एक दिन में रिकॉर्ड 20 हजार से ज्यादा मामले बढ़े,

कोरोना देश में / एक दिन में रिकॉर्ड 20 हजार से ज्यादा मामले बढ़े, दिल्ली 80 हजार मरीजों के साथ दूसरा सबसे संक्रमित प्रदेश; देश में अब तक 5.29 लाख केस

दिल्ली में शनिवार से सेरोलॉजिकल सर्वे शुरू हुआ। इसके तहत 20 हजार सैंपल लिए जाएंगे। सेरोलॉजिकल एक एंटीबॉडी टेस्ट है।दिल्ली में शनिवार से सेरोलॉजिकल सर्वे शुरू हुआ। इसके तहत 20 हजार सैंपल लिए जाएंगे। सेरोलॉजिकल एक एंटीबॉडी टेस्ट है।

  • देश में कोरोना से अब तक 16 हजार 103 संक्रमितों की मौत, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7273 की जान गई
  • देश में शनिवार तक 3 लाख 10 हजार 146 कोरोना मरीज ठीक हो गए, रिकवरी रेट 58% से ज्यादा हुआ
  • बेंगलुरु में हर रविवार टोटल लॉकडाउन रहेगा, गुवाहाटी में भी 27 जून से 14 दिन के लिए लॉकडाउन शुरू होगा

दैनिक भास्कर

Jun 28, 2020, 03:11 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 29 हजार 577 हो गई। शनिवार को 20 हजार 132 नए कोरोना मरीज मिले। यह एक दिन में मिले मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके अलावा 14 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए। इससे पहले बीते दो दिन लगातार 18 हजार से ज्यादा मरीज मिले थे। दिल्ली 80 हजार कोरोना संक्रमितों के साथ राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गई। हालांकि, राहत की बात ये है कि अब तक 3 लाख से ज्यादा संक्रमित स्वस्थ हो गए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

पहले ही अनलॉक में फिर लॉकडाउन होने लगा

  • कर्नाटक के बेंगलुरु में अब हर रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा। नाइट कर्फ्यू भी एक घंटा पहले 8 बजे से शुरू होगा। बाहर से आए लोगों को 14 दिन होम क्वारैंटाइन में रहना होगा। लेकिन महाराष्ट्र से लौटने पर 7 दिन अनिवार्य रूप से क्वारैंटाइन सेंटर में रहना पड़ेगा।
  • तमिलनाडु के मदुरै में भी 27 से 29 जून तक टोटल लॉकडाउन रहेगा। मदुरै जिला कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
  • असम की राजधानी गुवाहाटी में 27 जून से 14 दिन के लिए टोटल लॉकडाउन शुरू होगा। सरकार ने इसके आदेश जारी किए। इस बार नियम पहले से ज्यादा सख्त होंगे। राज्य में एसपी और अन्य अधिकारियों समेत 30 पॉजिटिव मिले।
  • अरुणाचल प्रदेश में 1 से 3 जुलाई के बीच दूसरे राज्यों से आने वालों के प्रवेश पर रोक लगाई गई। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति मिलने पर यह नियम लागू नहीं होगा। राज्य में 4 जुलाई से होटलों में बने क्वारैंटाइन सेंटरों के लिए रजिस्ट्रेशन होंगे।

दिल्ली में सेरोलॉजिकल सर्वे शुरू, केजरी ने केंद्र की तारीफ की

राजधानी में शनिवार से सेरोलॉजिकल सर्वे शुरू हुआ। इसके तहत 20 हजार सैंपल लिए जाएंगे। सेरोलॉजिकल एक एंटीबॉडी टेस्ट है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्र ने हमें हाथ पकड़कर चलना सिखाया। दिल्ली में मामले बढ़ने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने कमान संभाली। कई बैठकें कर फैसले किए। शाह और केजरीवाल ने राजधानी के कोविड सेंटरों का जायजा लिया। 

देश में कोरोना के मामले 5 लाख पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 5 लाख 8 हजार 953 हो गई। इनमें 1 लाख 97 हजार 387 एक्टिव केस हैं। 2 लाख 95 हजार 881 लोग ठीक हो गए। अब तक 15 हजार 685 लोगों ने जान गंवाई। उधर, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 2 लाख 20 हजार 479 टेस्ट किए गए। वहीं, 26 जून तक देश में 79 लाख 96 हजार 707 टेस्ट हुए हैं। 

अपडेट्स 

  • कर्नाटक में निजी अस्पताल कोरोना और उसके जैसे लक्षणों वाले मरीजों के इलाज से इनकार नहीं कर पाएंगे। सरकार ने इसके आदेश जारी किए हैं। अगर कोई अस्पताल इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए अगले हफ्ते से एक हजार बेड का अस्पताल शुरू होगा। इसे डीआरडीओ ने तैयार किया है। यहां सेना के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ इलाज करेगा। धौलाकुआं के पास बने इस अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई मशीन और वेंटिलेटर्स के साथ-साथ आईसीयू वार्ड भी होंगे।
  • केंद्र सरकार ने डेक्सामेथासोन दवा को कोरोना के इलाज में इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। इस दवा का इस्तेमाल सूजन को कम करने के लिए किया जाता है। जिन मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत होगी, उन्हें यह दवा दी जाएगी।
  • डेक्सामेथासोन का इस्तेमाल मेथाइलप्रेडनिसलोन के विकल्प के तौर पर किया जाएगा। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने डेक्सामेथासोन के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए कहा है। कुछ दिन पहले ब्रिटिश क्लीनिकल ट्रायल में पाया गया था कि इस दवा में कोरोना के मरीजों की जान बचाने की क्षमता है।

  • बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (बीएसएफ) में पिछले 24 दिनों में 43 पॉजिटिव केस मिले। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 911 हो गई है। अब तक 633 पर्सनल स्वस्थ हो चुके हैं।

जून में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या, बीमार लोगों से ज्यादा बढ़ी 
अनलॉक-1 यानी जून के महीने में 3 लाख से ज्यादा मरीज बढ़ गए। एक जून को 1 लाख 98 हजार 371 मरीज थे। यानी जून के 26 दिनों में 3 लाख 11 हजार 095 मरीज बढ़ गए और संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख से ज्यादा हो गया। अच्छी खबर यह है कि भारत में रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ा है। इस दौरान रिकवरी रेट में भी 16% की बढ़ोतरी हुई और यह अब 58.26% पर पहुंच गया है।

अनलॉक-1 में सबसे ज्यादा मरीज ठीक हुए। यानी एक्टिव और स्वस्थ हुए मरीज के बीच में गैप बढ़ा है। इसे ऐसे समझें- एक जून को जब अनलॉक-1 शुरू हुआ था तब एक्टिव केस 97 हजार 008 थे, तो रिकवर केस की संख्या 95 हजार 744 थी। उस वक्त 1264 एक्टिव केस ज्यादा थे।

9 जून के बाद रिकवर केस एक्टिव केस से ज्यादा होते गए। 26 जून को एक्टिव केस 1 लाख 97 हजार 784 और रिकवर केस 2 लाख 95 हजार 917 हो गए। दोनों के बीच 98 हजार 133 का अंतर हो गया।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: यहां शनिवार को 167 नए मरीज सामने आए और 4 की जान गई। भोपाल में 41, इंदौर में 32, मुरैना में 18 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 965 हो गई, इनमें से 2444 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 550 लोगों की मौत हुई है।

यह फोटो भोपाल स्थित राजभवन की है। यहां पर शुक्रवार को 5 मरीज मिले। यहां रहने वाले कर्मचारियों को बस से क्वारैटाइन सेंटर ले जाया गया। राजभवन के अब तक 37 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।

महाराष्ट्र: यहां शनिवार को 6368 संक्रमित मिले और 167 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 59 हजार 133 हो गई, इनमें से 67 हजार 600 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 7273 ने जान गंवाई।1 जुलाई से मुंबई के अस्पतालों को कोरोना से जुड़ी मौतों की जानकारी गूगल फॉर्म के जरिए देनी होगी।

यह फोटो मुंबई के काजुपाड़ा की है। यहां के कंटेनमेंट जोन के रहवासियों का लगातार चेकअप किया जा रहा है।

उत्तरप्रदेश: यहां शनिवार को 606 नए मरीज सामने आए और 19 की जान गई। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 126, गाजियाबाद में 69 और लखनऊ में 29 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 21 हजार 549 हो गई, इनमें से 6685 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 649 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान: यहां शनिवार को 284 नए मरीज सामने आए और 11 की जान गई। जयपुर में 17, जोधपुर में 40, और धौलपुर में 32 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 16 हजार 944 हो गई, इनमें से 3186 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 391 लोगों की मौत हुई है।

यह तस्वीर जयपुर की है। यहां लोगों को कोरोना के बारे में जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

बिहार: यहां शनिवार को 302 संक्रमित मिले और 2 मौत हुईं। पटना में 25, मधुबनी में 15 और भागलपुर में 33 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 8 हजार 980 हो गई, इनमें से 1992 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 58 ने जान गंवाई।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण