एक दिन में रिकॉर्ड 16868 मरीज

कोरोना देश में LIVE / एक दिन में रिकॉर्ड 16868 मरीज बढ़े, अब तक 4.72 लाख केस; पिछले हफ्ते संक्रमितों की ग्रोथ रेट सबसे ज्यादा तेलंगाना में रही

Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today

  • देश में अब तक 14 हजार 907 संक्रमितों की मौत, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6739 की जान गई
  • बुधवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3890 संक्रमित मिले, दिल्ली में 3788 लोग पॉजिटिव पाए गए

दैनिक भास्कर

Jun 25, 2020, 08:20 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 72 हजार 870 हो गई। पिछले हफ्ते यानी 18 से 24 जून तक संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा तेलंगाना में बढ़ी। यहां ग्रोथ रेट 12% रही। जबकि देश के सबसे ज्यादा टॉप टेन संक्रमित राज्यों में यह राज्य 10वें नंबर पर है। दूसरे नंबर पर दिल्ली और तीसरे नंबर पर दो राज्य तमिलनाडु और हरियाणा हैं। यहां रोजाना औसतन 5% की दर से मरीज बढ़े। महाराष्ट्र में मरीजों का ग्रोथ रेट औसतन 3% रहा।

बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 16 हजार 753 केस बढ़े। यह अब तक सबसे ज्यादा है। इससे पहले 20 जून को 15 हजार 918 संक्रमित मिले थे। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3890 संक्रमितों की पुष्टि हुई। दिल्ली में 3788 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं, अब यहां 70 हजार 390 मरीज हो गए हैं, जो मुंबई से 2 हजार ज्यादा हैं। राहत की बात है कि देश में कोरोना का रिकवरी रेट 6% बढ़कर 56.38% हो गया। 

5 दिन, जब देश में सबसे ज्यादा मामले बढ़े 

तारीखकेस
24 जून16753
23 जून15600
21 जून15150
20 जून 15918
19 जून14740

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: शिवराज सरकार एक जुलाई से राज्य में 'किल कोरोना अभियान' शुरू करेगी। इस अभियान के तहत हर घर का सर्वे किया जाएगा। इस बीच भोपाल में बुधवार को 187 केस सामने आए। वहीं, राजभवन में 8 और पॉजिटिव मिले। यहां पर लगातार 3 दिन से संक्रमित मिल रहे हैं। राजभवन में अब तक 24 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या अब 12448 हो गई है।

यह फोटो ग्वालियर की है। यहां की फैक्ट्री में सैंपलिंग के दौरान मेडिकल स्टाफ का एक सदस्य अनूप तेज गर्मी की वजह से बेहोश हो गया। उसकी तबीयत बिगड़ गई। टीम के अन्य सदस्यों ने बताया कि पिछले 6 घंटों से हम पीपीई किट में सैंपल ले रहे थे।

बिहार: बिहार में पिछले 24 घंटों में 223 मामले आए। सिवान में सबसे ज्यादा 39, पटना 20, बेगुसराय में 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में अब तक 8,273 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 55 लोगों की मौत हो चुकी है। 6,106 मरीज ठीक भी हुए हैं।
महाराष्ट्र: यहां बुधवार को रिकॉर्ड 3889 मरीज मिले। इनमें 1118 मरीज मुंबई और 1374 मरीज ठाणे से मिले। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या अब 1 लाख 42 हजार 899 हो गई है। उधर, मुंबई के वाशी में एरिक और मर्लिन ने अपनी शादी के मौके पर एक क्वारैंटाइन सेंटर को 50 बेड दिए। महाराष्ट्र पुलिस में 48 घंटों में कोरोना से दो मौतें हुईं। वहीं, 185 केस सामने आए।

मुंबई का धारावी इलाका कुछ समय पहले हॉट स्पॉट था। लेकिन अब यहां संक्रमणों की संख्या में गिरावट आ रही है। मंगलवार 5 और बुधवार 6 केस मिले। अब तक यहां 2189 केस मिल चुके हैं। फिलहाल यहां टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं और सैंपल ले रही हैं।  

उत्तरप्रदेश: राज्य में बुधवार को 664 केस मिले। गाजियाबाद में सबसे ज्यादा 113 लोग संक्रमित पाए गए। गौतमबुद्ध नगर में 94, लखनऊ में 62, कानपुर में 27 मरीज मिले। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 19,557 हो गई है। राज्य में मंगलवार को 576 नए मरीज मिले थे।
राजस्थान: राज्य में बुधवार को 382 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जयपुर में सबसे ज्यादा 100, भरतपुर में 56, धौलपुर में 75 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16,009 पहुंच गया। वहीं, 10 लोगों की मौत हो गई। कुल मौत का आंकड़ा 375 पहुंच गया है।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण