देश में कोरोना से 14,015 मौतें

देश में कोरोना से 14,015 मौतें / एक दिन में 312 लोगों की मौत; महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 6,283 हुआ, दिल्ली में अब तक 2,233 संक्रमितों ने दम तोड़ा

Corona Virus Latest Updates; Coronavirus death toll; Mumai Delhi Tamil Nadu Gujarat Maharashtra Mumai Delhi Punjab haryana Uttar Pradesh Telangana Jammu Kashmir

  • सोमवार को महाराष्ट्र में 66 मरीजों की मौत हुई, एक जून को 76, सात जून को 91 और 20 जून को 90 लोगों की मौत हुई थी
  • रविवार को 426 संक्रमितों ने दम तोड़ा था, देश की राजधानी दिल्ली में 58, तमिलनाडु में 37 लोगों की जान गई थी
  • गोवा में कोरोना से हुई पहली मौत, यहां अब तक 864 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं

दैनिक भास्कर

Jun 23, 2020, 12:48 AM IST

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण के चलते देश में मरने वालों की संख्या सोमवार को 14,015 हो गई है। एक दिन में 312 लोगों की जान चली गई। राहत की बात है कि पिछले 22 दिनों में पहली बार महाराष्ट्र में एक दिन में 70 से कम लोगों की जान गई है। सोमवार को यहां 66 लोगों ने दम तोड़ा। इसके पहले सबसे कम एक जून को 76, सात जून को 91 और 20 जून को 90 लोगों की मौत हुई थी।

उधर, पंजाब देश का 13वां राज्य बन गया है जहां 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों का आंकड़ा 101 हो गया है। गोवा में कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई। यहां संक्रमितों की संख्या अब 864 हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 58 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। तमिलनाडु में 37 लोगों की मौत हुई। गुजरात में 21 मरीजों ने जान गंवाई। इसके पहले रविवार को 426 लोगों की मौत हुई थी।

सोमवार को इन राज्यों में भी हुई मौतें 
सोमवार को 163 लोगों ने जान गंवाई। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और गोवा के अलावा उत्तर प्रदेश में 19, पश्चिम बंगाल में 14, हरियाणा में 9, तेलंगाना और राजस्थान में 7-7, मध्य प्रदेश में 6, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 5-5, जम्मू कश्मीर में 3, ओडिशा और पंजाब में 2-2, छत्तीसगढ़,उत्तराखंड, बिहार में 1-1 मौतें हुईं। 

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें                            
महाराष्ट्र                              6,283
दिल्ली 2,233
गुजरात1,685
तमिलनाडु794
पश्चिम बंगाल569
मध्य प्रदेश521
उत्तर प्रदेश569
राजस्थान356
तेलंगाना217
हरियाणा169
कर्नाटक142
आंध्र प्रदेश111
पंजाब101
जम्मू कश्मीर85
बिहार52
उत्तराखंड28
केरल22
ओडिशा21
झारखंड11
छत्तीसगढ़12
असम09
हिमाचल प्रदेश07
चंडीगढ़06
पुडुचेरी07
मेघालय01
लद्दाख01
त्रिपुरा01
गोवा01
कुल

14,015

07 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई                          3,737 
अहमदाबाद1,312
ठाणे732
पुणे612
चेन्नई620
कोलकाता336

16 जून को 2004 मौतें हुई थीं

तारीख               

मौतें           
10 जून 387
11 जून396
12 जून388
13 जून311
14 जून321
15 जून396
16 जून2004
17 जून

325

18 जून342
19 जून365
20 जून

377

21 जून426

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण