कई कंपनियां बेहद कम कीमत में दे रहीं 1 लाख रु. तक का बीमा कवर

काम की बात / कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए ICICI लोम्बार्ड और Clinikk सहित कई कंपनियां बेहद कम कीमत में दे रहीं 1 लाख रु. तक का बीमा कवर

कई कंपनियों ने कोरोना को देखते हुए ऐसे प्लान लॉन्च किए हैं जिसमें आपको बहुत कम पैसों में अच्छा खासा कवर मिल जाएगा

  • आईसीआईसीआई लोम्बार्ड 149 में 25 हजार रुपए का कवर दे रहा है
  • बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस 156 रुपए में 50 हजार का कवर दे रहा

दैनिक भास्कर

Jun 25, 2020, 07:09 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना तेजी से फैल रहा है। इससे निपटने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस एक जरूरी हथियार बन गया है। यह आपको विपरीत समय में वित्तीय सुरक्षा देता है। अगर आपने अभी तक इंश्योरेंस कवर नहीं लिया है तो आप ऐसा कवर ले सकते हैं जो कोरोना से संक्रमित होने पर आपके इलाज का खर्च उठाए। कई कंपनियों ने कोरोना को देखते हुए ऐसे प्लान लॉन्च किए हैं जिसमें आपको बहुत कम पैसों में अच्छा खासा कवर मिल जाएगा। हम आपको इन इंश्योरेंस प्लान के बारे में बता रहे हैं।


ICICI लोम्बार्ड दे रहा 149 में 25 हजार रुपए का कवर
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड कोरोनावायरस (कोविड-19) से निपटने के लिए नई इंश्योरेंस पॉलिसी लेकर आया है। इस पॉलिसी को ग्रुप इंश्योरेंस मोड में लॉन्च किया गया है। इस पॉलिसी के तहत इंश्योरेंस कंपनी किसी भी सरकारी ऑथराइज्ड सेंटर पर कोरोनावायरस टेस्ट के पॉजिटिव आने पर पूरी राशि का भुगतान करेगी। बीमा की राशि पॉलिसी की अवधि के दौरान बीमारी के पता चलने पर एकमुश्त दी जाएगी। हालांकि, इसमें 14 दिन का शुरूआती वेटिंग पीरियड रहेगा। इस पॉलिसी का टेन्योर 1 साल तय किया गया है। लोम्बार्ड के कोविड-19 प्रोटेक्शन कवर में बीमा राशि 25 हजार रुपए है वहीं इसकर प्रीमियम 149 रुपए है। इस प्लान में चैट के जरिए हेल्थ असिस्टेंस और वर्चुअल असिस्टेंस, एमबुलेंस असिस्टेंस और टेलिकंसल्टेशन का ऑफर शामिल है। यह पॉलिसी बेनेफिट्स 18 से 75 साल की उम्र के बीच के लोगों को मिलेंगे।


156 रुपए में मिल रही कोरोना के लिए बीमा पॉलिसी
डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे (PhonePe) ने बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के सहयोग से कोरोना केयर नामक एक इंश्योरेंस पॉलिसी शुरू की है। कोरोना केयर इंश्योरेंस पॉलिसी की कीमत 156 रुपए है और इसमें कोरोनावायरस संक्रमित लोगों को 50 हजार रुपए का बीमा कवर मिलेगा। इस बीमा कवर का लाभ 55 साल से कम उम्र के लोग ही ले सकते हैं। ये बीमा कवर कोरोनावायरस का इलाज करने वाले किसी भी अस्पताल में मान्य है। इतना ही नहीं इसमें प्री-हॉस्पिटलाइजेशन और पोस्ट-केयर मेडिकल ट्रीटमेंट पर होने वाले एक महीने के खर्चें भी शामिल हैं। कोरोना केयर पॉलिसी को घर बैठे अपने मोबाइल के जरिए खरीद सकते हैं। इसके लिए किसी मेडिकल टेस्ट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।


Clinikk ने भी लॉन्च किया कोरोनावायरस के लिए खास प्लान
Clinikk ने कोरोनावायरस के इजाल को कवर करने के लिए नया प्लान लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इस प्लान को ग्राहकों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की 360 डिग्री कवरेज देने के लिए तैयार किया गया है। नए इंश्योरेंस प्लान की शुरुआत सालाना 499 रुपए से है। कोरोना वायरस सपोर्ट प्लान में प्राथमिक देखभाल और वित्तीय सुरक्षा दोनों शामिल है। ग्राहक को पूरा इलाज मिलता है जिसमें डॉक्टर के साथ कंसल्टेशन, 24×7 डॉक्टर की सहायता और कोरोना वायरस से जुड़े अस्पताल में भर्ती होने के किसी भी खर्च पर 1 लाख रुपए का बीमा कवर शामिल है। इस प्लान को कुछ ही स्टेप्स में clinikk.com पर खरीदा जा सकता है।


आयुष्मान भारत-पीएम जन आरोग्य योजना के तहत भी मिलेगा इलाज
आयुष्मान भारत-पीएम जन आरोग्य योजना के तहत आपको मुफ्त इलाज तो मिलेगा ही साथ ही प्राइवेट लैब्स और हॉस्पिटल में होने वाला कोरोना टेस्ट भी इस योजना के तहत किया जाएगा। यानी इस योजना के लाभार्थियों का इलाज और टेस्ट फ्री हो जाएगा। सरकारी अस्पतालों में इसकी टेस्टिंग और इलाज पहले से ही फ्री है। करीब 50 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण