16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या,

एक और सुसाइड / 16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या, जान देने से पहले एक डांस वीडियो भी अपलोड किया था

फोटो वीडियो सिया कक्कड़ के इंस्टाग्राम पेज से साभार

दैनिक भास्कर

Jun 25, 2020, 05:37 PM IST

सितारों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद 16 साल के टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने आत्महत्या कर ली। जाने देने के कुछ घंटे पहले उन्होंने अपना एक डांस वीडियो भी अपलोड किया था। सिया के मैनेजर अर्जुन सरीन के अनुसार मौत से पहले एक वीडियो एल्बम करने को लेकर सिया से बात हुई थी। उस वक्त वह किसी तरह के डिप्रेशन में नहीं लग रही थी।

फांसी लगाकर दी जान 

सिया के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार उन्होंने फांसी लगाकर जान दी है। सिया दिल्ली के प्रीत विहार इलाके की रहने वाली थीं, जहां उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। सिया के टिकटॉक पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं करीब 1 लाख फैंस इंस्टाग्राम पर सिया को फॉलो करते हैं।

विरल ने शेयर की खबर

पैपराजी विरल भयानी ने सिया की मौत की खबर शेयर की है। सिया ने आत्महत्या करने से पहले शाम करीब 4-5 बजे अपना एक लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था।जिसमें वे बोहेमिया के 'शराबी तेरी ओर' गाने पर डांस कर रही थीं। सिया ने यह वीडियो 5 दिन पहले बनाया था। इसके बाद देर रात सिया ने सुसाइड कर लिया। 

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण