राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव / 8 राज्यों की 19 सीटों पर आज वोटिंग, 2 प्रदेशों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुने गए; गुजरात की 4 में से 1 सीट पर कांटे की टक्कर

Rajya Sabha Election Result 2020 LIVE Updates | Voting Begins, BJP Congress Battle in Madhya Pradesh Bihar Gujarat Jharkhand Rajasthan Uttar Pradesh Maharashtra Haryana

  • मध्यप्रदेश की 3 सीटों में से 2 पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस की जीत के आसार
  • राजस्थान की 3 सीटों में से 2 पर कांग्रेस, 1 पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही

दैनिक भास्कर

Jun 19, 2020, 07:32 AM IST

नई दिल्ली. दस राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर आज चुनाव होना था, लेकिन 2 राज्यों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुन लिए गए। बाकी 8 राज्यों की 19 सीटों के लिए आज 9 बजे से वोटिंग शुरू होगी और शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके एक घंटे बाद यानी शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। गुजरात की 4 में से 2 सीटों पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है। 1 सीट पर पेंच फंसा है।

विधायकों के आंकड़ों के हिसाब से मध्यप्रदेश की 3 सीटों में से 2 पर भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है। एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। राजस्थान में भी 3 सीटों पर चुनाव हैं। इनमें से 2 पर कांग्रेस और 1 पर भाजपा की जीत लगभग तय है। 

गुजरात की 4 सीटें : तीन पर स्थिति साफ, एक पर पेंच फंसा

भाजपा
विधायक: 103
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 35
इस तरह 2 सीटों पर जीत लगभग तय, तीसरी सीट जीतने के लिए 2 वोट कम

कांग्रेस
विधायक: 65
समर्थन: 3
कुल: 68
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 35
इस तरह 1 सीट पर जीत पक्की मानी जा रही, 2 सीटें जीतने के लिए 2 वोट कम

उम्मीदवारभाजपाकांग्रेस
पहलाअभय भारद्वाजशक्ति सिंह गोहिल
दूसरारामिलाबेन बाराभरत सिंह सोलंकी
तीसरानरहरि अमीन

मध्य प्रदेश की 3 सीटों का गणित
भाजपा
विधायक: 107
समर्थन: 5 (2 निर्दलीय+2 बसपा+1 सपा )
कुल: 112
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 52
इस तरह 2 सीटों पर जीत तय

कांग्रेस
विधायक : 92
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 52
इस तरह 1 सीट पर जीत तय

दोनों दलों ने 2-2 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं।

उम्मीदवारभाजपाकांग्रेस
पहलाज्योतिरादित्य सिंधियादिग्विजय सिंह
दूसरासुमेर सिंह सोलंकीफूलसिंह बरैया

राजस्थान की 3 सीटों का गणित

कांग्रेस
विधायक: 107
समर्थन: 18
कुल: 125
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट:  51
इस तरह 2 सीटों पर जीत तय

भाजपा
विधायक: 72  
समर्थन: 3
कुल: 75
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट:  51
इस तरह एक सीट पर जीत पक्की

उम्मीदवारभाजपाकांग्रेस
पहलाराजेंद्र सिंह गहलोतके सी वेणुगोपाल
दूसराओंकार सिंह लखावतनीरज डांगी

झारखंड की 2 सीटों का गणित

झारखंड मुक्ति मोर्चा
विधायक : 29
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 27
इस तरह एक सीट पर जीत तय

भाजपा
विधायक : 25
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 27
इस तरह एक सीट पर जीत तय

कांग्रेस
विधायक : 15
एक कैंडिडेट उतारा है, लेकिन जीत के जरूरी वोट नहीं।

पार्टीझारखंड मुक्ति मोर्चाभाजपाकांग्रेस
उम्मीदवारशिबू सोरेनदीपक प्रकाशशहजादा अनवर

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण