एक्टर सुशांत सिंह ने सुसाइड किया
एक्टर सुशांत सिंह ने सुसाइड किया / पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि; सुशांत ने सुबह जूस पिया था, एक घंटे बाद नौकर ने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खोला
- सुशांत का शव बांद्रा स्थित फ्लैट पर रविवार को मिला, उनके गले पर निशान मिले हैं; कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर सुशांत की बहन को बुलाया गया, उनके सामने बॉडी उतारी गई
- सुशांत 6 महीने से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे, उनकी पूर्व मैनेजर दिशा ने भी 8 जून को खुदकुशी कर ली थी
मुंबई. महेंद्र सिंह धोनी के किरदार को पर्दे पर हू-ब-हू उतारने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे। उन्होंने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगा ली। 34 साल के इस एक्टर की खुदकुशी से बॉलीवुड ही नहीं, पूरा देश हैरान है। अभी तक मौत की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन, यह पता चला है कि सुशांत डिप्रेशन में थे।
मुंबई के कूपर अस्पताल में उनकी बॉडी 4 बजे लाई गई। देर रात उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई। इसमें आत्महत्या करने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने उनके वाइटल ऑर्गन्स को आगे जांच के लिए जेजे अस्पताल भेजा है। जहां शरीर में किसी तरह के ड्रग्स या जहर की मौजूदगी का पता लगाया जाएगा। सुशांत का अंतिम संस्कार कल मुंबई में हो सकता है और उनके पिता मुंबई आएंगे। कुछ रिपोर्ट्स में परिजन के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि नवंबर में सुशांत की शादी होने वाली थी।
एक घंटे के भीतर ही हुई खुदकुशी?
कुछ रिपोर्ट्स में यह बात सामने आ रही है कि सुशांत को उनके नौकर ने सुबह साढ़े नौ बजे जूस दिया था। इसके एक घंटे बाद जब नौकर खाना पूछने के लिए गया तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इस दौरान घर में केवल तीन लोग मौजूद थे। नौकर, क्रिएटिव मैनेजर और एक अन्य व्यक्ति। इसके बाद सुशांत की बहन को फोन किया गया और फिर चाबी वाले को बुलाया गया।करीब 4 घंटे बाद इन लोगों की मौजूदगी में ही शव को फंदे से नीचे उतारा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो सुबह साढ़े नौ से साढ़े दस बजे यानी एक घंटे के भीतर ही सुशांत ने सुसाइड किया।

पुलिस ने जब सुशांत के शव को फंदे से उतारा तो उनके गले पर फांसी के निशान थे। सुशांत ने आखिरी बार दोस्त को कॉल किया था
सुशांत ने आखिरी बार अपने दोस्त को कॉल किया था। वह कौन था और कॉल करने का वक्त क्या था। पुलिस ने इसकी भी जानकारी नहीं दी है। सूत्रों का कहना है कि सुशांत पिछले छह महीने से डिप्रेशन में थे और दवाइयां ले रहे थे। जिस समय उन्होंने आत्महत्या की, उनके दोस्त घर में उनके साथ थे। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर सकती है।

सुशांत की खुदकुशी की खबर उनके प्रशंसकों को पता चली तो वे उनके घर पहुंच गए। गेट के बाहर लोगों की भीड़ देखी गई। 3 जून को लिखी थी आखिरी पोस्ट, मां को याद किया था
सुशांत ने अपनी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट 3 जून को की थी। इस इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने मां को याद करते हुए लिखा था कि जिंदगी का कोई ठिकाना नहीं है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस तरह की निराशाभरी पोस्ट करने वाले सुशांत ने 2019 में आई फिल्म छिछोरे में बेहद मजबूत किरदार निभाया था। फिल्म में वह एक ऐसे पिता बने थे, जो खुदकुशी की कोशिश करने वाले अपने बेटे को डिप्रेशन से उबारने के लिए खुद और दोस्तों की नाकामी की कहानियां सुनाता है।
50 सपनों की विशलिस्ट बनाई थी
सुशांत का जन्म पटना में हुआ था। 2000 के शुरुआत में उनका परिवार दिल्ली में बस गया था। उनकी 4 बहनें हैं। उनमें से एक मीतू राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सुशांत ने जो कदम उठाया, वे इसके ठीक उलट थे। उन्होंने अपने 50 सपनों और इच्छाओं की एक विशलिस्ट कुछ समय पहले जारी की थी।
जैसे- एक दिन सीईआरएन जाना। द यूरोपियन ऑर्गनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च इसे सीईआरएन के नाम से जाना जाता है। यहां गॉड पॉर्टिकल से संबंधित लार्ज हेड्रोन कोलाइडर का परीक्षण चल रहा है। सुशांत पढ़ाई में भी अव्वल थे। उन्होंने 2003 में दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंट्रेस एग्जामिनेशन में 7वीं रैंक बनाई थी।
मोदी ने कहा- युवा और होनहार अभिनेता बहुत जल्दी चला गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशांत के निधन पर पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि एक युवा और होनहार अभिनेता बहुत जल्द दुनिया से चला गया। बॉलीवुड ने भी एक्टर के निधन पर दुख जाहिर किया। अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि इस घटना पर मैं हैरान हूं।
Honestly this news has left me shocked and speechless...I remember watching #SushantSinghRajput in Chhichhore and telling my friend Sajid, its producer how much I’d enjoyed the film and wish I’d been a part of it. Such a talented actor...may God give strength to his family
37.1 हज़ार लोग इस बारे में बात कर रहे हैंबतौर बैकअप डांसर करियर शुरू किया
सुशांत ने बतौर बैकअप डांसर करियर शुरू किया था। टीवी पर उनका पहला सीरियल बालाजी टेलीफिल्म्स का ‘किस देश में है मेरा दिल’ था। इसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था। इसके बाद ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से उन्हें शोहरत मिली। वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई ड्राइव थी। इस साल उनकी दिल बेचारा रिलीज होने वाली है।12 फिल्मों में काम किया
काई पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, वेल्कम टू न्यूयॉर्क, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे, ड्राइव और दिल बेचारा फिल्मों में काम किया था।8 जून को पूर्व मैनेजर ने की थी खुदकुशी
8 जून को सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने मुंबई में एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दिशा ने मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उन्हें बोरीवली के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।सुशांत सिंह से जुड़ीं और भी खबरें...

Comments
Post a Comment