कोरोना पर सरकार / सूंघने की क्षमता कम होना और स्वाद पता नहीं चलना संक्रमण के सिम्प्टम्स में शामिल; अब 7 की बजाय 9 सिम्प्टम्स के आधार पर टेस्टिंग होगी

कोरोना पर सरकार / सूंघने की क्षमता कम होना और स्वाद पता नहीं चलना संक्रमण के सिम्प्टम्स में शामिल; अब 7 की बजाय 9 सिम्प्टम्स के आधार पर टेस्टिंग होगी

  • एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन सिम्प्टम से बीमारी का जल्द पता लगाकर इलाज शुरू करने में मदद मिल सकती है
  • अमेरिका ने पिछले महीने ही इन्हें कोरोना सिम्प्टम्स की लिस्ट में शामिल कर लिया था

दैनिक भास्कर

Jun 13, 2020, 07:51 PM IST

नई दिल्ली. सूंघने की क्षमता कम होना और स्वाद का पता नहीं चलना अब कोरोना के सिम्प्टम्स में शामिल रहेगा। सरकार ने शनिवार को कोरोना सिम्प्टम्स की लिस्ट में इन दो लक्षणों को भी शामिल कर लिया।  

इस लिस्ट में पहले 7 सिम्प्टम्स थे। अब 9 हो गए हैं। पहले बुखार, कफ, थकान, सांस लेने में दिक्कत, बलगम के साथ खांसी, मांसपेशियों में दर्द, नाक से पानी बहना और गला खराब होना या दस्त जैसे सिम्प्टम्स शामिल थे।

टास्क फोर्स ने इसकी सिफारिश की थी
कोरोना पर बनी टास्क फोर्स की पिछले रविवार को हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। टास्क फोर्स के कुछ मेंबर्स ने सुझाव दिया था कि कोरोना की टेस्टिंग में सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता कम होने के सिम्प्टम्स भी शामिल किए जाएं, क्योंकि कई मरीजों में ऐसा देखा गया है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि नॉर्मल जुकाम में भी सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता कम हो सकती है, लेकिन ये कोरोना के भी संकेत हो सकते हैं। इनके आधार पर टेस्टिंग की जाए तो बीमारी का जल्द पता लगाकर इलाज शुरू करने में मदद मिल सकती है। अमेरिका के नेशनल पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट सीडीसी ने मई की शुरुआत में ही इन्हें कोरोना सिम्प्टम्स की लिस्ट में शामिल कर लिया था।

भारत में कोरोना के मरीजों में सिम्प्टम्स का ट्रेंड

सिम्प्टमकितने मरीजों में
बुखार27%
कफ21%
गला खराब10%
सांस में दिक्कत    8%
कमजोरी7%
नाक से पानी आना3%
अन्य24%

(आंकड़े 11 जून को इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेशन प्लेटफॉर्म की रिपोर्ट के मुताबिक)

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण