देश में अब तक 5.49 लाख केस

कोरोना देश में / देश में अब तक 5.49 लाख केस; इनमें 3.21 लाख लोग स्वस्थ हुए, 2.10 लाख लोगों का इलाज जारी, यूपी-एमपी में घर-घर जाकर होगा सर्वे

यह फोटो हरियाणा के गुरुग्राम की है। यहां एक स्कूल में लगे कैंप में कोरोना की जांच के लिए बच्चे का स्वाब सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। हरियाणा में अब तक 13,521 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 218 लोगों की मौत भी हो चुकी है।यह फोटो हरियाणा के गुरुग्राम की है। यहां एक स्कूल में लगे कैंप में कोरोना की जांच के लिए बच्चे का स्वाब सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। हरियाणा में अब तक 13,521 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 218 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

  • देश में कोरोना से अब तक 16 हजार 486 संक्रमितों की मौत, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7,429 की जान गई
  • शनिवार को रिकॉर्ड 14,229 लोग ठीक हुए, दिल्ली संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंची

दैनिक भास्कर

Jun 29, 2020, 02:33 AM IST

नई दिल्ली. देश में अब तक 5 लाख 49 हजार 197 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें आधे से ज्यादा यानी 3.21 लाख लोग ठीक भी हो चुके हैं। मौजूदा समय 2.10 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार ने घर-घर जाकर सर्वे कराने का फैसला लिया है।

दोनों राज्य सरकारों की तरफ से रविवार को यह जानकारी दी गई। अभी तक दिल्ली, मुंबई समेत कुछ अन्य जगहों पर इस तरह का सर्वे चल रहा है। इसमें स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों की जांच करते हैं। लक्षण वाले सदस्यों की सूची तैयार की जाती है और फिर उन पर डॉक्टर की टीम निगरानी रखती है।

पांच दिन से हर रोज 2 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहा
covid19india.org के मुताबिक, देश में लगातार पांच दिन से 2 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। शनिवार को 2 लाख 31 हजार 95 सैंपल की जांच की गई। अब तक 82 लाख 27 हजार 802 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

प्रति 10 लाख की आबादी पर दिल्ली में सबसे ज्यादा मौतें

देश में अब तक 16103 मौतें हो चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में 7273 हुईं। लेकिन आबादी के लिहाज से सबसे ज्यादा मौतें दिल्ली में हुईं। राजधानी में यहां प्रति 10 लाख की आबादी पर 129 लोगों की मौतें हो रही हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है।

राज्यकुल आबादीकुल मौतेंमरीजों की मौतें ( प्रति 10 लाख)
दिल्ली1.98 करोड़2558129
महाराष्ट्र12.21 करोड़727359
गुजरात6.79 करोड़179026
तमिलनाडु7.56 करोड़102613
हरियाणा2.86 करोड़2187

कोरोना अपडेट्स

  • असम के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर), जीपी सिंह ने बताया कि एसपी के रैंक के अफसर समेत 30 अन्य अफसर कोरोना पॉजिटिव मिले। उन्होंने बताया कि सभी का स्वास्थ्य बेहतर है।
  • बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने बताया कि पिछले 24 घंटे में फोर्स के 33 पर्सनल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ अब तक 944 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 637 लोग स्वस्थ हो गए और पांच की मौत हो गई। 302 एक्टिव केस अभी बचे हैं।
  • गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें तीन दिन से बुखार था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बात की और हाल जाना। उनका शनिवार को कोरोना टेस्ट करवाया गया था।
  • बिहार सरकार के एक मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें कटिहार में क्वारैंटाइन किया गया है। दो दिन पहले ही उन्होंने राज्य सचिवालय में एक बैठक की थी। हालांकि, अभी मंत्री के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
  • महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि पिछले 48 घंटे में 150 पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले। वहीं, एक की मौत हो गई। इसके साथ अब तक 4666 स्टाफ संक्रमित हो चुका है और 57 की जान चली गई है। राज्य में तीन महीने बाद सलून फिर खुल गए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि सलून और ब्यूटी पार्लर बिना अप्वॉइंटमेंट के काम नहीं करेंगे।
  • महाराष्ट्र के ही अकोला में 68 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके लिए जेल में ही आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि राज्य से लॉकडाउन अभी नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वजह से 30 जून को लॉकडाउन नहीं हटाया जाएगा।
  • इस बीच, मणिपुर में 15 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को इसी घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अभी तक 1092 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यहां 660 एक्टिव केस हैं और 432 लोग ठीक हो चुके हैं।
  • राजस्थान में 29 और 30 जून को कक्षा दसवीं की परिक्षाएं होनी हैं। इस मामले में रविवार को सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई हुई। शीर्ष अदालत ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। राज्य में स्टेट बोर्ड की कक्षा दसवीं की परिक्षाएं तय समय पर ही होंगी।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: यहां 167 नए मरीज सामने आए और 4 की जान गई। भोपाल में 41, इंदौर में 32, मुरैना में 18 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 965 हो गई, इनमें से 2444 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 550 लोगों की मौत हुई है।

यह तस्वीर भोपाल की है। यहां रोजाना से 40 से 60 केस मिल रहे हैं। प्रशासन ने यहां पर अब घर-घर जाकर सैंपल लेने का फैसला किया है। 

उत्तरप्रदेश: रविवार को राज्य के इटावा में 13 पीएसी जवानों समेत 22, बिजनौर में 20, फर्रुखाबाद में 4,आजमगढ़ में 7 और सोनभद्र में 4 मरीज मिले। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 21 हजार 611 पहुंच गई है। वहीं, इटावा और गाजीपुर में एक-एक मरीज की मौत हो गई।

महाराष्ट्र: नवी मुंबई महानगरपालिका ने 29 जून से 5 जुलाई तक शहर में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। नवी मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार के पार पहुंच चुका है। वहीं, 194 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच सरकार ने साफ किया है कि हाउसिंग सोसाइटी में काम करने वालों और ड्राइवर की एंट्री पर रोक नहीं लगाई है।

यह फोटो मुंबई की है। रविवार को सलून पर लोगों की भीड़ देखी गई है। फिलहाल बाल काटने, हेयर डाई और थ्रेडिंग की मंजूरी दी गई है।

राजस्थान: राज्य में रविवार को कोरोना के 175 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें बीकानेर में 44, जयपुर में 26, झुंझुनू में 23, धौलपुर में 18, अलवर में 16, सिरोही में 13, अजमेर में 9, कोटा और राजसमंद में 5-5, बाड़मेर में 4, दौसा और हनुमानगढ़ में 3-3, उदयपुर में 2, करौली में 1 संक्रमित मिला। वंदे भारत मिशन के तहत दूसरे देशों में फंसे 7331 भारतीय राजस्थान लौट चुके हैं। इनमें से अब तक 205 लोग पॉजिटिव मिले हैं।

अजमेर में शनिवार को 57 साल की महिला कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद परिवार ने खुद को घर में बंद कर लिया। इसकी जानकारी पुलिस और चिकित्सा विभाग को लगी। इनकी टीम महिला के घर पहुंची और समझाइश के बाद सभी को जांच के लिए तैयार किया गया। 

बिहार: राज्य में रविवार दोपहर तक 138 मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9117 हो गई है। इस बीच खबर है कि पटना के पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) के 8 डॉक्टर और 5 नर्स समेत 21 कर्मचारी अब तक संक्रमित हो चुके हैं। शनिवार को भी नर्स समेत तीन कर्मचारी पॉजिटिव मिले थे।

यह फोटो पटना का है। शहर में शनिवार को 25 पॉजिटिव मिले। कुछ इलाकों को बैरिकेट्स लगाकर सील कर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण