सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मार गिराए; बडगाम में आतंकियों के 5 सहयोगी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर / बारामूला के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मार गिराए; बडगाम में आतंकियों के 5 सहयोगी गिरफ्तार

यह फोटो एनकाउंटर वाले इलाके की है, आतंकियों के छिपे होने के इनपुट पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।यह फोटो एनकाउंटर वाले इलाके की है, आतंकियों के छिपे होने के इनपुट पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

  • सिक्योरिटी फोर्सेज ने सरेंडर का मौका दिया, लेकिन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी
  • 23 जून को पुलवामा के बंदजू इलाके में हुए एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए थे

दैनिक भास्कर

Jun 25, 2020, 08:27 AM IST

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। एनकाउंटर जारी है। सोपोर के हर्दशिवा इलाके में आतंकियों के छिपे होने के इनपुट पर सिक्योरिटी फोर्सेज ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। आतंकियों को सरेंडर करने का मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

जम्मू-कश्मीर में इस महीने यह चौदहवां एनकाउंटर है। अब तक 43 आतंकी मारे जा चुके हैं। दो दिन पहले पुलवामा में हुए एनकाउंटर में 2 आतंकी मारे गए थे।

25 दिन में 43 आतंकी ढेर

तारीखजगहआतंकी मारे गए
1 जूननौशेरा3
2 जूनत्राल (पुलवामा)2
3 जूनकंगन (पुलवामा)3
5 जूनकालाकोट (राजौरी)1
7 जूनरेबन (शोपियां)5
8 जूनपिंजोरा (शोपियां)4
10 जूनसुगू (शोपियां)5
13 जूननिपोरा (कुलगाम)2
16 जूनतुर्कवंगम (शोपियां)3
18-19 जूनअवंतीपोरा और शोपियां8
21 जूनशोपियां3
23 जूनबंदजू (पुलवामा)2
25 जूनसोपोर (बारामूला)2
 कुल 43

4 महीने में 4 आतंकी संगठनों के सरगना ढेर
पिछले रविवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन और इस्लामिक स्टेट के तीन आतंकियों को मार गिराया था। इनमें से एक हिजबुल का सरगना था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि 4 महीने में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन और अंसार गजवत-उल हिंद के सरगना मारे जा चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण