यह रही की सोमवार को कोरोना से 219 मरीज रिकवर हुए। 277 को डिस्चार्ज किया गया। राज्य में कुल 2895 एक्टिव केस बचे हैं। यानी कुल संक्रमितों का यह सिर्फ 22 प्रतिशत है।

जिला अस्पतालों में पाइपलाइन से ऑक्सीजन सप्लाई
कोरोना संकट के बीच राजस्थान अपने पड़ोसी राज्यों के कोरोना मरीजों की जांच के लिए आगे आया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को ऐलान किया कि महामारी के इस काल में जरूरत होने पर पड़ोसी राज्य यूपी, दिल्ली, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और गुजरात रोज 5 हजार टेस्ट तक राजस्थान में करवा सकेंगे। सीएम ने यह भी ऐलान किया कि अब प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में जुलाई अंत तक सिलेंडर के बजाय पाइप लाइन के जरिए मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई होगी। 

कोटा में लॉकडॉउन में छूट के बाद सबसे ज्यादा भीड़ राशन की दुकानों पर हो रही है। यहां आने वाले लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियम नहीं मान रहे हैं।


जयपुर: कोरोना सैंपल की 6 दिन में न रिपोर्ट आई, ना कोई सूचना
जयपुर में कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पांच से छह दिन तक भी नहीं मिलने से लोगों को न केवल परेशानी हो रही है, बल्कि भय का माहौल है। ऐसा ही एक मामला आया है महावीर नगर का। यहां दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन के पास यूनिक सांगी अपार्टमेंट में एक परिवार के दो लोग पॉजिटिव आए। चिकित्सा विभाग की टीम आई और 11 जून को सुबह करीब 10 बजे 9 लोगों के सैंपल ले गई। परिजन ने भी सावधानी रखी और घर के ही अंदर रहे। महज 8 घंटे में रिपोर्ट देने का दम भरने वाले विभाग ने दो दिन तक रिपोर्ट नहीं बताई तो परिजन परेशान हो गए। 14 जून को परिजनों ने एप्रोच लगाकर रिपोर्ट पूछी तो उन्हें फोन पर ही निगेटिव होने की जानकारी दी गई। अभी तक विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ऐसे में सोसायटी में निकलने से पहले उनसे रिपोर्ट मांगी जा रही है और वे दे नहीं पा रहे हैं।

जोधपुर: ट्रेन में ड्यूटी करता रहा टीटीई, रिपोर्ट पॉजिटिव आई
अनलॉक-1 के साथ ही रेलवे ने ट्रेनें शुरू कर दी हैं। यात्रियों को कोराेना संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन भी बना दी है। लेकिन इसके उलट हो रहा है। जोधपुर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन में ड्यूटी कर रहा एक टीटीई संक्रमित निकल गया। वह सैंपल देकर ड्यूटी करता रहा। अब उसे बोरानाडा केयर सेंटर में भर्ती किया गया है तो उसके पांच साथी टीटीई को जयपुर में क्वारेंटाइन किया गया है। 

अजमेर: रेल मंडल में 85 आइसोलेशन कोच तैयार
देश में कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या के बाद रेलवे की ओर से आइसोलेशन कोच तैयार किए गए हैं। अजमेर रेल मंडल की ओर से करीब सवा महीने पहले ही अजमेर कोचिंग डिपो और उदयपुर में 85 आइसोलेशन कोच तैयार किए थे। फिलहाल यह तैयार खड़े हैं, राज्य सरकार ने रेलवे बोर्ड को इनके उपयोग के बारे में मांग नहीं की है। केंद्र सरकार ने कोरोना की आने वाले दिनों में खराब स्थिति से निपटने के लिए देशभर में 5 हजार आइसोलेशन कोच तैयार करवाए थे, ताकि जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग किया जा सके। 

तस्वीर जोधपुर की है। यहां शादी में दूल्हा-दुल्हन की भी थर्मल स्क्रीनिंग की गई।

राजस्थान: सभी 33 जिलों में पहुंचा संक्रमण

  • प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2575 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2248 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1000, पाली में 809, उदयपुर में 604, कोटा में 548, नागौर में 554, डूंगरपुर में 388, अजमेर में 429, झालावाड़ में 342, सीकर में 395, चित्तौड़गढ़ में 201, सिरोही में 308, टोंक में 181, जालौर में 202, भीलवाड़ा में 192, राजसमंद में 166, झुंझुनूं में 236, चूरू में 192, बीकानेर में 132, जैसलमेर में 95 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 143, मरीज मिले हैं।
  • अलवर में 300, धौलपुर में 187, दौसा में 88, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 63, करौली में 44, हनुमानगढ़ में 43, प्रतापगढ़ में 14 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 26, बूंदी में 10 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 64 लोग पॉजिटिव मिले।
  • राजस्थान में कोरोना से अब तक 301 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 137 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 27, कोटा में 18, भरतपुर में 18, अजमेर में 12, नागौर में 8, पाली में 8, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, बारां और सिरोही में 4-4, भीलवाड़ा और करौली में 3-3, उदयपुर, दौसा, बांसवाड़ा, जालौर और अलवर में 2-2, गंगानगर, धौलपुर, झुंझुनू, राजसमंद, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 21 व्यक्ति की भी मौत हुई है।
  • 2895 एक्टिव केस: राज्य में अब तक कुल 6 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे गए हैं। इनमें अब तक कुल 12981 पॉजिटव मिले हैं। वहीं, 9785 लोग रिकवर हो चुके। जिसमें से 9562 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 2895 एक्टिव केस ही बचे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण