देश में कोरोना से 12,604 मौतें

देश में कोरोना से 12,604 मौतें / एक दिन में 342 संक्रमितों की जान गई, 10 दिन में पहली बार महाराष्ट्र में मौतों की संख्या कम हुई, तमिलनाडु में 49 मरीजों ने दम तोड़ा

Mumai Delhi (India) Coronavirus Update | Corona Virus (COVID 19) India Death Toll Day Wise Details and Information Latest Updates; Mumai Delhi Tamil Nadu Gujarat Maharashtra

  • पिछले दस दिनों से महाराष्ट्र में हर रोज 120 से ज्यादा लोगों की जान जा रही थी
  • तमिलनाडु देश का तीसरा प्रदेश बना, जहां हर रोज सबसे ज्यादा मौतें हो रहीं
  • यूपी में 23 लोगों ने जान गंवाई, बिहार में पहली बार एक साथ 5 लोगों ने दम तोड़ा

दैनिक भास्कर

Jun 19, 2020, 01:28 AM IST

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण के चलते देश में मरने वालों की संख्या 12,604 हो गई है। गुरुवार को 342 संक्रमितों की जान चली गई। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के 100 लोग थे। हालांकि, राहत की बात है कि पिछले दस दिन में पहली बार यहां मरने वालों की संख्या में कमी आई है। इसके पहले यहां हर दिन 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही थी।

तमिलनाडु में हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। यहां गुरुवार को भी 49 लोगों की जान चली गई। एक हफ्ते से लगातार राज्य में 45 से ज्यादा संक्रमित दम तोड़ रहे हैं। गुजरात में 31 लोगों की मौत हुई। यहां मरने वालों की संख्या अब 1592 हो गई है। वहीं, दिल्ली में 65 लोगों ने दम तोड़ा।

यूपी में 23 की मौत, राजस्थान में 17 ने जान गंवाई
उत्तर प्रदेश में भी लगातार मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में यहां 23 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में 17 संक्रमितों ने दम तोड़ा। उधर, पश्चिम बंगाल में 12, कर्नाटक में 12, जम्मू कश्मीर में 7, बिहार और पंजाब में 5-5, मध्य प्रदेश और हरियाणा में 4-4, तेलंगाना में 3, आंध्र प्रदेश में 2 की मौत हुई। असम, केरल, झारखंड में एक संक्रमित ने दम तोड़ा। 

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें                            
महाराष्ट्र                              5,751
दिल्ली 1,969
गुजरात1,592
तमिलनाडु625
पश्चिम बंगाल518
मध्य प्रदेश486
उत्तर प्रदेश488
राजस्थान330
तेलंगाना195
हरियाणा134
कर्नाटक114
आंध्र प्रदेश92
पंजाब83
जम्मू कश्मीर71
बिहार44
उत्तराखंड26
केरल22
झारखंड11
छत्तीसगढ़09
असम09
हिमाचल प्रदेश07
चंडीगढ़06
पुडुचेरी05
मेघालय01
लद्दाख01
त्रिपुरा01
कुल12,539

22 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई                          3,244  
अहमदाबाद1,253
धुले494
ठाणे642
पुणे610
चेन्नई458
कोलकाता308
इंदौर182
जयपुर139
सांगली135
औरंगाबाद168
सोलापुर184
सतारा 104
सूरत106
नार्थ 24 परगना77
रायगढ़86
पालघर82
भोपाल73
उज्जैन 67
हावड़ा66
आगरा72
मेरठ77

16 जून को 2004 मौतें हुई थीं

तारीख               

मौतें           
10 जून 387
11 जून396
12 जून388
13 जून311
14 जून321
15 जून396
16 जून2004
17 जून

325

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण