वीडियो को एडिट करके फर्जी फोटो वायरल की गई

फेक vs फैक्ट / लैब में वैक्सीन पर एक्सपेरिमेंट की ये फोटो तेज प्रताप यादव की नहीं है, वीडियो को एडिट करके फर्जी फोटो वायरल की गई

This picture is not of Tejashwi Yadav

दैनिक भास्कर

Jun 25, 2020, 05:36 PM IST


क्या वायरल: सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को एक लैबोरेटरी में कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए एक्सपेरिमेंट करते दिखाया जा रहा है।

तेज प्रताप की इस फेक फोटो के साथ इस तरह के कटाक्ष भरे ट्वीट किए जा रहे हैं 

https://twitter.com/iAshishKSingh/status/1274383016144465920

https://twitter.com/MukatiSharma/status/1272515874704912384

https://twitter.com/Mohit_ksr/status/1272490495432724480

फैक्ट चेक पड़ताल 

  • फोटो को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करने पर dreamstime नाम की वेबसाइट पर हमें एक वीडियो मिला। इसे देखते ही समझ आता है कि वायरल हो रही फोटो इसी वीडियो का हिस्सा है।

  • वीडियो मे लैबोरेटरी में एक वैज्ञानिक कुछ केमिकल्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहा है। वहीं दो वैज्ञानिक पीछे खड़े बात कर रहे हैं। देखने में यह एक नाटकीय वीडियो लग रहा है। 
  • वीडियो का बैकग्राउंड और पीछे बात कर रहे लोग वही हैं। जो तेजस्वी वाली फोटो में हैं। एडिटिंग करके एक्सपेरिमेंट कर रहे व्यक्ति के चेहरे की जगह तेजस्वी का चेहरा लगाया गया है।

निष्कर्ष : वायरल हो रही फोटो लालू के बेटे तेज प्रताप यादव की नहीं है। वास्तव में जिस वीडियो से फोटो ग्रैब किया गया है उसमें तीन विदेशी वैज्ञानिक प्रयोग कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण